न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नए साल पर करें रिश्ते की सही शुरुआत, छोड़े दें ये आदतें, वैवाहिक जीवन होगा सुखी

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें तुरंत छोड़ने में ही भलाई हैं। इन आदतों को छोड़ने से आपका वैवाहिक जीवन सुखी होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 31 Dec 2021 5:30:59

नए साल पर करें रिश्ते की सही शुरुआत, छोड़े दें ये आदतें, वैवाहिक जीवन होगा सुखी

साल 2021 का आज आखिरी दिन हैं और कल से नया साल शुरू होने जा रहा हैं। यह साल कई तरीकों से परेशानियों से भरा रहा हैं जिसका असर कई लोगों की रिलेशनशिप पर भी पड़ा हैं। कई कारणों से लोगों की रिलेशनशिप में खटास आई हैं। ऐसे में नए साल के साथ ही रिश्ते की नई शुरुआत करने की जरूरत होती हैं। खुशहाल दाम्पत्य जीवन के लिए जरूरी है कि पति और पत्नी दोनों समझदार हों। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें तुरंत छोड़ने में ही भलाई हैं। इन आदतों को छोड़ने से आपका वैवाहिक जीवन सुखी होगा। तो चलिए जानें वो कौन सी आदतें हैं जिन्हें हर हाल में छोड़ देनी चाहिए।

पार्टनर को अनदेखा करना


अगर आपकी अभी तक आदत है पत्नी को अनदेखा करने की। तो नए साल के साथ ही इसे बदल दें। क्योंकि पार्टनर को भी आपके साथ और ख्याल की जरूरत होती है।

गुस्सा


पत्नी और पति के बीच अगर कोई भी गुस्से वाले स्वभाव का हो तो परिवार में कभी शांति नहीं होती। हमेशा कलह होता है। साथ ही दोनों मानसिक रूप से व्यथित रहते हैं। ऐसी अवस्था में अच्छे काम भी बुरे साबित होते हैं।

relationship tips,relationship tips in hindi,married life habits

बात करने से बचना

अगर आप किसी मुद्दे पर सिर्फ इसलिए नहीं बात करना चाहते कि आपको गुस्सा आ जाएगा। और रिश्ते में कड़वाहट बढ़ जाएगी। तो लगातार बातों को बीच में छोड़ देने और अधूरी बातों को मन में रखने से पार्टनर्स के बीच गलतफहमियां बढ़ने लगती हैं। इसलिए जरूरी है कि अपने गुस्से को काबू में रखने की आदत डालें और सामने वाले पार्टनर की बातों को धैर्य के साथ सुनें। जिससे कि दोनों के बीच किसी तरह की मिसअंडरस्टैंडिग ना हो।

गोपनीयता


वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए यह जरूरी है कि पति और पत्नी के बीच की बातें किसी तीसरे व्यक्ति तक न पहुंचे। ये बातें जितनी गुप्त रहती हैं रिश्ता उतना बेहतर होता है। अपनी बातों को खुद तक सीमित रखकर अच्छी बातों पर चर्चा करने वाले पति पत्नी हमेशा सुखी रहते हैं। वो हमेशा एक दूसरे का सम्मान करते हैं।

पार्टनर के परिवार के बारे में निगेटिव बातें


अगर आपकी आदत है कि हर बात में पार्टनर के परिवार के लोगों को निगेटिव बातें बोलने की तो। फौरन ही इसे बदल दें। लगातार ऐसा करने से पार्टनर के मन में आपके लिए इज्जत की भावना खत्म होने लगती है।

relationship tips,relationship tips in hindi,married life habits

खर्च

किसी भी पति-पत्नी का रिश्ता तभी खुशहाल रह सकता है जब दोनों को पैसे के इस्तेमाल की सही जानकारी हो। दोनों को आमदनी और खर्चे के संतुलन के बारे में पता हो तो कभी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता और जीवन में आनंद बना रहता है। वहीं, आमदनी का ज्यादातर हिस्सा या उससे ज्यादा खर्च करने लोग बर्बाद हो जाते हैं।

दूसरों से तुलना करना


अगर अभी तक आपकी आदत रही है कि आप अपने पार्टनर की दूसरे लोगों से तुलना करते रहने की। नए साल के रिसोल्यूशन में इस आदत को खत्म करने की सोचें। क्योंकि ऐसा करने से पार्टनर के मन पर आपकी नकारात्मक छवि बनती है। अपने पार्टनर की इज्जत करें और उसके कामों की खुलकर तारीफ करें। जिससे कि वो जिंदगी में और बेहतर कर सकें। इन चार आदतों में बदलाव के साथ ही आपकी जिंदगी में खुशियों की एंट्री होगी।

मर्यादा


मर्यादा में रहने वाले लोग हमेशा सुखी रहते हैं और इसका उल्लंघन करने वाले जीवन भर पछताते हैं। व्यक्ति को अपने संस्कार और मर्यादा को कभी नहीं भूलना चाहिए। इसे भूलने वाले पति-पत्नी के बीच कलह उत्पन्न हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत