न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बढ़ते बच्चे को जरूर सिखाएं किचन के ये काम, बनाएं उन्हें आत्मनिर्भर

तो चलिए आपको बताते हैं कि आप बच्चों को कौन-कौन से रसोई के काम सिखा सकते हैं...

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 07 Jan 2023 3:04:15

बढ़ते बच्चे को जरूर सिखाएं किचन के ये काम, बनाएं उन्हें आत्मनिर्भर

हर माता-पिता बच्चों को अच्छी परवरिश देना चाहते हैं ताकि वे अपने जीवन में खुद को आत्मनिर्भर बनाते हुए दूसरों के सामने उदाहरण बन सकें। बच्चों को जितना जरूरी शिक्षा देना है उतना ही जरूरी है फैमिली और सोशल वैल्यूज के बारे में जानकारी देना जो उनके व्यक्तित्व और व्यवहार में अच्छे बदलाव लाने का काम करती हैं। माता-पिता होने के नाते हमें बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार काम सिखाते रहना चाहिए, इससे बच्चे आत्मनिर्भर बनते हैं। खासतौर पर बच्चों को एक उम्र के बाद रसोई से जुड़े कुछ काम जरूर सिखाने चाहिए, ताकि बच्चे बड़े होते-होते इन आदतों को अपनी रूटीन में शामिल कर सकें। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप बच्चों को कौन-कौन से रसोई के काम सिखा सकते हैं...

must teach these kitchen works to the growing child make them self-sufficient,mates and me,relationship tips

गैस को ऑन-ऑफ करना

गैस को ऑन-ऑफ करना बच्चों को जरूर सिखाना चाहिए। जिससे जरूरत के समय अकेले रहने पर बच्चों को गैस को ऑन-ऑफ करने में किसी तरह की दिक्कत न हो। कई बार लड़के बड़े होने के बावजूद गैस को ऑन और ऑफ करने का तरीका नहीं जानते हैं। जिससे उनको जरूरत के समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए लड़का हो या फिर लड़की इसकी जानकारी बच्चों को जरूर दें।

फ्रिज को मैनेज करना

मार्केट से फल या सब्जी लाने के बाद उन्हे वॉश करके फ्रिज में रखने के लिए आप बच्चों को कह सकते हैं। इससे वो स्पेस मैनेज करना आसानी से सीख पाएंगे। किस सब्जी को कैसे रखनी है, इसके बारे में भी जानेंगे। लेकिन जब बच्चा फ्रिज में समान रखें, तो उसके पास की खड़े रहें।

must teach these kitchen works to the growing child make them self-sufficient,mates and me,relationship tips

किचन अप्लाइंसेस का इस्तेमाल करना

बच्चों को माइक्रोवेव, इंडेक्शन चूल्हा, चिमनी, इलेक्ट्रिक कैटल, थर्मल फ्लास्क जैसी चीजों को भी इस्तेमाल करने का तरीका भी जरूर बताना चाहिए। जिससे आपके घर में न होने पर अगर इन चीजों को इस्तेमाल करने की जरूरत बच्चों को पड़े, तो किसी तरह की गलती बच्चों से न हो और किसी तरह का खतरा भी उनके लिए न रहे।

बर्तन साफ करना और सेट करना

बच्चों को आप आसानी से बर्तन साफ करना सिखा सकते हैं। आप बच्चों को उनके खुद के बर्तन साफ करने के लिए दे सकते हैं। लेकिन कांच के बर्तन उन्हें साफ करने के लिए न दें। इससे उन्हें चोट भी लग सकती हैं। इसके साथ उनकी काम के प्रति रुचि और भी ज्यादा बढ़ेगी। बच्चों को आप बर्तन सेट करने के लिए भी कह सकते हैं। साफ करने के बाद आप उनसे बर्तन सेट करवा सकते हैं। इससे उन्हें पता चलेगा कि बर्तन कहां पर रखने हैं और इससे वह सामान भी सही जगह पर रख पाएंगे।

must teach these kitchen works to the growing child make them self-sufficient,mates and me,relationship tips

कुछ आसान डिश बनाना

आपके घर में न होने पर या बच्चों के घर से बाहर होने पर बच्चे भूखे न रहें, इसलिए उनको दाल-चावल पकाना, मैगी बनाना, अंडा उबालना, ब्रेड बटर तैयार करना, फ्रूट चाट बनाना, ओट्स और हलवा बनाने जैसी आसान चीजें तैयार करना जरूर सिखाएं। बच्चों को इन चीजों को बनाने की जानकारी होने पर बच्चे कहीं भी होंगे तो उनके भूखे होने की चिंता आपको भविष्य में कभी नहीं होगी।

फल या सब्जियां धोना सिखाएं

आप बच्चों को फल और सब्जियां धोना सीखा सकते हैं। ये काम सीखाते समय आप बच्चों को ग्रीन वेजिटेबल और फ्रूट्स के फायदों के बारे में भी बता सकते हैं। ऐसा करने से बच्चे की खाने के प्रति रूचि भी बढ़ेगी। बच्चे को समझाएं कि इसे खाने से शरीर को ताकत मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती