न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने घर वालों को करना हैं लव मैरिज के लिए तैयार, दें इन बातों पर ध्यान

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से अपने घर वालों को लव मैरिज के लिए तैयार करने में थोड़ी आसानी होगी और प्यार बना रहेगा। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 Jul 2022 10:11:01

अपने घर वालों को करना हैं लव मैरिज के लिए तैयार, दें इन बातों पर ध्यान

वर्तमान समय काफी मॉडर्न हो गया हैं जहां आजकल के युवा अरेंज मैरिज की जगह लव मैरिज को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन आज भी कई पेरेंट्स की सोच समय के साथ विकसित नहीं हुई हैं और वे अपने बच्चों की इस सोच से सहमत नहीं होते हैं एवं उन्हें लव मैरिज करने की इजाजत नहीं देते हैं। इस दौरान युवा वर्ग अपने परिवार जनों को लव मैरिज के लिए राजी करने में लगे हुए रहते हैं, हांलाकि इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ती हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से अपने घर वालों को लव मैरिज के लिए तैयार करने में थोड़ी आसानी होगी और प्यार बना रहेगा। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

love marriage ke liye aese manaye apne parents,mates and me,relationship tips

परिवारों वालों को पहले से ही दें संकेत

अगर आप किसी से बेहद प्यार करते हैं और उसके साथ शादी करना चाहते हैं तो ऐसे में एक-साथ उस इंसान को माता-पिता के सामने ले आना शॉकिंग हो सकता है ऐसे में आप घर पर थोड़े से संकेत देना शुरू करें और कुछ ऐसी गतिविधियों को अपनाएं जिससे माता-पितो को लगे कि आप शादी के लिए तैयार हैं। ऐसा करने से घरवाले आपके द्वारा दिए संकेत समझ जाएंगे और खुद ही आपसे इस विषय पर चर्चा करेंगे।

परिवार में अपने सबसे करीबी की लें मदद

परिवार में जो आपके सबसे करीब हो उसे इस बात के बारे में बताएं जैसे, कई लोग अपने भाई या बहन से बहुत क्लोज होते हैं तो कुछ लोग आपनी भाभी को अपना राजदार बनाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ है तो पहले अपने उस फैमिली मेंबर से राय मशवरा कर लें ताकि वह आपके पैरेंट्स को राजी करने में आपकी मदद कर सके।

पॉजिटिव माहौल में ही करें बात

आप जब भी उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बताने का सोच रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि माता-पिता का मूड काफी बढ़िया हो। खुशी वाले माहौल में परिवार वाले आपकी इन बातों पर ज्यादा गुस्सा नहीं कर पाएंगे और आप चाहें तो कोई अच्छा दिन देखकर अपनी पार्टनर की मुलाकात भी करवा सकते हैं, जिससे उनके बीच तालमेल बैठ जाए। अगर आपके पैरेंट्स ने आपकी गर्लफ्रेंड को पसंद कर लिया, तो समझ लीजिए आपका काम बन गया।

love marriage ke liye aese manaye apne parents,mates and me,relationship tips

धैर्य से लें काम

लव मैरिज के लिए घर वालों को राजी करना थोड़ा सा मुश्किल होता है लेकिन ऐसी परिस्थिति में धैर्य रखना बेहद जरूरी है। जल्दबाजी से काम खराब हो सकता है। ऐसे में आप सकारात्मक माहौल बनाने के साथ-साथ थोड़ा इंतजार करें। अगर आप नकारात्मक माहौल में शादी की बात करेंगे तो हो सकता है कि बात बनने की जगह बिगड़ जाए। ऐसे में खुशी वाले माहौल में ही अपने लव मैरिज की बात करें और अगर पार्टनर को जल्दबाजी में परिवार वालों को सामने ना लाएं।

एक बार दोनों को जरूर मिलवाएं

कभी कभी लाख समझाने के बाद भी माता-पिता लव मैरिज के लिए तैयार नहीं होते। ऐसे में आप अपने पेरेंट्स से कहें कि वे एक बार आपके पार्टनर से मुलाकात जरूर करें। ऐसे में आप एक मीटिंग रखवाएं। और किसी भी तरीके से अपने पेरेंट्स को मनाकर उस जगह लेकर जाएं जहां आपका पार्टनर पहले से मौजूद हो। पार्टनर को अपने पैरेंट्स से पहले एक अच्छे दोस्त की तरह ही मिलवाएं ताकि वह आपके घरवालों के साथ थोड़ा घुलमिल जाए। ऐसा करते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि इस दौरान आप हर जरूरी बात को भी पार्टनर और घरवालों के साथ शेयर करें ताकि उनके बीच बॉन्डिंग बन सके।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता