न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहली डेट पर की गई ये गलतियां कर सकती हैं पार्टनर को नाराज, जानें इन्हें

वर्तमान समय में हर लड़का-लड़की रिलेशनशिप में आने से पहले एक-दूसरे को जानने और समझने की कोशिश करते है ताकि उनका रिश्ता मधुर बना रहे। इसके लिए वे डेट पर जाना पसंद करते हैं और कोशिश करते हैं कि पहली डेट पर उन्हें इम्प्रेस कर दें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 08 Feb 2023 6:13:12

पहली डेट पर की गई ये गलतियां कर सकती हैं पार्टनर को नाराज, जानें इन्हें

वर्तमान समय में हर लड़का-लड़की रिलेशनशिप में आने से पहले एक-दूसरे को जानने और समझने की कोशिश करते है ताकि उनका रिश्ता मधुर बना रहे। इसके लिए वे डेट पर जाना पसंद करते हैं और कोशिश करते हैं कि पहली डेट पर उन्हें इम्प्रेस कर दें। पहली डेट को लेकर सभी को एक्साइटमेंट रहती हैं जिस चक्कर में कई बार लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो पार्टनर को नाराज कर देती हैं और बात बढ़ने से पहले ही खत्म हो जाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पहली डेट पर करने से बचना चाहिए। इन गलतियों को जान अपनी रिलेशनशिप को टूटने से बचाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन गलतियों के बारे में...

dating tips,dating tips in hindi,first dating tips in hindi,dating ideas,mistakes made during first dating

गलत जगह का चयन

पहली बार किसी लड़की को डेट पर ले जा रहे हैं तो उन्हें सहज महसूस कराएं। इसके लिए जरूरी है कि डेट के लिए सही जगह का चयन करें। पहली डेट के लिए लड़की को किसी सुनसान या ऐसी जगह पर न ले जाएं, जहां वह असहज महसूस करें। बहुत अधिक भीड़ भाड़ या बिल्कुल खाली जगह से बेहतर है कि किसी कम भीड़ भाड़ वाले कैफे या रेस्तरां में जाएं, ताकि आराम से एक दूसरे से बात कर सकें।

गलत पोश्चर में बैठना

फर्स्ट डेट पर आप काफी खुश दिखने चाहिए। भले ही आप अपने जीवन में तमाम परेशानियों से जूझ रहे हों, लेकिन डेट पर आपके चेहरे से खुशी झलकनी चाहिए। इस दौरान आपकी एनर्जी में किसी तरह की कोई कमी ना हो, इस बात का ख्याल रखें। यदि आप किसी व्यक्ति के सामने कमर ढीली करके बैठते हैं या फिर आगे की ओर झुककर बैठते हैं, तो यह उस व्यक्ति के सामने आपका गलत इंप्रेशन छोड़ता है। इसलिए हमेशा सही बॉडी पोश्चर में बैठें। किसी भी व्यक्ति के सामने कॉन्फिडेंट के साथ बैठें।

dating tips,dating tips in hindi,first dating tips in hindi,dating ideas,mistakes made during first dating

गलत शब्दों में बातचीत करना

लड़के अक्सर अपशब्दों का उपयोग करते हैं। दोस्तों या करीबियों से जिस लहजे में बात करते हैं, उस लहजे में पहली ही डेट पर बात न करें। जैसे हैं, वैसे ही रहने की कोशिश करें लेकिन बातों में ऐसे शब्दों के इस्तेमाल से बचें, जिससे लड़की के सामने आप का इंप्रेशन खराब हो जाए। सम्मान पूर्वक बात करें। गलत बातें करने से बचें। पहली ही डेट पर लड़की से ऐसा कुछ न पूछें जो उन्हें असहज कर दे।

ठोड़ी पर हाथ रखकर ना बैठें

अगर बातचीत लंबी होने लगे, तो कुछ लोगों को आदत होती है कि वह अपनी कोहनी को टेबल पर टिकाकर हाथों को ठोड़ी पर रख देते हैं। यह आदत बहुत ही गलत है, इससे सामने वाले व्यक्ति पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इस सामने वाले को लग सकता है कि आप उसकी बातों को बेमतलब का समझ रहे हैं और इससे उनका कॉन्फिडेंस डाउन हो जाएगा। बात करते समय हमेशा फ्री होकर बैठें और अपने हाथों को टेबल के ऊपर रखें।

dating tips,dating tips in hindi,first dating tips in hindi,dating ideas,mistakes made during first dating

दिखावा ना करें

पहली डेट पर लड़की को इम्प्रेस करने के चक्कर में दिखावा न करें। शेखी बघारने या दिखावा करने से वह आपसे दूरी बना सकती हैं। उनके सामने सच्चे रहें। आपकी बातों से यह बिल्कुल भी महसूस न हो कि आप किसी तरह का दिखावा कर रहे हैं।

उंगली दिखाकर बात करना

उंगली दिखा-दिखाकर बात करने की आदत को बहुत ही खराब माना जाता है। हालांकि, कई बार हम अंजाने में ऐसी गलती कर बैठते हैं। उंगली के इशारों को गलत माना जाता है। ऐसे में आपका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। उंगली दिखाकर बात करने से सामने वाले को लग सकता है कि आप हावी होने वाले स्वभाव के व्यक्ति हैं। इसलिए जब भी अपनी बातों को रखें, तो पूरी हथेलियों का इस्तेमाल करें।

उनकी पसंद का ध्यान जरूर रखें

डेट पर लोग पार्टनर को इम्प्रेस करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं लेकिन इस चक्कर में वह पार्टनर की पसंद नापसंद के बारे में भूल जाते हैं। आपने पहली डेट पर लड़की के लिए बहुत कुछ प्लान किया होगा लेकिन इस योजना में उनकी राय को शामिल करें। जैसे आप अगर डेट पर फिल्म देखना चाहते हैं तो लड़की की पसंद पूछें। उनके लिए कुछ ऑर्डर कर रहे हैं तो पहले उन से राय लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती