न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑनलाइन कर रहे हैं लाइफ पार्टनर की तलाश, इन सावधानियों का रखें ख्याल

आजकल युवा अपना मनपसंद जीवनसाथी ढूंढने के लिए मैट्रिमोनियल साइट्स का सहारा ले रहे हैं जो सहूलियत का साधन लगता हैं। सोशल मीडिया पर दोस्ती करना जितना आसान है उतनी ही ज्यादा संभावना आपके साथ धोखाधड़ी होने की भी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Oct 2022 10:43:02

ऑनलाइन कर रहे हैं लाइफ पार्टनर की तलाश, इन सावधानियों का रखें ख्याल

इस भागती-दौड़ती जिंदगी में लोगो को अपने लिए समय निकाल पाना बहुत मुश्किल हो गया हैं जिसका परिणाम यह हैं कि आजकल लोग अपने लिए लाइफ पार्टनर की तलाश भी ऑनलाइन ही करने लगे हैं। आजकल युवा अपना मनपसंद जीवनसाथी ढूंढने के लिए मैट्रिमोनियल साइट्स का सहारा ले रहे हैं जो सहूलियत का साधन लगता हैं। सोशल मीडिया पर दोस्ती करना जितना आसान है उतनी ही ज्यादा संभावना आपके साथ धोखाधड़ी होने की भी हैं। ऑनलाइन लाइफ पार्टनर ढ़ूंढते समय खासकर लड़कियों को सावधान रहने की ज्यादा जरूरत हैं। ऐसे में किसी भी असहज स्थिति में पहुंचने से अच्छा हैं समय रहते सावधानियां बरती जाए। हम आपको यहां इसी से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं कि आपको कौनसी सावधानियां बरतनी चाहिए।

online dating,online dating tips,searching life partner online,relationship tips

समझने में लगाएं लंबा समय

जब हम किसी को ऑनलाइन पार्टनर बनाते हैं तो यह सोच कर कि सामने वाला दूर है और आपको करीब से नहीं जानता। इसलिए उसके साथ आप अपनी निजी जानकारी भी शेयर कर लेते हैं। ऐसे में जल्दबाजी दिखाते हुए चैट के जरिये अपना फोन नंबर, अपना एड्रेस और यहां तक कि कई बार अपने पर्सनल रिश्तों की जानकारी भी शेयर कर बैठते हैं। मगर इस ओर आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। एक लंबा समय अपने पार्टनर को समझने में लगाएं और जब हर तरह से सब बेहतर लगे तब ही अपनी निजी जानकारी शेयर करनी चाहिए।

अच्छी तरह करें रिसर्च

एक बात हमेशा याद रखें कि ऑनलाइन वर्ल्ड में बाहरी तौर पर देखने में सबकुछ अच्छा लगता है, लेकिन वास्तव में वही सच हो, यह जरूरी नहीं है। इसलिए अगर आपको कोई अच्छा लग रहा है और आप उसे डेट करना चाहती हैं तो यह जरूरी है कि आप पहले उस व्यक्ति के बारे में पूरी रिसर्च करें। आजकल हर व्यक्ति कई सोशल साइट्स पर अवेलेबल है, इसलिए आप अलग-अलग साइट की मदद से उस व्यक्ति की रियल आईडेंटिटी को वेरिफाई कर सकती हैं।

एक तरफा अट्रैक्शन न रखें

कई बार ऑनलाइन डेटिंग को लड़के-लड़कियां टाइम पास का जरिया भी समझते हैं। कई ऐसे लोग होते हैं तो जो एक ही समय में कईयों के साथ फ्लर्ट करते हैं। इस मामले में थोड़ा सावधानी बरतें और अगर आपको लगता है कि कि आपका पार्टनर आपको लेकर सीरियस नहीं है तो उसकी तरफ इमोशनली अट्रैक्ट होने से बचें।

online dating,online dating tips,searching life partner online,relationship tips

मुलाकात के लिए चुनें पब्लिक प्लेस

कई बार हम लोगों की मीठी बातों में आकर उनके अंदर की मानसिकता को समझ नहीं पाते और कुछ ही समय की चैटिंग के बाद मिलने के आग्रह को मान लेते हैं। ऐसे में सावधानी से किसी खुली, सार्वजनिक जगह का चुनाव करें। जैसे पार्क, मार्किट आदि। साथ ही अकेले मिलने जाने से बचें।

तय करें सीमाएं

ऑनलाइन डेटिंग में सुरक्षा एक बेहद महत्वपूर्ण व गंभीर विषय है, इसलिए किसी भी पहलू पर इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अगर आप किसी को पसंद करने लगी हैं, तो बिल्कुल भी जल्दबाजी ना करें। पहले उस व्यक्ति को अच्छी तरह जान लें। साथ ही अपनी दोस्ती की भी कुछ सीमाएं तय करें। जहां तक हो सके, खुद की व अपने परिवार की पर्सनल जानकारी शेयर करने से बचें। शुरूआत में बस उतना ही बताएं, जितना आवश्यक हो।

भावुकता में बह कर चैट न करें
चैटिंग करते समय कई बार हम भावुकता में अपनी हर बात लिखते चले जाते हैं। यह समझे बगैर कि सामने वाला भी आपके जितना ही सच्चा और भावुक है भी कि नहीं। ऐसे में कई बार कुछ ठग किस्म के लोग आपकी चैट में कही गई बातों का फायदा उठा सकते हैं और इनका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए चैटिंग करते समय खास सावधानी बरतें।

परिवार वालों को बताएं
जब आपको सब कुछ जानने के बाद लड़का ऑनलाइन समझ आता है तो अब आप इस बारे में अपने परिवार वालों को बताएं। दोनों के परिवार वालों को मिलवाएं। अगर वह सही है तो अपने परिवार को जरूर शामिल करेगा। जब दोनों परिवार शामिल होंगे तो ऐसे में आपको धोखा मिलने की संभावना बहुत कम हो जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत