न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मां, तुम्हारे कदमों से नूर मिलता है... Mother's Day के लिए देखें Top-20 Messages

मां का प्यार निःस्वार्थ और अनमोल होता है। मदर्स डे एक खास मौका है अपनी मां को शब्दों में प्यार और सम्मान जताने का। यहां पढ़ें मदर्स डे के लिए 20 दिल छूने वाले मैसेजेस जो आपकी मां को खुश कर देंगे और उनके चेहरे पर मुस्कान ला देंगे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 10 May 2025 11:39:05

मां, तुम्हारे कदमों से नूर मिलता है... Mother's Day के लिए देखें Top-20 Messages

मां… एक ऐसा शब्द जिसे सुनते ही दिल भर आता है, आंखों में आंसू और होठों पर मुस्कान आ जाती है। मां का प्यार निःस्वार्थ होता है, उसकी ममता में वो शक्ति होती है जो टूटे हुए को जोड़ देती है और थके हुए को सहारा दे देती है। मां ही वो शख्स है जो अपने बच्चों के लिए अपनी सारी खुशियां बलिदान कर देती है। हर साल मदर्स डे हमें ये याद दिलाता है कि हमें अपनी मां को सिर्फ महसूस ही नहीं, बल्कि शब्दों में भी प्यार जताना चाहिए।

मां का आंचल ही वो छांव है, जो हमें हर मुश्किल वक्त में सुरक्षा का अहसास कराती है। हर साल मदर्स डे इस अनमोल रिश्ते की क़द्र करने और अपनी मां को खुशियों से सराबोर करने का एक शानदार मौका है। अगर आप भी अपनी मां के चेहरे पर एक भावुक मुस्कान देखना चाहते हैं, तो यहां हैं मदर्स डे के लिए चुने गए दिल छूने वाले टॉप-20 मैसेज, जिन्हें भेजकर आप अपनी मां को यह एहसास दिला सकते हैं कि वह आपके लिए कितनी खास हैं।

इन मैसेजेस में छुपा प्यार और सम्मान आपकी मां के दिल को छू जाएगा और उनके चेहरे पर ढेर सारी मुस्कान लाएगा। चाहे वो छोटे-छोटे शब्द हों या बड़े अहसास, यह दिन मां के प्रति अपनी पूरी श्रद्धा और प्रेम को व्यक्त करने का है।

Mothers Day Special Top-20 Messages

1. गिर जाने पर मुझे हमेशा उठाया है जिसने, अपनी कहानियां सुना कर मेरा मन बहलाया है जिसने या रूठ गई मैं तो मुझे चूम कर मनाया है जिसने वो कोई और नहीं मेरी मां हैं मुझे बहलाकर हमेशा हंसाया है जिसने। – ऐन टेलर

2. मैंने जब कहा गले से लगा लो, आपकी बाहें पहले से ही खुली पाईं, मैंने जब कहा मुझे अपना दोस्त बना लो, आपका दिल पहले से ही रहा था, मैंने जब सीखना चाहा, आपकी नजरें मुझ पर ही थीं, आपके प्यार ने ही है समझा मुझे और भरने दी एक नई उड़ान। – सराह मैलिन

3. मेरी मां से जुड़ा है मेरा जहान, मेरी जमीन है वही और है मेरा आसमान, मेरा सब कुछ है उसके नाम क्योंकि उसी में बसती है मेरी जान। हैप्पी मदर्स डे, मां!

4. बस यही है कहानी उसके लाड़-प्यार की, वही एक हस्ती जो मेरे इर्द-गिर्द है घूमती, जन्नत से लाई है वो प्यार का तोहफा, हर खुशी बस उसी के कदमों में चूमती। हैप्पी मदर्स डे, मां!

5. मां, तुम्हारे कदमों से नूर मिलता है, जब भी झुकूं तुम्हारी ओर दिल को बड़ा सुकून मिलता है, मैं कुछ मांगूं या न मांगूं, पर जब भी आऊं तुम्हारे पास, तो कुछ न कुछ जरूर मिलता है। हैप्पी मदर्स डे, मां!

6. मां, अक्सर अकेले में तुम्हारी याद रुला देती है, जब आँखों में नींद न आए तो तेरी लोरी ही है जो मुझे जल्दी से सुला देती है। हैप्पी मदर्स डे, मां!

7. बहुत अजीज है वो, मेरा ही नसीब है वो, इस दुनिया की भीड़ में मेरे सबसे करीब है वो, उसकी दुआएं ही हैं मेरी जिंदगी, क्योंकि मेरा भगवान और तकदीर भी है वो। हैप्पी मदर्स डे, मां!

8. जब लिखती कागज के टुकड़े पर मां का नाम, मेरी कलम इठला कर कहती है मुझसे ले, तेरे हो गए चारों धाम। हैप्पी मदर्स डे, मां!

9. मां के बिना तो जिंदगी ही वीरान होती है, अकेले सफर में हर राह सुनसान होती है, जीवन में मां की वो अहमियत है, उसकी दुआओं से ही हर मुश्किलें आसान होती हैं। हैप्पी मदर्स डे, मां!

10. मां की एक दुआ जिंदगी संवार देती है, खुद रोती है मां पर सबको हंसा देती है, कभी भूल कर भी न रुलाना उसे, उसके आंसुओं की एक छोटी सी बूंद पूरी धरती हिला सकती है। हैप्पी मदर्स डे, मां!

11. मां की खुशी से है मेरी खुशी, मां के दुःख में ही छिपा है मेरा ग़म, ऐ मां, अगर तुम मुस्कुराओ तो सारे जग में खुशियां छा जाएं, तुम्हारे दुःख से इस संसार में अंधेरा आ जाए। हैप्पी मदर्स डे, मां!

12. मां मुस्कुराए तो मैं हंस दूं, मां के रोने पर आंखों में आंसू भर लू, तू रहे खुश हमेशा, यही है दुआ मेरी, न आए तुझ पर कोई मुसीबत, न रहे कोई कामना तेरी अधूरी। हैप्पी मदर्स डे, मां!

13. मां मुझे मुश्किलों से बचाती है, जब भी रूठ जाऊं तो मां ही मनाती है, मां का प्यार रहता है भरमार, इसलिए तो मां हर राह को सरल बनाती है। हैप्पी मदर्स डे, मां!

14. जिंदगी की शुरुआत हो तुम, मेरी पूरी आस हो तुम, तुमसे हैं सभी खुशियां, मां, हर मुश्किल के आगे मजबूत दीवार हो तुम। हैप्पी मदर्स डे!

15. जब–जब मैं रोई आंसू तुम्हारे निकले, मेरी चीख पर आह की आवाज थी तुम्हारी, मां तुम न होती तो न होती मैं, तुमने ही तो बनाई है मेरी जिंदगी। हैप्पी मदर्स डे, मां!

16. बेटों की तरह तुमने चलना सिखाया, दुनिया में हर मुश्किल से तुमने लड़ना सिखाया, मेरी हिम्मत हो तुम, मेरी ताकत हो तुम, तुमने ही इस बेटी को हर मुश्किल पार करना सिखाया। हैप्पी मदर्स डे, मां!

17. तुमने संभाला, तुमने बनाया, मैं कौन हूँ यह तुमने ही बताया, मेरा भगवान तुमसे, मेरा आसमान तुमसे, मुझे जीवन में आगे बढ़ना तुमने ही सिखाया। हैप्पी मदर्स डे, मां!

18. बेटी हूँ, पर मां तुमने मुझे बेटों सा बनना सिखाया, मुश्किलों का डटकर सामना करना सिखाया, तुमसे सीखा है मैंने त्याग करना, हर मुश्किल से लड़ना और बिना रुके आगे बढ़ना। हैप्पी मदर्स डे, मां!

19. मुझे डांटती, मुझे मारती, बात-बात पर मेरी फटकार लगाती, पर यदि मैं रो जाऊं तो वो अपने ही आंखों में आंसू भर लाती, अगर मैं रोऊं तो तकलीफ उसको होती है, प्यार वो इतना करती है, इसलिए मां छोटी-छोटी बातों से डरती है।

20. दुनिया की रौनक देखी ली मैंने, पर मां तुम्हारे आंचल में जो सुख है, वो कहीं और नहीं, तुम्हारी लोरी में जो सुकून है, वो कहीं और नहीं। हैप्पी मदर्स डे, मां!

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत