न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना घटने के साथ ही खुलने लगे हैं ऑफिस, कपल्स न करें ये गलतियां

ऐसे समय में आपको कुछ बातों का ध्यान रखते हुए पर्सनल लाइफ को बैलेंस करना होगा ताकि रिलेशनशिप में कोई परेशानी ना हो। तो आइये जानते हैं इस स्थिति में कपल्स को कौनसी गलतियां नहीं करनी चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 15 Feb 2022 1:46:09

कोरोना घटने के साथ ही खुलने लगे हैं ऑफिस, कपल्स न करें ये गलतियां

कोरोना की तीसरी लहर जारी हैं जहां अब संक्रमण के आंकड़ों में कमी होने के साथ ही राहत देने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। ऐसे में कोरोना घटने के साथ ही अन पाबंदियां हटने लगी हैं और ऑफिस खुलने लगी हैं। ऐसे में अब इतने समय से जब कपल्स पूरा दिन साथ बिता रहे थे वहीँ अब ऑफिस जाना पड़ रहा हैं जिसका असर दिनचर्या पर पड़ने के साथ ही रिलेशनशिप पर भी पड़ता हैं। ऐसे समय में आपको कुछ बातों का ध्यान रखते हुए पर्सनल लाइफ को बैलेंस करना होगा ताकि रिलेशनशिप में कोई परेशानी ना हो। तो आइये जानते हैं इस स्थिति में कपल्स को कौनसी गलतियां नहीं करनी चाहिए।

office affair tips,mates and me,relationship tips

क्वालिटी टाइम निकालना न भूलें

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि ऑफिस जाने के बाद आपकी लाइफस्टाइल बहुत ज्यादा बिजी हो जाती हैं। इस दौरान खुद के लिए समय निकाल पाना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में पार्टनर के लिए वक्त निकालना आपको एक बार फिर से कठिन लग सकता है। हालांकि यह मत भूलें कि घर पर रहकर आपके और आपके साथी के बीच जितना मधुर और स्ट्रॉन्ग रिश्ता बना है, उसे आप साथ वक्त बिताकर ही जारी रख सकते हैं।

रोमांस न होने दें कम

कई बार ऑफिस के हेवी काम के कारण आप बहुत थका हुआ सा महसूस करने लगते हैं, जिसका सीधा असर आपकी रोमांटिक लाइफ पर पड़ता है। स्ट्रेस के कारण आप साथी के साथ अपनी सेक्स लाइफ को इंजॉए नहीं कर पाते, जिस वजह से कपल्स के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं। ऐसे में कपल्स को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अपने रिश्ते में गर्माहट बनाए रखें और रोमांस कम न होने दें।

पार्टनर को बार-बार न करें फोन

पिछले लंबे समय से कपल्स एक-दूसरे के साथ घर पर भरपूर टाइम बिता रहे हैं। ऐसे में आप दोनों को साथ रहने की हर वक्त साथ रहने की आदत सी हो गई होगी। हालांकि अब ऑफिस खुलने के बाद जब आप अपना लंबा समय पार्टनर से दूर बिताएंगे तो उसकी याद आपको हर पल सताने लगेगी। मगर आपको यह समझना होगा कि साथी को बार-बार फोन करके आप न सिर्फ उनके काम को डिस्टर्ब कर सकते हैं बल्कि उन्हें इरिटेट भी करने लगते हैं। इसलिए अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करें और पार्टनर को काम पर फोकस करने दें।

office affair tips,mates and me,relationship tips

काम की जिम्मेदारी को बांटकर चलें

घर पर रहने के दौरान कपल्स कई सारे काम आपस में बांट रहे थे। लेकिन ऑफिस जाने के बाद आपके ये काम बढ़ने वाले हैं। खाना बनाना और घर की सफाई करने से लेकर कपड़े धुलने तक, इन सभी कामों को आपको ऑफिस के साथ-साथ संभालना होगा। ऐसे में अपनी जिम्मेदारियों को समझदारी के साथ बांट लें, ताकि छोटी-छोटी बातों को लेकर आपस में आपके लड़ाई-झगड़े न हों।

डिनर डेट की करें खास प्लानिंग

ऑफिस से थककर घर आने के बाद ऐसा जरूरी नहीं है कि आप सीधा खाने पर टूट पड़ें। अपने रिश्ते में फ्रेशनेस बनाए रखने के लिए आप पार्टनर के साथ डिनर की प्लानिंग भी कर सकते हैं। ऐसे में आप न सिर्फ कुछ स्पेशल खाने का स्वाद चखते हैं, बल्कि अपने मुंह के टेस्ट के साथ पार्टनर का मूड भी तरोताजा कर देते हैं। जिससे आपके रिश्ते में बोरियत नहीं आती।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर