न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों को जरूर सिखाएं दूसरों के घर जाने पर कैसा हो उनका व्यवहार, होगी आपके परवरिश की तारीफ

इसके लिए जरूरी हैं कि आप अपने बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें और उन्हें सिखाएं कि दूसरों के घर जाने पर कैसा व्यवहार किया जाए। चलिए जानते हैं बच्चों को कौन सी आदतें सिखानी चाहिए ताकि आपके परवरिश की तारीफ हो।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Jun 2024 9:04:01

बच्चों को जरूर सिखाएं दूसरों के घर जाने पर कैसा हो उनका व्यवहार, होगी आपके परवरिश की तारीफ

ऐसा कहा जाता है कि छोटे बच्चे दिल के सच्चे होते हैं और वे हमेशा वही बोलते व करते हैं, जो उनके मन को भाता है। ऐसे में कई बार पेरेंट्स की हालत तब खराब हो जाती हैं जब वे अपने बच्चों को अपने दोस्त या रिश्तेदारों के घर ले जाते हैं और बच्चा अभद्र व्यवहार कर देता हैं। कई बार हो सकता है कि आपका शांत बैठे रहने वाले बच्चा किसी दूसरे घर में जाकर एक जगह बैठे ही नहीं, या फिर कोई ऐसी शरारत कर जाए जो आपने उसे पहले कभी करते हुए नहीं देखा। ऐसे में पेरेंट्स को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ जाता हैं। इसके लिए जरूरी हैं कि आप अपने बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें और उन्हें सिखाएं कि दूसरों के घर जाने पर कैसा व्यवहार किया जाए। चलिए जानते हैं बच्चों को कौन सी आदतें सिखानी चाहिए ताकि आपके परवरिश की तारीफ हो।

teaching kids manners at others homes,how to teach children proper behavior at others houses,parenting tips for kids’ behavior at guests’ places,guidelines for children’s behavior in others’ homes,educating kids on etiquette at others houses,helping kids behave well when visiting others,tips for children’s manners at others homes,proper behavior for kids at friends’ houses,how to teach kids respect when visiting others,instilling good manners in children for visits

बिना पूछे ना छुए किसी का सामान

बच्चे अक्सर अपने घर पर किसी भी सामान को छूने से पहले माता-पिता से नहीं पूछते। यहीं आदत वे दूसरे के घर में जाकर भी भूल नहीं पाते हैं। ऐसे में अगर माता-पिता अपने बच्चे को किसी दूसरे के घर में भेज रहे हैं तो सबसे पहले उसे यह समझाएं कि किसी भी चीज को छूने से पहले बड़ों से पूछना जरूरी है बिना पूछे किसी भी चीज को छूना गलत आदतों में से एक है।

सबका आदर करें

घर हो या बाहर एक बच्चे का जीवन सफल बनाने के लिए उसे ये चीजें सिखाना बहुत जरूरी है। अपने बच्चे को सिखाएं कि जब वह दूसरे के घर जाता है, तो अपने से बड़ों को नमस्ते करे और छोटे बच्चों के साथ हमेशा प्यार से पेश आए। छोटे बच्चों को हमेशा अपने से बड़ों के साथ आदर से बात करनी चाहिए।

ईटिंग हैबिट्स

घर में बच्चे क्या खाएंगे और क्या नहीं ये बहुत कुछ पैरेंट्स ही तय करते हैं। लेकिन, बाहर जाकर बच्चों को थोड़ा ही मौका मिले तो वे अपनी ईटिंग हैबिट्स से अलग कुछ भी खाने लगेंगे। इसलिए कहीं बाहर जाने से पहले ही बच्चों को ये समझा दें कि उन्हें खुद कुछ लेकर नहीं खाना है। खाने-पीने के तौर-तरीके उन्हें घर से ही सिखाने होंगे।

teaching kids manners at others homes,how to teach children proper behavior at others houses,parenting tips for kids’ behavior at guests’ places,guidelines for children’s behavior in others’ homes,educating kids on etiquette at others houses,helping kids behave well when visiting others,tips for children’s manners at others homes,proper behavior for kids at friends’ houses,how to teach kids respect when visiting others,instilling good manners in children for visits

दूसरों के घर जाने का समय

हो सकता है बच्चों के कुछ ऐसे फ्रेंड्स हों जो अक्सर साथ खेलते हों। एक-दूसरे के घर भी अच्छा आना और जाना हो। लेकिन, कम उम्र से ही बच्चों को दोस्तों के घर जाने का सही समय समझाना जरूरी है। किसी के खाने या आराम करने के समय पर बच्चे उनके घर ना जाएं। इसके अलावा घर के लोगों के व्यस्त समय पर भी बच्चों का वहां जाना अच्छी बात नहीं मानी जाएगी।

तेज-तेज बात ना करें

बच्चे अपने घर में तेज-तेज बात करते हैं या चीखतें चिलाते रहते हैं और माता-पिता उनकी नादानी समझकर उन्हें रोकते भी नहीं है। लेकिन यह आदत आगे चलते उनके लिए घातक बन सकती है। ऐसे में अगर आपके बच्चों को चीखने चिल्लाने की आदत है तो उसे दूसरे के घर में भेजने से पहले समझाएं कि किसी के भी घर में जाकर तेज-तेज बात ना करें। जितना हो सके उतना सुनने की कोशिश करें।

teaching kids manners at others homes,how to teach children proper behavior at others houses,parenting tips for kids’ behavior at guests’ places,guidelines for children’s behavior in others’ homes,educating kids on etiquette at others houses,helping kids behave well when visiting others,tips for children’s manners at others homes,proper behavior for kids at friends’ houses,how to teach kids respect when visiting others,instilling good manners in children for visits

जिद न करना

अकसर बच्चे अपने घर पर किसी ना किसी चीज के लिए जिद करते हैं। वहीं माता-पिता भी छोटे बच्चे समझकर उस जिद को पूरा कर देते हैं। लेकिन ये आदत उन्हें परेशान कर सकती है। ऐसे में माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को सिखाएं कि किसी के घर में जाकर ऐसा ना करें और बड़ों की बात चुपचाप मानें। ऐसा करने से ना केवल आपको प्रेम मिलेगा बल्कि माता पिता का भी सर ऊंचा होता है।

बिना बताएं वापस न आए

ये छोटी-छोटी बातें बच्चे के व्यवहार को अच्छा बनाती हैं और फिर सब उससे प्यार करने लगते हैं। अगर आपको बच्चा पड़ोसी के घर पर उनके बच्चों के साथ खेल रहा है, तो उसे बिना बताए नहीं आना चाहिए। अगर बच्चे अपने घर पर वापस आना चाहता है, तो पड़ोसी के घर पर किसी भी बड़े को बताकर ही आना चाहिए। बिना पूछे उनके घर से चले जाना बच्चे के व्यवहार को गैर-जिम्मेदार और लापरवाह बनाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत