न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ना करें प्यार का इजहार करने के दौरान ये गलतियां, नाराज हो सकता है पार्टनर

प्यार और रिश्ते की शुरुआत सही ढंग से होनी चाहिए। कोई भी प्रेमी युगल जब रिलेशनशिप में आता है तो साथी उम्मीद करता है कि पहले पार्टनर उससे प्यार का इजहार करे। प्यार करना आसान होता हैं लेकिन उसका इजहार करना उतना ही मुश्किल होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 12 Mar 2023 6:25:25

ना करें प्यार का इजहार करने के दौरान ये गलतियां, नाराज हो सकता है पार्टनर

प्यार और रिश्ते की शुरुआत सही ढंग से होनी चाहिए। कोई भी प्रेमी युगल जब रिलेशनशिप में आता है तो साथी उम्मीद करता है कि पहले पार्टनर उससे प्यार का इजहार करे। प्यार करना आसान होता हैं लेकिन उसका इजहार करना उतना ही मुश्किल होता हैं। फिल्मों में प्यार के इजहार के कई तरीके दिखाएं जाते हैं जिनसे प्रेरित होकर लोग इन्हें आजमाने लगते हैं। लेकिन इस दौरान लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनकी वजह से पार्टनर की नाराजगी का सामना करना पड़ जाता हैं। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि आप अपने प्यार का इजहार कैसे करें या फिर उन्हें प्रपोज करते वक्त किन बातों का ध्यान रखें।

mistakes while expressing love,relationship tips,relationship tips in hindi,love,love expression

जल्दबाजी न करें

कई बार लोग अपने प्यार का इजहार करते समय जल्दबाजी कर जाते हैं। इससे बात बिगड़ जाती है। लोग एक दूसरे को अच्छी तरह से जान नहीं पाते और प्यार की इजहार कर देते हैं। ऐसी स्थिति में आपका क्रश आपके प्रेम प्रस्ताव पर इनकार कर सकते हैं। इसलिए जल्दबाजी में प्यार का इजहार न करें। पहले जिसे प्यार करते हैं, उसे खुद को जानने का मौका दें, दोस्ती बढ़ाएं और फिर किसी खास मौके पर प्रेम प्रस्ताव दें।

खास मौके पर करें इजहार

यदि आप अपने पार्टनर को प्रेम प्रस्ताव देने के लिए किसी खास मौके का इंतजार करते हैं तो यह एक अच्छा विकल्प हैं। पहले मौके को समझे और पार्टनर का मूड भी देखें। इसके अलावा माहौल समझकर उनके साथ प्यार का इजहार करें। ऐसा ना हो कि पार्टनर का मूड ही खराब हो और आप प्यार का इजहार कर दें तो आपको इनकार किया जा सकता है।

mistakes while expressing love,relationship tips,relationship tips in hindi,love,love expression

लाउड म्यूजिक

अपने दिल का हाल कहने या उन्हें प्रपोज करने के लिए कभी भी ऐसी जगह का चुनाव न करें जहां लाउड म्यूजिक पहले से ही बज रहा हो। बहुत तेज म्यूजिक के बीच आपके दिल का हाल उन तक कैसे पहुंचेगा? ऐसी जगह लड़की को ले जाकर प्रपोज करने से ऐसे न हो कि आप दिल का हाल कह भी दें और उन्हें इस बात की उन्हें भनक भी न लगे। आपका मूड खराब हो जाए वो अलग।

एक दूसरे को वक्त दें

कई बार कुछ लोग प्यार में इतना डूबें होते हैं कि जब वो प्रपोज करते हैं तो उन्हें उसी वक्त पर अपने प्रपोजल का जवाब चाहिए होता है। ऐसे में जिसको आप प्रपोज करते हैं वह पूरी तरह से तैयार नहीं होता, इसलिए आप उन्हें थोड़ा वक्त दें, ताकि वो आपके साथ गुजारे हुए पलों को याद कर आपकी खूबियां तलाशें और आपको जवाब दें। इससे आप भी उन्हें समझ सकेंगे। अगर आप प्रपोज करने के बाद उन पर उसी वक्त जवाब देने के लिए दबाव डालते हैं तो ऐसे में आपकी बात भी बिगड़ सकती है।

भीड़ भाड़ वाले इलाकों में ना जाए

कुछ लोग अपने पहले प्रपोजल को काफी ग्रैंड बनाने की कोशिश करते हैं। लगता है कि भीड़भाड़ वाली जगह पर बहुत सारे लोगों के सामने अपनी क्रश को प्रपोज कर सकते हैं। लेकिन लड़की भीड़ भाड़ वाली जगह पर झिझक महसूस करती है। इसलिए हो सकें तो भीड़ भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें।

mistakes while expressing love,relationship tips,relationship tips in hindi,love,love expression

गलत लाइनों का प्रयोग करने से बचें

कई बार लोग प्रपोज करते समय कुछ ऐसा बोल जाते हैं, जिससे मामला बिगड़ जाता है। अब अगर आपको प्रपोज करना है, तो आप उसके लिए जो महसूस करते हैं वह बताएं, उसके होने न होने से आपको कैसा लगता है यह बताएं। लेकिन जल्दबाजी में अगर आप उसके सामने ऐसा बोल देते हैं, जिससे आपका नजरिया गलत साबित हो सकता है, तो जाहिर सी बात है प्रपोजल रिजेक्ट हो जाएगा।

जबाव के लिए जल्दबाजी न करें

कुछ लोग प्रपोज करने के बाद चाहते हैं कि वह तुरंत जबाव दे, लेकिन अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो ऐसा करने बचें। क्योंकि लड़कियां प्रपोज करने के बाद सोचती हैं, और उसके बाद ही जबाव देती हैं। बार-बार जबाव देने के लिए फोर्स न करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती