न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर क्यों बच्चा होने के बाद कपल्‍स में आने लगती हैं दूरियां, इस तरह बढाएं नजदीकियां

आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं कि क्यों बच्चा होने के बाद कपल्‍स में दूरियां आने लगती हैं और इन्हें नजदीकियों में कैसे बदला जाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Oct 2021 11:00:51

आखिर क्यों बच्चा होने के बाद कपल्‍स में आने लगती हैं दूरियां, इस तरह बढाएं नजदीकियां

शादी के बाद प्यार परवान पर होता हैं और दोनों पार्टनर्स के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिलती हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि बच्चा होने के बाद दोनों पार्टनर्स में दूरियां आने लगती हैं और रोमांस में वह मीठास नहीं रहती जो बच्चा होने से पहले होता हैं। कई लोग इसे कारण बच्चे को मानते हैं। ऐसे में जरूरी हैं की इन दूरियों के कारणों को जान दूर किया जाए और फिर से नजदीकी बढ़ाई जाए। ऐसे समय में एक-दूसरे का साथ सबसे जरूरी होता है। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं कि क्यों बच्चा होने के बाद कपल्‍स में दूरियां आने लगती हैं और इन्हें नजदीकियों में कैसे बदला जाए।

relationship tips,relationship tips in hindi

नींद का अभाव

बच्‍चे के जन्‍म के बाद दो तीन साल तक रात की नींद खराब हो जाती है। ऐसे में स्वभाव में चिड़चिड़ापन, सिर में दर्द, तनाव, चिंता आदि लक्षण नजर आने लगते हैं। कई बार ये लक्षण हावी होने लगते हैं। ऐसे में एक-दूसरे की कमी और लापरवाही को लेकर झुंझलाहट या गुस्सा निकलने लगता है। ऐसे में दोनों मिलजुल कर इस समस्‍या का समाधान निकालें और प्रयास करें कि दोनों की रात की नींद पूरी हो सके।

जिम्मेदारियों पर सवाल


कई बार बच्‍चे की सारी जिम्‍मेदारी मां पर छोड़ दी जाती है और कुछ भी गलती होने पर मां को कोसा जाता है। ऐसा बिलकुल न करें। जिम्‍मेदारी को बराबर निभाएं और आरोप लगाने की बजाए बच्‍चे को साथ मिलकर सिखाएं।

relationship tips,relationship tips in hindi

प्‍यार-दुलार की कमी

बच्‍चे के जन्‍म के बाद थकान और स्‍ट्रेस की वजह से पति-पत्नी के पास प्‍यार दुलार का मूड ही नहीं बनता। यह एक आम समस्‍या है। देखने को मिलता है कि बच्‍चे के आने के बाद अक्सर महिलाओं का ज्यादा समय बच्चे के साथ बीतता है और वे अपनी पूरी ममता अपने बच्चे पर ही लुटा देती हैं। ऐसे में पति को अहसास होने लगता है कि अब उनके जीवन में प्यार बचा ही नहीं। ऐसी परिस्थिति में खासकर महिलाओं को थोड़ा सा प्यार अपने जीवनसाथी को देने की भी जरूरत है। इसके अलावा पति को भी चाहिए कि वो सकारात्‍मक रहे और अपनी पत्‍नी को दुलारे और परवाह दिखाए।

अकेले वेकेशन


पत्‍नी बच्‍चे में इतनी व्‍यस्‍त रहती है कि कई बार उसका पाटर्नर अकेला ही बाहर घूमने चला जाता है। ऐसे में पत्‍नी को ठेस पहुंचना स्‍वाभाविक है। ऐसे में अकेले घूमने से अच्छा है कि वे फैमिली टूर करें।

relationship tips,relationship tips in hindi

रोमांस की कमी

बच्‍चे की शुरुआती परवरिश थकान भरी होती है। ऐसे में मां के लिए खुद को रोमांस के लिए तैयार कर पाना बहुत ही मुश्किल हो पाता है। ऐसे में जीवन में रोमांस को अलग तरीके से अपनाएं। आप दादी, नानी के पास बच्‍चे को कभी-कभी छोड़ें और एक दूसरे के लिए प्राइवेट समय निकालें।

समय का अभाव


बच्‍चे के जन्‍म के बाद समय का अभाव एक बड़ी समस्‍या होती है। बच्‍चे की परवरिश में इतना अधिक समय गुजरता है कि पति-पत्नी को एक दूसरे के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। यह मुश्किल भी है। लेकिन आपको यह जानना जरूरी है कि एक दूसरे के लिए समय निकालना बहुत जरूरी है। ऐसे में रोज कुछ घंटा बच्‍चे को घर के अन्‍य सदस्‍यों के पास छोड़ें और आपस के लिए समय निकालें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत