न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना काल में जरूरी है बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर नजर रखना, इस तरह रखें ध्यान

पिछले डेढ़ वर्ष से भी अधिक समय से कोरोना महामारी के चलते बच्चे लम्बे समय से अपने दोस्तों, खेलकूद और स्कूल से दूर हैं। इससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 05 Sep 2021 5:24:12

कोरोना काल में जरूरी है बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर नजर रखना, इस तरह रखें ध्यान

पिछले डेढ़ वर्ष से भी अधिक समय से कोरोना महामारी के चलते बच्चे लम्बे समय से अपने दोस्तों, खेलकूद और स्कूल से दूर हैं। इससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ रहा है। कोरोना के चलते बच्चे मानसिक और भावनात्मक स्तर पर स्वयं को कमजोर महसूस करने लगे हैं। बच्चों को कभी इस तरह की परिस्थिति पहले नहीं देखी। माता-पिता बच्चों के व्यवहार को अनुभव करें। उनकी चिंता और जटिल भावनाओं को समझने के लिए उनके साथ उचित व्यवहार रखें। उन्हें घर में ही एक अच्छा और खुशनुमा वातावरण देने का प्रयास करें। आइए डालते हैं एक नजर उन तरीकों पर जिनके जरिये आप उनके मानसिक स्वास्थ्य को नजर रखने के साथ-साथ उसे अच्छी तरह से समझ सकते हैं—

kids caring tips,kids,corona pandemic,kids mental health

न करें रूखा व्यवहार, बढ़ सकती है आक्रामकता

बच्चे शारीरिक और भावनात्मक दोनों तरह की सुरक्षा के लिए माता-पिता पर भरोसा करते हैं। अपने बच्चे को आश्वस्त करें कि आप उनके लिए वहाँ हैं। उसे गले लगाएं और दिन में कई बार प्यार का अहसास दिलाएं। कहें—मैं तुमसे प्यार करता या करती हूँ। इस विकट परिस्थिति में बच्चे को अकेलापन महसूस न होने दें। कभी-कभी बच्चे गलत व्यवहार करते हैं, क्योंकि वे ऊब गए हैं। महामारी को लेकर उनके डर व सवालों का जवाब दें। उसकी भावनाओं को पहचाने व कद्र करें। उनसे कहें—हम देख सकते हैं कि तुम परेशान हो। तुम अभी अपने दोस्तों के साथ खेल नहीं सकते। हम घर में आनन्दपूर्वक खेल सकते हैं। आपकी ऐसी बातें बच्चों के लिए मरहम का काम करेंगी। आपका रुखा व्यवहार उनमें आक्रामकता को बढ़ा सकता है।

आपस में बात करें

बच्चों से नियमित रूप से बात करें और एक अच्छे श्रोता बनें। उनकी चिंताओं और निराशाओं पर सकारात्मक और सृजनात्मक रूप से चर्चा करें। टेलीफोन के माध्यम से उन्हें उनके दोस्तों के सम्पर्क में बनाए रखें। अपने परिजनों से भी फोन वीडियो काल या अन्य माध्यम से जुड़ें रहें।

kids caring tips,kids,corona pandemic,kids mental health

स्क्रीन समय करें सीमित

टीवी और मोबाइल फोन के समय को सीमित करें। बच्चों और परिवार के सदस्यों के साथ कोई किताब पढ़ें। गाने गाएं, वीडियो साझा करें, एक साथ खाना बनाना आदि कर घर में अच्छा माहौल बनाएं।

व्यायाम और आहार

व्यायाम करने से शरीर कई रसायन छोड़ता है। ये रसायन मिजाज को अच्छा करने में मदद करते हैं। विशेषकर आप इन दिनों घर में रहकर ही व्यायाम करें तो अच्छा है। इसके अलावा परिवार में भी ऐसी गतिविधियों या खेल से बचने की कोशिश करें, जिनमें गेंद और खेल के उपकरण एक हाथ से दूसरे हाथ में जाते हों। सन्तुलित और सम्पूर्ण आहार लें। इसमें उपयुक्त मात्रा में प्रोटीन, विटामिन व मिनरल्स का समावेश हो। जंक और फास्ट फूड को सीमित करें। बच्चों के खाने को रोचक और मजेदार बनाएं, उनका मिजाज अच्छा रहेगा।

व्यक्त करें आभार

नियमित रूप से आभार व्यक्त करना खुशी को बढ़ावा देता है। इससे तनाव और अवसाद कम होता है। अपने बच्चे को हर दिन कम से कम तीन लोगों, स्थानों, घटनाओं या चीजों को लिखने में मदद करें, जिनके प्रति वे आभार महसूस करते हैं। दूसरों में सकारात्मक लक्षणों के बारे में सोचें जो हमें सुरक्षा का एहसास कराते हैं। ईमानदारी से मौखिक या कृतज्ञता के लिखित भाव को बढ़ावा दें। सोते समय कुछ मिनट के लिए लिखें या कम से कम उस एक चीज के बारे में बात करें, चाहे वह कितनी ही छोटी हो या दिन का एक हिस्सा जिसके लिए आप और आपका परिवार कृतज्ञ हो।

kids caring tips,kids,corona pandemic,kids mental health

धूप और रोशनी

धूप आपके मिजाज को प्रसन्न करने में मदद कर सकती है। बच्चों व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक घंटा के समय खुले में बिताएं। जैसे छत, बालकनी या घर में बागीचा है तो वहाँ घूमें। विशेष रूप से सवेरे बालकनी में रोशनी में बिताएं। अपने और बच्चों के सोने का समय तय रखें। इससे आप पर्याप्त विश्राम कर सकेंगे। इन दिनों तनाव की वजह से नींद नहीं आ रही है तो अच्छी नींद के लिए कुछ तरीके अपना सकते हैं। बिस्तर पर जाने से पहले अच्छा संगीत सुनें, मनपसन्द साहित्य पढ़ें। सोने के वक्त फोन या टीवी का उपयोग न करें।

विशेषज्ञों की सलाह

बाल मनोरोग और व्यवहार विशेषज्ञों का कहना है कि इन विकट परिस्थितियों में बच्चों के मानसिक स्तर को सन्तुलित बनाए रखने के लिए बच्चों के साथ रचनात्मक खेल खेलें। उसे उन तरीकों की तस्वीरों को बनाने या इकट्ठा करने का सुझाव दें जिनसे आपका परिवार कोरोना से सुरक्षित है। एक कोलाज बनाएं और सभी को याद दिलाने के लिए इसे ऐसी जगह लगाएं जहाँ कई बार सब की नजर जाए। उन्हें याद दिलाए कि सामान्य स्वच्छता जैसे हाथ धोना, मास्क पहनना और घर में रहना परिवार को स्वस्थ रहने में मदद करेगा। उनकी ऊर्जा को उचित रूप में निर्देशित करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर