न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घरेलू हिंसा पर सामने आया चौंकाने वाला सच, पति के पीटने को खुद ही जायज मानती हैं देश की महिलाएं; पढ़िए NFHS की रिपोर्ट

पति का पत्नी को पीटना कितना उचित है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए हाल ही में कुछ राज्यों में नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे किया गया। सर्वे में 18 राज्यों और जम्मू और कश्मीर में लोगों से इस सवाल का जवाब मांगा गया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Nov 2021 12:37:35

घरेलू हिंसा पर सामने आया चौंकाने वाला सच, पति के पीटने को खुद ही जायज मानती हैं देश की महिलाएं; पढ़िए NFHS की रिपोर्ट

पति का पत्नी को पीटना कितना उचित है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए हाल ही में कुछ राज्यों में नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे किया गया। सर्वे में 18 राज्यों और जम्मू और कश्मीर में लोगों से इस सवाल का जवाब मांगा गया था। इस सर्वे में बेहद ही चौकाने वाले आंकड़े सामने आए। तेलंगाना में सबसे ज्यादा 83.8% महिलाओं ने कहा कि पुरुषों का अपनी पत्नी को पीटना उचित है। हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के मामले में यह आंकड़ा सबसे कम 14.8% रहा। कर्नाटक के 81.9% पुरुष उत्तरदाताओं का कहना है कि पत्नी को पीटना उचित है। ऐसे कई राज्य हैं, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने घरेलू हिंसा को उचित ठहराया है। इनमें आंध्र प्रदेश (83.6% ), कर्नाटक (76.9% ), मणिपुर (65.9% ) और केरल (52.4% ) शामिल है। हिमाचल प्रदेश और त्रिपुरा में सबसे कम पुरुषों ने घरेलू शोषण का समर्थन किया है। दोनों राज्यों में ऐसे उत्तरदाताओं की संख्या क्रमश: 14.2% और 21.3% रही। सर्वे के मुताबिक, घरेलू शोषण का समर्थन करने का सबसे आम कारण ससुरालवालों का अनादर, घर और बच्चों की अनदेखी करना है।

सर्वे में यही सवाल पूछा गया और जवाब देने वालों के सामने ‘7 स्थितियां’ रखी गईं। अगर वह उसे बगैर बताए घर से बाहर जाए तो, अगर महिला घर या बच्चों को नजरअंदाज करे तो, अगर महिला उसके साथ बहस करे तो, अगर महिला उसके साथ संबंध बनाने से इनकार कर दे तो, अगर ठीक से खाना नहीं बनाया, अगर पुरुष को पत्नी के धोखा देने का शक हो जाए तो, अगर महिला ससुरालवालों का आदर न करे तो।

2019-21 में आयोजित हुए सर्वे से जुड़े आंकड़े बुधवार को जारी किए गए थे। ये सर्वे असम, आंध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में किए गए थे। इनमें से 13 राज्यों की महिला उत्तरदाताओं ने ‘ससुरालवालों के अनादर’ को पिटाई का उचित कारण बताया है।

इसके बाद साथी की तरफ से हिंसा स्वीकारने का दूसरा सबसे बड़ा कारण घर और बच्चों के प्रति लापरवाही रहा। वहीं, धोखा देने का संदेह करने चलते पिटाई को सबसे कम उत्तरदाताओं ने सही ठहराया। NFHS-4 (2015-2016) के आंकड़े बताते हैं कि सर्वे में शामिल 52% महिलाओं ने पति की तरफ से पत्नी की पिटाई को सही बताया था। वहीं, 42% पुरुष इस बात से सहमत थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर