न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन बातों का ध्यान रखें वर्किंग पैरेंट्स, अच्छे से कर पाएंगे बच्चों की परवरिश

बच्चे की परवरिश एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। परवरिश के दौरान दिए गए संस्कार ही उसके बेहतर भविष्य का निर्माण करते हैं। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चों को अच्छी परवरिश मिले और इसके लिए पेरेंट्स अपने बच्चों को कोई कमी नहीं होने देना चाहते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 19 Mar 2023 4:27:59

इन बातों का ध्यान रखें वर्किंग पैरेंट्स, अच्छे से कर पाएंगे बच्चों की परवरिश

बच्चे की परवरिश एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। परवरिश के दौरान दिए गए संस्कार ही उसके बेहतर भविष्य का निर्माण करते हैं। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चों को अच्छी परवरिश मिले और इसके लिए पेरेंट्स अपने बच्चों को कोई कमी नहीं होने देना चाहते हैं। लेकिन आजकल देखने को मिल रहा हैं कि पेरेंट्स बच्चों को अपना समय छोड़कर सब चीजें आसानी से उपलब्ध करवा देते हैं। खासतौर से वर्किंग पैरेंट्स के सामने यह सबसे बड़ी दिक्कत रहती हैं कि वे बच्चे पर ध्यान नहीं दे पाते हैं जिसके फलस्वरूप कई बार बच्चे के अंदर हीन भावना, अकेलापन या उद्दंडता आ जाती है। ऐसे में आपको बच्चे पर थोडा ध्यान देने की जरूरत हैं। अगर आप भी वर्किंग पेरेंट्स हैं तो यहां बताए जा रहे कुछ आसान तरीकों को अपनाकर अपने बच्चे को अच्छी परवरिश दे सकते हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

parental tips in hindi,both parent working,child care,child care tips in hindi

बच्चे को स्थिति के बारे में समझाएं

वर्किंग पेरेंट हैं, तो बच्चे को अपनी स्थिति के बारे में बताएं। कई बच्चे, अपने माता-पिता से केवल इसलिए दूर हो जाते हैं क्योंकि वो खुद को हर समय अकेला पाते हैं। आपको बच्चे को अपनी स्थिति के बारे में बताना चाहिए। उनके लिए आपके काम की अहमियत को समझना जरूरी है। आप उनसे नाराज न होने की उम्मीद नहीं कर सकते। बच्चे को समय देने और उसे समझने से समस्या हल हो सकती है।

बुजुर्गों के पास रखें बच्चे

अक्सर अकेले होने की वजह से बच्चे इधर-उधर की चीजों में अपना समय बिताने लगते हैं। ऐसा करना कई बार उनके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में अपने बच्चों को इससे बचाने के लिए यह जरूरी है कि आप उन्हें अकेला न छोड़ें। इसलिए संभव हो तो हमेशा अपने बच्चों को दादा-दादी, नाना-नानी या किसी अन्य बुजुर्ग के पास छोड़ें। ऐसा करने न सिर्फ आप निश्चिंत रहेंगे, बल्कि आपके बच्चे बड़ों से अच्छी बातें भी सीख पाएंगे।

सेट करें बच्चे का रुटीन

अगर आपका बच्चा थोड़ा समझदार हो गया है तो आप उसकी एक रुटीन सेट कर दें। बच्चे को कब पढ़ना है, कब खाना है, कब खेलना और कब सोना है इसके लिए एक टाइम रखें। उसके सामान को व्यवस्थित करके रखें ताकि वह अपना काम आसानी से कर पाए। समय-समय पर बच्चे को फोन करके उसका हाल पूछें। आप चाहे तो बच्चे से मिलने भी आ सकते हैं।

parental tips in hindi,both parent working,child care,child care tips in hindi

घर पर कैमरा लगवाएं

अगर आपका बच्चा दिन में घर में अकेला रहता है, तो आप घर में सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवाएं और इसका एक्सेस माता पिता दोनों के मोबाइल में होना चाहिए। इससे आपको पता रहेगा कि बच्चा कब क्या कर रहा है। ऐसे में आप बच्चे से बीच बीच में बात करके उसे गाइड कर सकते हैं।

वीकेंड पर पूरा समय दें

अगर आप प्राइवेट सेक्टर में हैं, तो कोशिश करें कि आपकी जॉब 5 दिनों वाली हो। ऐसे में आपको दो दिन अपने परिवार के साथ बिताने का मौका मिलेगा। इस समय में बच्चे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। उसे घुमाने ले जाएं, उसके साथ गेम्स खेलें और उसके मन की बातों को सुनें। इससे आपको ये भी पता चलेगा कि बच्चा आपसे क्या चाहता है।

parental tips in hindi,both parent working,child care,child care tips in hindi

बच्चे की आदतों पर गौर करें

अगर बच्चा अचानक से ज्यादा गुस्सा करने लगा है, उसे चिड़चिड़ापन महसूस होता है या अचानक चुप हो गया है तो हो सकता है उसे अकेलापन महसूस हो रहा है। कई बार बच्चे अपनी समस्या समझा नहीं पाते पर व्यवहार के जरिए उसे जताने का प्रयास करते हैं। आप बच्चे से बात करें। बच्चे की समस्या को प्यार से सुनें और उसका हल निकालें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
सोनम वांगचुक ने गाली वाले वीडियो पर दी प्रतिक्रिया, बोले- सरकार को समझना चाहिए युवाओं में इतना गुस्सा क्यों है
सोनम वांगचुक ने गाली वाले वीडियो पर दी प्रतिक्रिया, बोले- सरकार को समझना चाहिए युवाओं में इतना गुस्सा क्यों है
'भारत हिंदू राष्ट्र बना तो लौट आएगी दमनकारी व्यवस्था', सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र के बयान से बढ़ा विवाद
'भारत हिंदू राष्ट्र बना तो लौट आएगी दमनकारी व्यवस्था', सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र के बयान से बढ़ा विवाद
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
महिला ने बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, भावुक वीडियो देख लोगों ने मां-बच्चे के लिए मांगी दुआ
महिला ने बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, भावुक वीडियो देख लोगों ने मां-बच्चे के लिए मांगी दुआ
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
Lock Upp 2 की ट्रॉफी जीतकर भावुक हुईं श्रेया कालरा, बोलीं- कंटेंट क्रिएटर होने की वजह से मुझे कम समझा गया
Lock Upp 2 की ट्रॉफी जीतकर भावुक हुईं श्रेया कालरा, बोलीं- कंटेंट क्रिएटर होने की वजह से मुझे कम समझा गया
14वें दिन धीमी पड़ी 'जन नायकन' की रफ्तार, बुधवार को दर्ज हुआ अब तक का सबसे कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
14वें दिन धीमी पड़ी 'जन नायकन' की रफ्तार, बुधवार को दर्ज हुआ अब तक का सबसे कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Apple की भारत में रिकॉर्ड कमाई, iPhone की बिक्री ने पार किया 87 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा
Apple की भारत में रिकॉर्ड कमाई, iPhone की बिक्री ने पार किया 87 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा