न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ना करें पार्टनर की इन गलतियों को नजरअंदाज, रिश्ते में आने लगती हैं कड़वाहट

हर कोई ये चाहता है कि उसकी जिंदगी का सबसे पसंदीदा शख्स या यूं कहें कि लव पार्टनर का साथ कभी न छूटे, लेकिन ये एक दूसरे के बिहेवियर से तय होता है कि रिश्ता कितने दिनों तक टिकेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Jun 2023 2:10:31

ना करें पार्टनर की इन गलतियों को नजरअंदाज, रिश्ते में आने लगती हैं कड़वाहट

हर कोई ये चाहता है कि उसकी जिंदगी का सबसे पसंदीदा शख्स या यूं कहें कि लव पार्टनर का साथ कभी न छूटे, लेकिन ये एक दूसरे के बिहेवियर से तय होता है कि रिश्ता कितने दिनों तक टिकेगा। रिलेशनशिप में आना काफी आसान होता लेकिन उसको निभाना उतना ही मुश्किल होता है। इस रिलेशनशिप को निभाने में मदद करता हैं एक-दूसरे पर प्यार और विश्वास का होना। लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि आप पार्टनर की गलत हरकतों को नजरअंदाज करें। कुछ गलतियां रिश्ते में कड़वाहट पैदा करने का काम करती हैं। हम आपको पार्टनर की उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको नजरअंदाज न करें, वरना बाद में पछताने के अलावा कुछ भी बाकी नहीं नहीं रह जाएगा। आइये जानते हैं इसके बारे में...

partner mistakes to avoid,common mistakes in a relationship,relationship pitfalls to watch out for,do not ignore these partner mistakes,relationship errors that should not be ignored,avoiding mistakes in a partnership,partner red flags to be aware of,relationship missteps to avoid,critical mistakes in a partnership,partner mistakes that need attention

बार-बार झूठ बोलना

रिलेशनशिप में रिश्ते की बुनियाद विश्वास पर टिकी होती है। लेकिन अगर आपका पार्टनर बात-बात पर आपसे झूठ बोलता है। तो रिश्ते की बुनियाद हिल जाती है और इसको संभालना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में पार्टनर को सच बोलने के लिए कहें और फिर भी वो लगातार झूठ बोलने में हिचकिचाए नहीं, तो फिर आपको एक बार पार्टनर से अलग होने के लिए सोचना जरूरी है।

हर बार आपको चुप करा दे

अगर आप किसी समस्या या फिर किसी मुद्दे पर बोलना चाहते हैं और अगर आपका पार्टनर आपको ऐसे मौके पर चुप करा दे तो आपको कभी भी ये चीजें नजरअंदाज नहीं करानी चाहिए। रिश्तों में आई परेशानी को लेकर अगर दोनों पार्टनर मिलकर किसी चीज का हल निकालने की कोशिश करते हैं तो ये रिश्ते के लिए बहुत अच्छा होता है। लेकिन अगर आपका पार्टनर न तो आपको कुछ बोलने दे और न ही आपको कोई हल निकालने की आजादी दे तो शायद वो आपकी आवाज को अपने रिश्तों में दबा देना चाहता है। आपको इन चीजों पर गौर करना जरूरी होता है।

partner mistakes to avoid,common mistakes in a relationship,relationship pitfalls to watch out for,do not ignore these partner mistakes,relationship errors that should not be ignored,avoiding mistakes in a partnership,partner red flags to be aware of,relationship missteps to avoid,critical mistakes in a partnership,partner mistakes that need attention

पार्टनर छुपाने लगे बातें

जब आप किसी रिलेशनशिप में आते हैं तो अक्सर एक दूसरे से अपनी अधिकतर बातें शेयर करते हैं। हालांकि रिलेशनशिप में प्राइवेसी भी होनी चाहिए, लेकिन अगर आपका पार्टनर आपसे अधिकतर बातें छुपाता है या आपके कुछ पूछने पर ज्यादातर मौके पर बात बदलने की कोशिश करता है तो हो सकता है कि वह आपको अपने सुख दुख का साथी बनाने के बारे में सीरियस न हो।

जलन महसूस होना

कई लोगों को अपने पार्टनर की सक्सेस से जलन होने लगती है, वो रिश्ते में अपनी इम्पोर्टेंस को लेकर इन सिक्योर हो जाते हैं। ऐसे में आपको अपने पार्टनर के स्वभाव में भी अचानक बदलाव दिख सकता है। आपको इन बातों को इग्नोर नहीं करना चाहिए। अगर आप दोनों के बीच एक दूसरे को लेकर ही जलन की भावना उत्पन्न हो रही है, तो आप सुकून की जिंदगी नहीं जी पाएंगे। यह आपके रिश्तें में ईगो और नेगेटिविटी की वजह भी बन सकता है।

रिश्ते को छिपाना

जब भी आप बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड बनाते हैं, तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से इसको लेकर जरूर खुशी जताते हैं, लेकिन अगर आपका पार्टनर रिश्ते को बेवजह सीक्रेट रखना चाहता/चाहती है तो समझ जाएं कि दाल में कुछ काला जरूर है। आप कम से कम सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप को पब्लिक करने की बात करें, वरना समझ जाएं कि वो इंसान आपके साथ लाइफ स्पेंड करने को लेकर सीरियस नहीं हैं।

partner mistakes to avoid,common mistakes in a relationship,relationship pitfalls to watch out for,do not ignore these partner mistakes,relationship errors that should not be ignored,avoiding mistakes in a partnership,partner red flags to be aware of,relationship missteps to avoid,critical mistakes in a partnership,partner mistakes that need attention

बार-बार पैसों को लेकर बात

अगर आपका पार्टनर आपको बार-बार पैसों के लिए बोल रहा या फिर हर चीज में पैसे गिनवाने बैठ जाता है, तो ऐसे रिश्ते से दूर रहना ही बेहतर हो सकता है। दरअसल, अधिकतर पैसों की बात करने वाले लोग प्यार से ज्यादा पैसों को अहमियत देते हैं। इसलिए हो सकता है कि आपका पार्टनर आपके साथ पैसों की वजह से रह रहा हो। इसलिए इस तरह के रिश्तों से दूरी बना लेना ही बेहतर हो सकता है।

बहुत ज्यादा झगड़ा करना

रिश्तों में लड़ाई-झगड़ा होना आम बात होती है लेकिन अगर आपका पार्टनर अक्सर ही छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़ा करने पर आमादा रहता है। तो आपको अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने के लिए एक बार जरूर सोचना चाहिए। वैसे तो नॉर्मल कपल्स छोटे-मोटे लड़ाई-झगड़ों को बातचीत से निपटा लेते हैं। लेकिन कुछ मसलों में छोटा सा झगड़ा भी बड़ा रूप ले लेता है। ऐसे में पार्टनर से ब्रेकअप के बारे में सोचना आपके लिए बेहतर हो सकता है।

आपकी सीमाओं की इज्जत न करें


रिलेशनशिप दो लोगों के प्यार और समझौते से बनती है, इसमें दोनों ही लोगों का हक और अधिकार होता है। ऐसे में अगर आपका पार्टनर आपकी सीमाओं और आपके हक को पार करने की कोशिश करता है तो ये बिलकुल गलत है। हर इंसान की जिंदगी में अपनी एक सीमा होती है और अगर आप जब रिश्तों में आते हैं तो ऐसे में हर कोई अपनी सीमा या हद की इज्जत चाहता है। लेकिन अगर आपका पार्टनर आपकी इज्जत या आपकी चीजों की इज्जत न करें तो ये रिलेशनशिप को खत्म करने वाली बात हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत