न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पार्टनर को नाराज कर सकती हैं आपकी कही ये बातें, बोलें जरा सोच-समझकर

हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी रिलेशनशिप के बीच कभी भी नहीं आणि चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Jul 2022 5:07:18

पार्टनर को नाराज कर सकती हैं आपकी कही ये बातें, बोलें जरा सोच-समझकर

हर कोई अपनी रिलेशनशिप की अच्छे से केयर करते हैं ताकि दोनों के बीच में किसी तरह की कोई तकरार ना आए और प्यार बना रहे। रिलेशनशिप में कपल्स एक-दूसरे से पूरी तरह पारदर्शिता रखते हैं फिर भी कई बार अनबन की स्थिति तो हो ही जाती हैं। ऐसे में कई बार जाने-अंजाने में की गई कुछ बातें या पूछे गए सवाल पार्टनर को आहत कर सकते हैं और रिलेशनशिप में लड़ाई का कारण बन सकते हैं। कई बार तो ऐसी कुछ बातों की वजह से लड़ाई-झगड़े बढ़ जाते हैं और ब्रेकअप तक बात पहुंच जाती है। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी रिलेशनशिप के बीच कभी भी नहीं आणि चाहिए।

partner ko naraj kar skati hai ye aapki ye baate,mates and me,relationship tips

सोशल मीडिया का पासवर्ड

सोशल मीडिया पर पासवर्ड लगभग सभी के अकाउंट में होता है। हालांकि, रिलेशनशिप में आप अपने पार्टनर के कितना भी क्लोज क्यों न हों, उनसे उनके अकाउंट का पासवर्ड मांगने से बचें। आपकी ये आदत आपके पार्टनर को बुरी लग सकती है। इसलिए पार्टनर को पर्सनल स्पेस देने की कोशिश करें और उनके फोन या अकाउंट का पासवर्ड न पूछें। ऐसा करने से पार्टनर को लग सकता है कि आप उनपर विश्वास नहीं करते। रिश्ते का इस बात का भी असर पड़ सकता है।

इनकम और खर्चों पर सवाल

लड़कों को कभी भी लड़कियों से उनकी सैलरी, पॉकेट मनी के बारे में नहीं पूछना चाहिए। पैसों और खर्चों को लेकर पार्टनर से सवाल करने से उनको महसूस होता है कि आप उन पर खर्च नहीं करना चाहते या आप उनके पैसों पर ज्यादा ध्यान देते हैं। इसलिए पार्टनर की इनकम या खर्चो की जांच-पड़ताल बिल्कुल न करें।

एक्स से जुड़े सवाल

रिलेशनशिप को लॉन्ग लास्टिंग बनाने के लिए कभी भी अपने पार्टनर से उसके एक्स के बारे में सवाल पूछने से बचें। खासकर लड़कियां अपने एक्स को लेकर काफी इमोश्नल होती हैं। ऐसे में जानबूझ कर एक्स के बारे में सवाल करना आपके पार्टनर को हर्ट कर सकता है और बार-बार ऐसा करने से आपका रिश्ता कमजोर होने लगता है। हो सकता है कि उनके एक्स के साथ अनुभव अच्छे न हों। वह अपने पहले प्यार या एक्स के बारे में बात करना पसंद न करते हो। ऐसे में एक्स के बारे में पूछने की जल्दबाजी न करें। उनको समय दें ताकि वह खुद आपसे अपने अतीत के बारे में बता सकें।

partner ko naraj kar skati hai ye aapki ye baate,mates and me,relationship tips

फ्रेंड्स की डिटेल्स

बेशक रिलेशनशिप में आपको अपने पार्टनर के फ्रेंड्स के बारे में पता होना चाहिए। लेकिन कभी भी अपने साथी के फ्रेंड्स को लेकर आपत्ति न जताएं। दोस्तों के मामले में अपने पार्टनर को स्पेस देने की कोशिश करें और उनके दोस्तों को लेकर ज्यादा सवाल न पूछें।

आपकी वजह से पार्टनर बढ़ रहा आगे

आप दोनों ने मिलकर जिंदगी में बहुत कुछ अचीव किया है लेकिन कभी भी ईगो में आकर इस बात को न कहें कि आपकी वजह से आपका पार्टनर आगे बढ़ रहा है। वहीं, अपने दिल में कभी भी यह बात न लाएं कि आपके बिना आपका पार्टनर कुछ भी नहीं है, वरना गुस्से में आकर कभी भी दिल की बात जुबान पर आ जाएगी और इस बात से खराब हुआ रिश्ता कभी संभल भी नहीं पाएगा।

शादी के बारे में सवाल करना

लड़के-लड़की के प्यार और रिलेशनशिप का अगला पड़ाव शादी हो सकता है। कई बार आप अपने पार्टनर से बार बार शादी को लेकर सवाल करते हैं। हो सकता है कि आपका पार्टनर इस रिश्ते को और अधिक समय देना चाहता हों। वह आपको अच्छे से जानना चाहता हो, उसके बाद ही शादी पर कोई फैसला लेना चाहता हो क्योंकि शादी बड़ी जिम्मेदारी और जिंदगी भर का फैसला होता है। लेकिन आपके शादी को लेकर किए जाने वाले सवालों से वह दबाव महसूस करने लगते हैं और आपसे चिढ़ना शुरु कर देते हैं।

ना कहें आई हेट यू

आप इसे फिल्मी डायलॉग भी कह सकते हैं, जो आम जिंदगी में भी घर कर चुका है। कपल हर लड़ाई में अपनी नाराजगी जताने के लिए आई हेट यू जुमले का इस्तेमाल करते रहते हैं जिसका असर आगे जाकर भुगतना पड़ता है। कभी भी इस बात को लड़ाई के दौरान न करें। ये तीन शब्द आपके पार्टनर को गहरे चुभ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत