न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नए शादीशुदा जीवन में प्यार की मिठास बनाए रखने के लिए इन तरीकों से करें पत्नी को खुश

आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से पत्नी को खुश रखा जा सकता हैं और रिश्तों में प्यार को शामिल कर मजबूती दी जा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 Oct 2021 4:52:51

नए शादीशुदा जीवन में प्यार की मिठास बनाए रखने के लिए इन तरीकों से करें पत्नी को खुश

शादी सभी के लिए जीवन का एक महत्वपूर्ण फैसला होता हैं जिसके बाद जिन्दगी में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां तब आती हैं जब दोनों पार्टनर एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं। जो लोग अरेंज मैरिज करते हैं उन्हें अपने पार्टनर को समझने में थोडा समय लगता हैं। सभी नए शादीशुदा जीवन में प्यार की मिठास बनाए रखना चाहते हैं जिसके लिए पति को अपनी पत्नी को खुश रखने की जरूरत पड़ती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से पत्नी को खुश रखा जा सकता हैं और रिश्तों में प्यार को शामिल कर मजबूती दी जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में।

relationship tips,relationship tips in hindi,married life tips

पत्नी और ससुराल वालों की तारीफ करें

पत्नी को खुश करने के लिए पति को अपनी पत्नी की तारीफ करनी चाहिए। जब भी वे तैयार हों तो उनकी तारीफ करें, और साथ ही पत्नी के घर वालों की यानी अपने ससुराल वालों की तारीफ करना न भूलें। जब आप पत्नी के साथ ही उनके घर वालों की भी तारीफ करेंगे, तो इससे उन्हें अच्छा लगेगा और आपके लिए उनके दिल में प्यार बढ़ेगा।

उपहार दें


किसी के चेहरे पर मुस्कान लानी हो या किसी से अपना रिश्ता मजबूत करना हो, तो इसमें आपकी मदद उपहार कर सकते हैं। आप अपनी पत्नी को उनकी पसंद का उपहार दे सकते हैं या फिर वो गिफ्ट आपकी पसंद का भी हो सकता है। इससे भी आपके इस नए रिश्ते में खूब प्यार बढ़ने में मदद मिल सकती है।

relationship tips,relationship tips in hindi,married life tips

शेयर करें जिम्मेदारी

घर की जिम्मेदारी उठाना केवल महिला का काम है, ऐसा सोचना बिलकुल गलत है। घर दोनों का है इसलिए जिम्मेदारी भी बराबर होती है। फिर चाहे महिला वर्किंग या फिर होममेकर। घर के अरेंजमेंट के बारे में आपको भी पूरा पता होना चाहिए। पत्नी के साथ मिलकर घर को लेकर पूरी बात करें। फिर चाहे घर के पर्दे हो या सोफे का डिजाइन तय करना। सबमें दोनों की बराबर हिस्सेदारी होती है।

थैंकयू और सॉरी


इतना सब कुछ करने का मतलब ये नहीं है कि आप अनग्रेटफुल हो जाएं। पत्नी आपके लिए इतना कुछ करती है तो उसे थैंकयू कहना न भूलें। आप बाहर किसी को काम के बदले में थैंकयू कह सकते हैं तो पत्नी को लेकर इतनी बेरुखी क्यों। आपका एक छोटा सा कदम उसके दिल में आपके लिए प्यार बढ़ाएगा। सिर्फ थैंकयू ही नहीं अगर आपकी किसी बात से पत्नी का दिल दुखा है तो उसे सॉरी जरूर कहें। सॉरी बोलते समय दिल से बोलें। ऐसा नहीं कि बचने के लिए सॉरी बोल दिया। पत्नियां तुरंत इस बात को भांप लेती हैं। तो इन बातों का ध्यान रखेंगे तो आपका रिश्ते में रोमांस भरपूर बना रहेगा।

relationship tips,relationship tips in hindi,married life tips

साथ में समय बिताएं

नई शादीशुदा जिंदगी में सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है, पति अपनी पत्नी संग समय बिताएं, उनसे बातें करें, उनके बारे में जानें आदि। जब आप अपनी पत्नी को समय देंगे तो इससे उन्हें अच्छा लगेगा और आप दोनों के नए शादीशुदा जीवन में प्यार बढ़ेगा। इसलिए पत्नी संग समय जरूर बिताएं।

सरप्राइज प्लान करें


वैसे तो सरप्राइज लगभग सभी को पसंद होते हैं, लेकिन ये महिलाओं को काफी ज्यादा अच्छे लगते हैं। वे चाहती हैं कि उनके पति उनके लिए कोई सरप्राइज प्लान करे, बस वो आपसे इस बारे में कभी नहीं कहेंगी। ऐसे में आप अपनी पत्नी के लिए कैंडल लाइट डिनर से लेकर कहीं ट्रिप तक का सरप्राइज प्लान कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत