न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्सर भारतीय पैरेंट्स बच्चों से कह देते है ये बातें, बाद में पड़ती है भारी

हर पेरेंट्स की चाह होती है कि उनका बच्चा कोई भी गलत काम ना करे। जब बच्चे कोई ऐसा काम कर देते हैं तो पेरेंट्स कई तरीके से बच्चों पर अपना गुस्सा निकालते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Oct 2021 9:21:11

अक्सर भारतीय पैरेंट्स बच्चों से कह देते है ये बातें, बाद में पड़ती है भारी

हर पैरेंट्स की चाह होती है कि उनका बच्चा कोई भी गलत काम ना करे। जब बच्चे कोई ऐसा काम कर देते हैं तो पेरेंट्स कई तरीके से बच्चों पर अपना गुस्सा निकालते हैं। कभी-कभी गुस्से में या बिना सोचे-समझे पेरेंट्स द्वारा कही गई बात कई बार बच्चों पर मानसिक रूप से प्रभाव डालती है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि पैरेंट्स को कुछ बातें बच्चों से बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए।

काश तुम कभी पैदा नहीं होते

आप बच्चों से कितना भी नाराज क्यों ना हो लेकिन भूलकर भी उनसे आप यह न बोले कि 'काश तुम कभी पैदा नहीं होते'। अगर आप बच्चों से ऐसा कहते है तो उनकी भावनाएं भी आहत होती है। पैरेंट्स द्वारा कही गई ये बात उनके आत्म सम्मान को भी ठेस पहुंचाती हैं। इससे बच्चे के मन मे ये बात आ सकती है कि उसे कोई पसंद नहीं करता।

kids,parenting,family,children,behavior,parents comments,children behavior,parenting tips,relationship

जल्दी करो वरना मैं तुम्हें यहीं छोड़ दूंगा

बच्चे से कभी ये ना कहें कि जल्दी करो वरना हम तुम्हें यहीं छोड़ कर चले जाएंगे। बच्चों को समय की किमत का अंदाजा बड़ों की तरह नहीं होता है। इस तरह की बातों से उनके मन में खो जाने या फिर छोड़े जाने का डर पैदा होता है। अगर आप कही जाने के लिए लेट हो रहे हैं तो जल्दी करने की बात किसी और तरीके से बच्चों को कहें।

तुमसे जो कहा जाए वो कभी नहीं करते

अगर आप अपने बच्चे से बार-बार ये 'तुमसे जो कहा जाए वो कभी नहीं करते' ऐसा कहेंगे तो उनके मन में यह भावना उत्पन्न हो जाती है कि वो कुछ भी सही नहीं करतें। ऐसे में अगर आपको बच्चों से ये बात कहनी है तो इसको दूसरी तरह से कहे। आप बच्चों से कहें कि मैं चाहता हूं कि तुम इस काम को इस तरीके से करो। आप जो भी चाहते हैं बच्चे को साफ-साफ समझाएं और कोई भी गलती होने पर उसे प्यार से बताएं कि इसे इस तरह से किया जाना था।

kids,parenting,family,children,behavior,parents comments,children behavior,parenting tips,relationship

काश कि तुम अपने भाई-बहन की तरह होते

अक्सर पैरेंट्स अपने बच्चों की तुलना दूसरे बच्चों या फिर उनके भाई-बहन से करते है जो कि उनको बिलकुल पसंद नहीं होता। बच्चों को अपनी की गई चीज की तारीफ ज्यादा पसंद आती है। ऐसे करने से बच्चे के मन में अपने भाई-बहन के लिए प्रतिद्वंद्विता की भावना उत्पन्न हो जाती है। बच्चे की मन में ये बात बैठ जाती है कि वो अपने भाई-बहन की तरह समझदार और होशियार नहीं बन सकता। याद रखें कि हर बच्चा अलग होता है और उसकी अपनी काबिलियत और खासियत होती है।

हम इसे नहीं खरीद सकते

अगर बच्चा कोई चीज की डिमांड करे और हम उसे यह कहे कि इस चीज को खरीदने के लिए हमारे पास पैसे नहीं हो तो उसको लगेगा कि पैसे से ही हर खुशी खरीदी जाती है। ऐसा कहने से उसे लगेगा कि आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे है। इसलिए बच्चो से ऐसा न कहे बल्कि कोई वाजिब वजह बताए वो चीज न लेने की।

अगर आप जाने-अनजाने में बच्चे से कुछ भी ऐसी बातें बोलते हैं तो तुरंत अपनी गलती का अहसास करके सॉरी बोलें और समझाएं कि आपके कहने का ये मतलब नहीं है। आप उनसे बेहद प्यार करते है और आगे से ऐसा कुछ भी नहीं कहेंगे। बच्चे अपने पैरेंट्स से उम्मीद करते हैं कि वो हर काम में उनका हौसला बढ़ाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब