न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो बच्चों के बीच लड़ाई की वजह बन सकती हैं पेरेंट्स की ये गलतियां, रखें इनका ध्यान

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं पेरेंट्स की उन गलतियों के बारे में जिनपर ध्यान देना बहुत जरूरी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Feb 2024 9:41:39

दो बच्चों के बीच लड़ाई की वजह बन सकती हैं पेरेंट्स की ये गलतियां, रखें इनका ध्यान

जिस घर में दो बच्चे होते हैं वहां चहल-पहल बनी रहती हैं। दोनों बच्चों के बीच का प्यार तो आपको देखने को मिलता ही हैं, लेकिन इसी के साथ ही उनके बीच नोक-झोंक भी देखने को मिलती हैं। बचपन से लेकर टीनएजर तक भाई-बहनों के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर लड़ाइयां होना आम बात है। कई बार इसके पीछे का कारण पेरेंट्स की कुछ आदतें भी बनती हैं। वैसे तो सभी माता-पिता अपने बच्चों को बराबर का प्यार और स्नेह देते हैं। लेकिन कई बार अनजाने में कुछ चीजें ऐसी हो जाती हैं जिसकी वजह से बच्चों के मन में खिन्नता हो जाती हैं जो लड़ाई के रूप में देखने को मिलती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं पेरेंट्स की उन गलतियों के बारे में जिनपर ध्यान देना बहुत जरूरी हैं।

दो बच्चों के बीच लड़ाई की वजह बन सकती हैं पेरेंट्स की ये गलतियां, रखें इनका ध्यान

दूसरे बच्चे की खुशी में अति उत्साहित होना

किसी के घर जब दूसरे या तीसरे बच्चे का जन्म हो रहा होता है तो मां-बाप अपने बच्चों से कहते हैं कि वो बड़े भाई या बहन बनने जा रहे हैं। उन्हें लगता है कि इस खबर से जैसे वो खुश हैं वैसे ही उनके बच्चे भी होंगे जो गलत है। वास्तव में अगर बच्चा छोटा है तो वो इस स्थिति को ज्यादा समझ भी नहीं पाता। ऊपर से बच्चे के जन्म के बाद मां-बाप का प्यार और अटेंशन दो बच्चों में बंट जाता है। उनके पास बड़े बच्चे को देने के लिए ज्यादा समय भी नहीं होता। बच्चों की वजह से व्यस्तता भी बढ़ जाती है। इसके अलावा बड़े बच्चे के लिए अपना कमरा, चीजें और खिलौने शेयर करना भी अलग अनुभव होता है। मां-बाप इस स्थिति पर ज्यादा ध्यान नहीं देते लेकिन बच्चे के लिए ये काफी परेशान करने वाला है। ऐसे में माता-पिता को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनके बच्चे के मन में अपने आने वाले भाई या बहन के लिए मनमुटाव ना हो।

भेदभाव करने से बचें

बच्चों की आपस में लड़ाई होने के बाद कुछ पेरेंट्स अक्सर किसी एक बच्चे का पक्ष ले लेते हैं। वहीं पेरेंट्स छोटे बच्चों की नादानियों को अवॉयड कर देते हैं और बड़े बच्चे को गलती करने पर फटकार लगाने से भी नहीं चूकते हैं। ऐसे में भाई बहन के बीच दूरियां आना स्वाभिवक होता है। इसलिए लड़ाई करने पर किसी एक बच्चे का पक्ष बिल्कुल न लें और दोनों बच्चों को उनकी गलती का एहसास करवाएं।

दो बच्चों के बीच लड़ाई की वजह बन सकती हैं पेरेंट्स की ये गलतियां, रखें इनका ध्यान

दूसरे बच्चे के आने पर पहले को इग्नोर करना

मां-बाप के लिए ये उम्मीद करना गलत है कि नए बच्चे की खुशी को उनके बड़े भाई-बहन उसी तरह मनाएंगे जैसे वो मना रहे हैं। वास्तव में उनके लिए इस बात को दरकिनार करना काफी मुश्किल है कि अब उन्हें मां-बाप की पूरी अटेंशन नहीं मिलने वाली। छोटे बच्चे ये नहीं बता पाते कि वो क्यों नाराज हैं लेकिन उन्हें बखूबी ये बात चुभती है और वो गुस्सा कर, चीजें तोड़कर और रोकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं। ऐसे में मां-बाप को खासतौर पर अपने पहले बच्चे की इस मनोदशा को समझना चाहिए और उनको बराबर तवज्जो देने की कोशिश करनी चाहिए।

शेयरिंग के लिए फोर्स न करें

घर में छोटा बच्चा आने के बाद बड़े बच्चों को अक्सर अपने खिलौने और खाने की चीजें अपने छोटे भाई या बहन के साथ शेयर करनी पड़ती है। जाहिर है बच्चे बड़ों की तरह मैच्योर नहीं होते हैं। वहीं कई बार बच्चे अपनी चीजें शेयर करने से इंकार भी कर देते हैं। ऐसे में बच्चों को चीजें शेयर करने के लिए फोर्स करने के बजाए प्यार से समझाएं।

दो बच्चों के बीच लड़ाई की वजह बन सकती हैं पेरेंट्स की ये गलतियां, रखें इनका ध्यान

बच्चों की लड़ाई में किसी एक का साथ देना

बच्चों में जब भी झगड़ा होता है तो इस स्थिति में मां-बाप को दोनों को प्यार से समझाना चाहिए। इस दौरान अगर एक बच्चे की गलती होती भी है तो उसे अलग से उसकी गलती बतानी चाहिए ना कि दूसरे बच्चे के सामने उसे डांटना या मारना चाहिए। बच्चों के अंदर भी आत्मसम्मान होता है और किसी दूसरे बच्चे के सामने डांट और मार का उन पर बहुत बुरा असर पड़ता है। वो शर्मिंदगी महसूस करते हैं। इससे उनके मन में दूसरे बच्चे और अपने मां-बाप के लिए भी नाराजगी पैदा होने लगती है। अक्सर मां-बाप जाने-अनजाने में अपने बच्चों में फर्क करने लगते हैं और लड़ाई-झगड़े में भी वो उसी का साथ देते हैं। हमेशा किसी एक बच्चे की तरफदारी करना गलत है।

एक बच्चे की दूसरे से तुलना करना

सभी बच्चों का व्यक्तित्व, तौर-तरीके, आदतें और व्यवहार अलग होता है। ऐसे में दोनों को एक-दूसरे से कम्पेयर करना ठीक नहीं है। कोई बच्चा बहुत शांत होता है तो कोई बहुत शैतान, अगर आप दोनों को एक-दूसरे की तरह बनने की सीख देंगे तो इसके उनके कोमल मन पर बुरा असर पड़ेगा। इस स्थिति में वो अपने भाई या बहन को खुद से बेहतर समझेंगे और उनसे ईर्ष्या करने लगेंगे। एक बच्चे को दूसरे का उदाहरण देना मां-बाप की बहुत बड़ी भूल होती है और ये वो अक्सर बच्चों के बड़े होने तक करते रहते हैं। लगातार मां-बाप की इस तुलना से बच्चे तंग हो जाते हैं और धीरे-धीरे उनके मन में अपने भाई और बहन के लिए खीझ पैदा होने लगती है।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

शुभेंदु-भूपेंद्र सिर्फ फ्रंटफुट पर, TMC में टूट की असली स्क्रिप्ट के पीछे आंध्र के BJP सांसद का नाम?
शुभेंदु-भूपेंद्र सिर्फ फ्रंटफुट पर, TMC में टूट की असली स्क्रिप्ट के पीछे आंध्र के BJP सांसद का नाम?
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
'बीजेपी लोकतंत्र नहीं, किम जोंग उन मॉडल पर काम कर रही है', रेवंत रेड्डी ने  राज्यसभा चुनाव को लेकर लगाए गंभीर आरोप
'बीजेपी लोकतंत्र नहीं, किम जोंग उन मॉडल पर काम कर रही है', रेवंत रेड्डी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर लगाए गंभीर आरोप
जेब में महज 500 रुपये, आंखों में बड़े सपने... बरेली से मुंबई तक का सफर तय कर बॉलीवुड स्टार बनीं दिशा पाटनी
जेब में महज 500 रुपये, आंखों में बड़े सपने... बरेली से मुंबई तक का सफर तय कर बॉलीवुड स्टार बनीं दिशा पाटनी
'कॉमेडी नहीं, समाज को बिगाड़ने का जरिया बन रहा है ऐसा कंटेंट', प्रणीत मोरे विवाद पर भड़के सुनील पाल
'कॉमेडी नहीं, समाज को बिगाड़ने का जरिया बन रहा है ऐसा कंटेंट', प्रणीत मोरे विवाद पर भड़के सुनील पाल
कमाई में आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'पेद्दी' का दबदबा, 9 दिनों में कमा लिए इतने करोड़
कमाई में आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'पेद्दी' का दबदबा, 9 दिनों में कमा लिए इतने करोड़
'370 वाली बिरयानी' विवाद के बाद अब मधुर विरली घिरे, रेप पर की गई टिप्पणी से सोशल मीडिया में मचा बवाल
'370 वाली बिरयानी' विवाद के बाद अब मधुर विरली घिरे, रेप पर की गई टिप्पणी से सोशल मीडिया में मचा बवाल
बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी 'भारत भाग्य विधाता', कंगना रनौत की पिछली फिल्मों से भी रही पीछे, पहले दिन की कमाई ने चौंकाया
बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी 'भारत भाग्य विधाता', कंगना रनौत की पिछली फिल्मों से भी रही पीछे, पहले दिन की कमाई ने चौंकाया
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
दिल्ली में बिजली बिल होंगे महंगे, DERC ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने को दी मंजूरी; छोटे उपभोक्ताओं को राहत जारी
दिल्ली में बिजली बिल होंगे महंगे, DERC ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने को दी मंजूरी; छोटे उपभोक्ताओं को राहत जारी
हापुड़ में किराए के मकान से महिला का शव बरामद, शरीर पर मिले चोट के निशान; पति फरार
हापुड़ में किराए के मकान से महिला का शव बरामद, शरीर पर मिले चोट के निशान; पति फरार
TMC में उथल-पुथल के बीच BJP की रणनीति स्पष्ट, सभी बागी नेताओं के लिए नहीं खुलेंगे पार्टी के दरवाजे
TMC में उथल-पुथल के बीच BJP की रणनीति स्पष्ट, सभी बागी नेताओं के लिए नहीं खुलेंगे पार्टी के दरवाजे
FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार दिखा ऐसा नज़ारा, ड्रॉ के बावजूद कनाडा ने रच दिया अनोखा रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार दिखा ऐसा नज़ारा, ड्रॉ के बावजूद कनाडा ने रच दिया अनोखा रिकॉर्ड
NDA की नजर लोकसभा में 2/3 बहुमत पर, TMC के बाद अब इस बड़े विपक्षी दल में टूट की चर्चा
NDA की नजर लोकसभा में 2/3 बहुमत पर, TMC के बाद अब इस बड़े विपक्षी दल में टूट की चर्चा