न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़ी चुनौती है न्यू बोर्न बेबी की केयर, छूट जाते हैं पसीने! पेरेंट्स इन उपायों पर करें गौर...

यह सच है कि बच्चे हमारे जीवन में ख़ुशियां लाने वाले फ़रिश्ते होते हैं, पर यह भी उतना ही सच है कि पैरेंट बनना आपको ख़ुशी देने के...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 05 May 2021 6:53:34

बड़ी चुनौती है न्यू बोर्न बेबी की केयर, छूट जाते हैं पसीने! पेरेंट्स इन उपायों पर करें गौर...

यह सच है कि बच्चे हमारे जीवन में ख़ुशियां लाने वाले फ़रिश्ते होते हैं, पर यह भी उतना ही सच है कि पैरेंट बनना आपको ख़ुशी देने के साथ-साथ थकान की सौगात भी देता है। पैरेंट बनने के बाद आपकी ज़िंदगी पहले की तरह तो क़तई नहीं हो सकती। जहां आप अपने बच्चे पर प्यार लुटाना चाहते हैं, वहीं बच्चे की ज़िम्मेदारियां आपको कभी-कभी खीझ से भी भर सकती हैं।

ज़िम्मेदारियां आख़िर कोई कम तो होती नहीं। उनके लिए सही कपड़े चुनने से लेकर, सही स्किन केयर प्रॉडक्ट्स चुनना भी आपका काम है। कोरोना के बाद तो आप उनकी मालिश करने या उनकी देखभाल के लिए मेड भी तो नहीं रख पा रहे हैं। जो नए-नवेले पैरेंट्स अपने पैरेंट्स के साथ रह रहे हैं या जॉइंट फ़ैमिली का हिस्सा हैं, उन्हें कोरोना काल में कोई ख़ास परेशान तो नहीं होगी, पर एकल परिवार वाले पैरेंट्स और उनमें भी वो जो पहली बार पैरेंट बने हैं, इस प्यारी-सी ज़िम्मेदारी को कैसे संभाल रहे हैं, वे ख़ुद ही जानते होंगे।

बेशक इस दौरान आप हर दिन कुछ न कुछ नया सीखते हैं और अपनी पैरेंटिंग स्किल को बेहतर करते जाते हैं। आप पहले कितने भी अधीर किस्म के रहे हों, पर माता-पिता बनने के बाद धैर्यवान ज़रूर बन जाते हैं।

new born baby,new born baby care,parents,children,massage,skin,oil

कैसे करें मसाज?

नवजात बच्चे बहुत ज़्यादा हिलते-डुलते रहते हैं, ऐसे में मसाज करना एक बहुत बड़ा टास्क पूरा करने के समान होता है। बच्चों की मसाज के लिए सबसे पहले कोई सौम्य बेबी मसाज ऑयल चुनें। मसाज ऑयल ऐसा हो, जो हल्का हो और तेज़ी से त्वचा द्वारा अवशोषित हो जाए। मसाज के बाद त्वचा पर बचा न रहे। मसाज करने का सबसे अच्छा तरीक़ा है, हल्के हाथों से मालिश करना। शरीर के किसी एक हिस्से पर ज़्यादा समय तक न रगड़ना। बच्चों की सौम्यता से की जाने वाली नियमित मसाज न केवल उन्हें सेहतमंद बनाने में बहुत उपयोगी है, बल्कि बेबी और पैरेंट्स का रिश्ता भी स्ट्रॉन्ग होता है।

new born baby,new born baby care,parents,children,massage,skin,oil

बच्चों को स्नान कराते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

सबसे पहले तो आप कोई सौम्य बेबी बाथिंग सोप चुनें, क्योंकि बच्चों की त्वचा बेहद नाज़ुक होती है। आपको चाहिए कि आप बच्चे को स्नान कराते समय एक हाथ से सपोर्ट दें। ऐसे बेबी वॉश की सलाह दी जाती है, जो कम चिकना हो और आसानी और तेज़ी से साफ़ हो जाता हो। वन हैंड ईज़ी टू पम्प पैक्स बच्चों को स्नान कराते समय बहुत काम आते हैं।

इससे पहली बात तो प्रॉडक्ट ज़्यादा नहीं निकलता, दूसरी बात आपका एक हाथ फ्री रहता है, जिससे आप बच्चे को संभाल सकते हैं। इससे बच्चे की सफ़ाई में आसानी होती है, वे फिसलते नहीं। अगर आप बच्चे को अकेले स्नान न करा पा रहे हों, तो पार्टनर के साथ मिलकर यह काम करें, कम से कम बच्चे के थोड़ा स्टेबल हो जाने तक।

new born baby,new born baby care,parents,children,massage,skin,oil

बालों की देखभाल का सही तरीक़ा क्या हो?

जिस तरह हम अपने बालों की सफ़ाई का ख़ास ख़्याल रखते हैं, उसी तरह बच्चों के बालों की देखभाल भी सही तरीक़े से की जानी चाहिए। कुछ महीनों बाद आप बच्चे को स्नान कराते समय बेबी शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं। इसके लिए ऐसे बेबी शैम्पू चुनें, जो धोने में आसान हो। बच्चों की आंख में न लगता हो यानी शैम्पू का बेहद सौम्य होना बहुत ज़रूरी है। शैम्पू उनके बालों की लटों को सुलझा देगा, ख़ासकर अगर आपके बच्चे के बाल कर्ली हों। टू-इन वन शैम्पू यानी जिस शैम्पू में कंडीशनर भी हो का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

new born baby,new born baby care,parents,children,massage,skin,oil

कैसे पूरी करें बच्चों की त्वचा की एक्स्ट्रा केयर की मांग?

बच्चों की त्वचा बेहद नाज़ुक होती है। यह पानी को तेज़ी से अवशोषित करती है। पर यह भी उतना ही सच है कि उनकी त्वचा पानी भी उतनी ही तेज़ी से खोती है। यही कारण है कि बच्चों को स्नान कराने के बाद हल्का मॉइस्चराइज़र या बेबी लोशन ज़रूर लगाना चाहिए। नियमित रूप से मॉइस्चराइज़ेशन करने से त्वचा में नमी का स्तर बना रहता है और त्वचा रूखी-सूखी नहीं होने पाती। त्वचा सेहतमंद बनी रहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर