न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैं पार्टनर से बोले गए ये झूठ, रखें पारदर्शिता

हम आपको पार्टनर से बोले गए कुछ ऐसे झूठ के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैं। अपने रिश्ते को मजबूत और खुशहाल रखने के लिए पार्टनर से ये झूठ कभी भी नहीं बोलने चाहिए...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 26 Jul 2022 11:10:20

आपके रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैं पार्टनर से बोले गए ये झूठ, रखें पारदर्शिता

हर रिश्ते की बुनियाद विश्वास पर टिकी होती हैं, ये विश्वास कम होते ही रिश्ते में दरार आने लग जाती हैं। अगर एक बार भरोसा टूट जाता है तो चाहे आप कितनी भी कोशिश क्यों ना कर लें आप दोबारा वह विश्वास नही बना पाते हैं। कई बार देखा जाता हैं कि जब भी आप किसी रिलेशनशिप में आते हैं तो कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन्हें आप अपने तक ही रखना चाहते है और अपने पार्टनर को इनके बारे में नहीं बताते हैं। इससे कई बार रिश्ते में गलतफहमी पैदा हो जाती हैं जो रिश्ते को नुकसान पहुंचाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको पार्टनर से बोले गए कुछ ऐसे झूठ के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैं। अपने रिश्ते को मजबूत और खुशहाल रखने के लिए पार्टनर से ये झूठ कभी भी नहीं बोलने चाहिए...

relationship tips,partner se jhuth bolne ke nuksaan,mates and me


एक्स पार्टनर के बारे में झूठ बोलना

यह आपका व्यक्तिगत निर्णय है कि आप अपने एक्स पार्टनर के संपर्क में हैं या नही, लेकिन अपने वर्तमान जीवनसाथी से इस सच्चाई को छुपाना आपके प्यार भरे जीवन में समस्याएं पैदा कर सकती है। अगर किसी दिन आपके पार्टनर को सच्चाई का पता चलता है, तो उसे निश्चित रूप से लंबे समय तक आपके प्रति शक रहेगा और वो ऐसे परिस्थिति में आपसे अलग होने का निर्णय भी ले सकता है।

अपनी गलत आदतें न बताना

अपने पार्टनर को अपनी आदतों के बारे में कभी भी झूठ ना बताएं। आप ड्रिंक करती हों या स्मोक, चाय पीना पसंद हो या कॉफी ये बातें आपके पार्टनर को पता होनी चाहिए। अगर उनको किसी और से इस बारे में पता चला तो उनका दिल बहुत दुखेगा।

दोस्तो के साथ ज्यादा फ्लर्ट करना

अगर आपने अपने करीबी दोस्तों से बहुत फ्लर्ट करते हैं। तो आपको अपने पार्टनर को यह बात समझानी पड़ेगी कि आप और आपके दोस्त में सिर्फ दोस्ती वाला ही रिश्ता है। अगर यह बात आप अपने पार्टनर को नहीं समझाते है तो आपका यह फ्लर्ट करना आपके रिश्ते के लिए बेहद नुकसानदायक होगा।

ठीक होने का नाटक करना

क्या आप अपने पार्टनर के साथ लड़ाई के दौरान अपनी भावनाओं या चिंताओं को दबा देते हैं और उनके द्वारा कुछ पूछने पर केवल 'मैं ठीक हूं' कहकर झूठ बोलते हैं? तो ऐसे में अपनी भावनाओं को मन में रखना और मन ही मन उसके बारे में चिंता करना किसी भी रिश्ते के लिए ठीक नही माना जाता है। आप इसे एक छोटी झूठ मानते हैं लेकिन वास्तव में यह आपके रिश्ते को कमजोर बना देता है।

relationship tips,partner se jhuth bolne ke nuksaan,mates and me

भावनाएं छुपाना

क्या आप लड़ाई होने के दौरान अपनी भावनाओं को खुलकर नहीं कहते है और अपने पार्टनर द्वारा पूछे जाने पर बात को यह कहकर खत्म कर देते है कि मैं ठीक हूँ। ऐसा करना आपके रिश्ते के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है क्योंकि अपने मन की भावना को छुपाने से आपके रिश्ते में और कड़वाहट पैदा हो सकती है। इसी कड़वाहट के चलते आपका रिश्ता खत्म भी हो सकता है।

दूसरों के साथ बहुत ज्यादा फ्लर्ट करना

जब आप अपने ऑफिस और दोस्तों के बीच के दूसरे लोगों के साथ बहुत अधिक फ्लर्ट कर रहे हों तो अपने पार्टनर से यह कहकर खुद को बचाने का कोशिश करें कि वह आपका सिर्फ एक अच्छा दोस्त है। क्योंकि आप किसी दूसरों के साथ बहुत ज्यादा फ्लर्ट करते हैं तो आपका पार्टनर कभी भी इसकी सराहना नहीं करेगा।

सैलरी के बारे में झूठ बोलना


अपने पार्टनर को इम्प्रेश करने के लिए आप कई झूठ बोलते है। लेकिन ध्यान रहे अगर आप ऐसी चीज के होने का दिखावा करते है जो असल जिंदगी में आपके पास नहीं हैं, तो यह बात आपके रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती है। अक्सर लोग अपनी पार्टनर को अपनी सैलरी अधिक बताते है लेकिन ऐसा करना जरा भी उचित नहीं है। आप जैसे भी है एक-दूसरे को वैसे ही अपनाइए। इससे आपके रिश्ते में विश्वास बना रहता है।

किसी चीज को पसंद करने का नाटक करना

तो चीज आपको पसंद ना हो उसके बारे में अपने पार्टनर से खुलकर बात करें। क्योंकि किसी ऐसे चीज को पसंद करने का नाटक करना जो आपके साथी को भी पसंद है, ऐसी चीजे आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। कब तक आप उससे सच्चाई को छुपाते रहोगे? क्या आपको इस आदत पर नाराजगी नहीं होती है कि आप अपने जीवनसाथी के साथ फेक बनकर रह रहे हैं।

सेक्शुअल लाइफ

ये थोड़ा मुश्किल जरूर है लेकिन अपने पार्टनर को इस बारे में जब तक बताएंगी नहीं आप अकेले ही घुटती रह जाएंगी। इसलिए अपने पार्टनर को प्यार से इस बारे में बताइए कि आप उनके साथ सेक्शुअली रूप से खुश नहीं है। ऐसा करने से आपके रिश्ते में दरार नहीं आएगी। आपका पार्टनर आपकी बातें जरूर समझेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत