न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एक सच्चे दोस्त में होते हैं ये गुण, इनसे करें अपने परममित्र की पहचान

आज हम आपको कुछ ऐसे गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सच्चे दोस्त की ओर इशारा करते हैं। इन्हें जानकर आप सच्चे और स्वार्थी मित्रों में भेद कर सकते हैं। आइये जानें इन गुणों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Jun 2023 5:13:46

एक सच्चे दोस्त में होते हैं ये गुण, इनसे करें अपने परममित्र की पहचान

आपने वह हास्य सीरियल तो देखा ही होगा "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" जिसमें जेठालाल पर हमेशा मुसीबतें आती रहती हैं और उनसे निकालने में उसकी मदद करता हैं उनका परममित्र तारक मेहता जो उनके सुख-दुख में हमेशा साथ निभाता हैं। ऐसे सच्चे दोस्त की जरूरत हर किसी को अपनी जिंदगी में होती हैं। जीवन में दोस्ती का हाथ कई लोग बढ़ाते हैं मगर जिंदगी के हर मुश्किल दौर में सिर्फ सच्चे दोस्त ही साथ निभाते हैं। अगर हमारे पास एक सच्चा दोस्त हो तो हमारी जिंदगी काफी अच्छी चलती है। सच्चे दोस्तों पर आप आंख बंद करके भी भरोसा कर सकते हैं। लेकिन समस्या यह है कि सच्चे मित्र को कैसे पहचाना जाए? ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सच्चे दोस्त की ओर इशारा करते हैं। इन्हें जानकर आप सच्चे और स्वार्थी मित्रों में भेद कर सकते हैं। आइये जानें इन गुणों के बारे में...

indications of a best friend,signs of a true friend,characteristics of a best friend,qualities of a good friend,identifying a best friend,traits of a loyal friend,signs of a trustworthy friend,recognizing a best friend,friendship indicators,signs of a strong friendship

हमेशा रहते हैं संपर्क में

आजकल की मतलबी दुनिया में ज्यादातर लोग सिर्फ जरुरत पड़ने पर आपको याद करते हैं। लेकिन वहीं सच्चे दोस्त हर समय आपके साथ रहते हैं। साथ ही सच्चे दोस्त दूर रहकर भी हमेशा आपके संपर्क में बने रहते हैं। ऐसे में अगर कोई इंसान सिर्फ मदद मांगने के लिए आपको कॉल करता है। तो समझ जाएं कि वो आपका बेस्ट फ्रेंड नहीं है।

आपको हमेशा प्रोत्साहित करता है

किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक करने के लिए दृढशक्ति और आत्म विश्वास की आवश्यकता तो पड़ती ही है लेकिन साथ ही अगर कोई प्रेरणा देने का काम करे तो वो आत्मविश्वास को बढ़ाने में काफी सहायक होता है। हमें कमजोर नहीं पड़ने देता और इसके लिए अगर आपका दोस्त सच्चा हो तो वो काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम करता है। एक सच्चा दोस्त हमेशा आपको प्रेरित करता रहता है ना की आपको हतोत्साहित करने का काम करता है।

indications of a best friend,signs of a true friend,characteristics of a best friend,qualities of a good friend,identifying a best friend,traits of a loyal friend,signs of a trustworthy friend,recognizing a best friend,friendship indicators,signs of a strong friendship

पीठ पीछे बुराई नहीं करते

सच्चे दोस्त आपके साथ बेवजह नाटकपन या बनावटीपन नहीं दिखाते। अगर आपका मित्र आपकी व्यक्तिगत या गोपनीय बातें दूसरे लोगों से शेयर करता है तो सच मानिए वह आपका सच्चा मित्र नहीं है। उसे तुरंत छोड़ देने में ही आपकी भलाई है।सच्चे दोस्त आपके साथ बेवजह नाटक पन या बनावटीपन नहीं दिखाते। अगर आपका मित्र आपकी व्यक्तिगत या गोपनीय बातें दूसरे लोगों से शेयर करता है तो सच मानिए वह आपका सच्चा मित्र नहीं है। उसे तुरंत छोड़ देने में ही आपकी भलाई है।

हमेशा आप की बात सुनता है

कभी-कभी आप को किसी ऐसे की ज़रूरत होती है, जो चुप रहे और आप की बात सुने। सच्चा दोस्त इस बात को समझता है, कि उसे कब और कैसे अपना मुँह बंद और कानों को खुला रखना है। उसे ध्यान से देखें, आप से बात करते समय वह आप की आँखों से संपर्क बनाए रखेगा, और आप उसे क्या बता रहे हैं, उसे भी याद रख कर आप से कुछ सवाल भी करेगा। ध्यान दें कि कौन ज़्यादा बोलता है। एक सच्ची मित्रता में दोनों मित्र समान मात्रा में अपनी भावनाएँ एक-दूसरे के साथ बाँटते हैं। यदि आप को ऐसा महसूस होता है कि आप अपने मित्र की समस्याओं को सिर्फ़ आप ही हमेशा सुनते रहते हैं, तो आप की मित्रता सही नहीं है।

indications of a best friend,signs of a true friend,characteristics of a best friend,qualities of a good friend,identifying a best friend,traits of a loyal friend,signs of a trustworthy friend,recognizing a best friend,friendship indicators,signs of a strong friendship

खराब समय में रहेंगे साथ

दिखावटी और मतलबी दोस्त आपके अच्छे दिनों में हमेशा आप पर जान छिड़कते हैं। लेकिन वहीं बुरा समय आते ही ऐसे दोस्त आपसे पीछा छुड़ाने की जद्दोजहद में जुट जाते हैं। हालांकि सच्चे दोस्त बुरे वक्त में भी आपके साथ डट कर खड़े रहते हैं और आप हर मुश्किल में बिना किसी हिचकिचाहट के उनसे मदद मांग सकते हैं।

आपकी कमजोरियों को ढूंढता है

वैसे तो अगर कोई हमारी तारीफें करता रहे तो हमें काफी अच्छा लगता है लेकिन जैसे ही हमारे बारे में कुछ ग़लतियां निकाले तो हमें अच्छा नहीं लगता। लेकिन यकीन मानिए आपका सच्चा दोस्त वही होता है जो आपकी कमजोरियां को बताने का काम करता है। इसका मतलब ये नहीं कि वो आपको हतोत्साहित करता है बल्कि आपकी कमजोरियों को बता कर उसे सुधारने की बात करने वाला व्यक्ति आपका सच्चा दोस्त होता है। आपको झूठी तारीफों से बचकर सच्चाई को समझने की आवश्यकता होती है जो आपको सही राह पर ले जाने का काम करता है।

नहीं करते नीचा दिखाने की कोशिश

आपके सच्चे मित्र आपको कभी नीचा दिखाने की कोशिश नहीं करते। वह आपसे हमेशा शांति से बातकरते हैं ना कि मतभेद को बढ़ाने का काम करते हैं। वह आपसे हमेशा आपके गुणों के बारे में बात करते हैं ना कि आपकी कमियों के बारे में। हाँ आपकी कमियों का उल्लेख वे आपको प्रोत्साहित करने के लिएकरते हैं न की आपको नीचा दिखाने के लिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत