न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन बातों को ध्यान में रखकर बनाए ननद-भाभी के रिश्ते को मजबूत, नहीं आएगी खटास

हिंदुस्तान में अगर आपकी शादी होती है तो वो सिर्फ एक इंसान से जुड़ाव के लिए नहीं होती बल्कि ये दो परिवारों का मिलन माना जाता है। ऐसे में शादी के बाद महिलाओं को हर रिश्ते को तवज्जो देते हुए उन्हें संभालना पड़ता हैं। इस बात में कोई दोराय नहीं है

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 20 Feb 2023 5:37:05

इन बातों को ध्यान में रखकर बनाए ननद-भाभी के रिश्ते को मजबूत, नहीं आएगी खटास

हिंदुस्तान में अगर आपकी शादी होती है तो वो सिर्फ एक इंसान से जुड़ाव के लिए नहीं होती बल्कि ये दो परिवारों का मिलन माना जाता है। ऐसे में शादी के बाद महिलाओं को हर रिश्ते को तवज्जो देते हुए उन्हें संभालना पड़ता हैं। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि हर रिश्ता बहुत नाजुक होता है। किसी भी रिश्ते की देखभाल छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर ही की जाती है। एक इईसा ही अनोखा रिश्ता होता हैं ननद-भाभी का जिसकी शुरुआत सही की जाएं तो दोनों को एक-दूसरे की दोस्त बनने में भी समय नहीं लगता हैं। लेकिन कई बार न चाहते हुए भी ननद और भाभी के बीच अपनापन नहीं आ पाता। ऐसे में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें ध्यान में रखकर ननद-भाभी के रिश्ते को मजबूत बनाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

nanad bhabhi ka rishta,relationship tips

ना दिलाएं उन्हें मेहमान होने का एहसास

अपनी ननद को कभी भी यह एहसास ना दिलाए कि वह आपके घर में एक मेहमान हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ये घर आपके आने से पहले उनका भी था और आज भी है इसलिए जब भी वह आपके पास आएं उन्हें मेहमानों की तरह ट्रीट ना करें। आपको यह बात समझनी होगी कि आपका ससुराल जितना आपका है उतना ही आपकी ननद का भी है। अगर वह अक्सर वहां आती है तो इस बात से इरिटेट होने के बजाय ऐसा मानें कि आपकी अपनी बहन आपसे मिलने आई है। फिर देखिए कैसे आपका और उनका बॉन्ड मजबूत बनता है।

करें सलाह की मांग

अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आप जरूरत पड़ने पर उनकी सलाह लें। ऐसा करने पर आप उन्हें जरूरी महसूस करा रहे हैं। इसके अलावा वह आपको बेहतरीन टिप्स और सलाह दे सकती हैं। समस्या होने पर वह परिवार के दूसरे लोगों से निपटने में आपकी मदद कर सकती है।

nanad bhabhi ka rishta,relationship tips

बनाए रखें दोस्ती का व्यवहार

अपनी ननद से दोस्ती का रिश्ता बनाने की कोशिश करें। उनके साथ शॉपिंग पर जाएं, कभी बाहर डिनर पर या फिर घूमने के लिए जाए। उनके और अपने बीच किसी तरह की दीवार न बनने दें। उन्हें यह दिखाएं कि वह आपके लिए कितनी खास है। उनके साथ अच्छा समय बिताने की कोशिश करें। जब आप रिश्ते में बैलेंस बनाए रखना शुरू करेंगे तो आपका बॉन्ड अपने आप स्ट्रॉन्ग होता चला जाएगा। आपकी ननंद के साथ किया गया व्यवहार आपके पति और आपके ससुराल वालों की नजरों में भी आपका मान बढ़ाएगा।

बिताएं क्वालिटी टाइम

किसी के साथ भी अच्छा बॉन्ड बनाने के लिए उसके साथ समय बिताना जरूरी होता है। ऐसे में ननद-भाभी के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आप उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। इसके लिए साथ में खाना पकाएं, शॉपिंग पर जाएं या फिर साथ में मूवी देखने जाएं।

सपनों को दें नई उड़ान

अगर आप ये जानती हैं कि आपकी ननद जिंदगी में कुछ बनना चाहती है या कुछ करना चाहती है, तो उनके सपनों को पूरा करने में उनकी मदद करें। ऐसा करके आप उनके भविष्य को एक नया रूप दे सकती है। इससे उनके दिल में आपके लिए जगह बनने लगेगी और वह भी आपको अपना मान पाएंगी। जब वह देखेंगी कि आप उनकी भावनाओं की कितनी कद्र करती हैं, तो वह भी आपके साथ ऐसा ही करेंगी।

nanad bhabhi ka rishta,relationship tips

करें उनकी तारीफ

थोड़ी सी तारीफ हमेशा सभी को अच्छी लगती है। आप और आपकी ननद अगर एक दूसरे की छोटी-छोटी बातों को नोटिस करके एक दूसरे को कॉम्प्लिमेंट करेंगी तो बहुत अच्छा होगा। ये किसी बॉन्ड जैसा होगा और इससे आपको एक दूसरे की पसंद का पता भी चलेगा।

थोड़ा एडजस्टमेंट कर लेना बुरा नहीं

आपकी ननद आपके पार्टनर की बहन है और ऐसा हो सकता है कि कई बार आपको लगे कि वो गलत है, लेकिन आपको उसके नजरिए से सोचकर देखने की जरूरत है। आपको ये ध्यान रखना होगा कि हर किसी की थिंकिंग एक जैसी नहीं होती है और हो सकता है कि आपकी ननद को आपकी कोई बात बुरी लगी हो। नए रिश्ते बनाते समय थोड़े से एडजस्टमेंट के लिए तैयार रहना चाहिए। मैं ये नहीं कह रही कि सारी चीज़ें किसी और के हिसाब से करें बल्कि मैं तो ये कह रही हूं कि थोड़ा सा एडजस्टमेंट भी जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती