न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों के जन्मदिन पर करना चाहते हैं उन्हें खुश, ये गिफ्ट आइडियाज रहेंगे बेस्ट

बच्चों की खुशी में ही बड़ों की खुशी होती हैं और बच्चों की खुशी के लिए लोग हर संभव प्रयास करते हैं। खासतौर से उनके जन्मदिन को स्पेशल बनाकर। जी हां, बच्चे को अपने जन्मदिन का बेसब्री से इंतजार रहता हैं और वह सालभर इसकी राह देखता हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 13 May 2023 6:03:07

बच्चों के जन्मदिन पर करना चाहते हैं उन्हें खुश, ये गिफ्ट आइडियाज रहेंगे बेस्ट

बच्चों की खुशी में ही बड़ों की खुशी होती हैं और बच्चों की खुशी के लिए लोग हर संभव प्रयास करते हैं। खासतौर से उनके जन्मदिन को स्पेशल बनाकर। जी हां, बच्चे को अपने जन्मदिन का बेसब्री से इंतजार रहता हैं और वह सालभर इसकी राह देखता हैं। वह इस दिन को स्कूल में सेलिब्रेट करने के साथ ही घर पर भी एंजॉय करता हैं। उनका यह सेलेब्रेशन तब और बढ़ जाता हैं जब उन्हें अपने जन्मदिन पर एक से बढ़कर एक गिफ्ट मिले। बच्चों को तोहफे बहुत पसंद होते हैं और अपने जन्मदिन पर उन्हें भी यह उम्मीद रहती है कि बर्थडे पार्टी में आने वाले मेहमान उनके लिए कोई प्यारा-सा गिफ्ट लेकर आएं। आज हम आपको यहां कुछ गिफ्ट आइडियाज देने जा रहे हैं जो आपके बच्चों को बहुत पसंद आएंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

बच्चों के जन्मदिन पर करना चाहते हैं उन्हें खुश, ये गिफ्ट आइडियाज रहेंगे बेस्ट

रोबोट वाली कार करें गिफ्ट

अगर आप अपने बच्चे को रोबोट वाली कार देंगी तो वह उसको बहुत खास लगेगा। आपको बता दें कि रोबोट वाली कार में कार को आपका बच्चा अपने आप ही रोबोट में बदल सकता है। ऐसी कार आपको कम पैसों में मार्केट में मिल जाएगी और आपके बच्चे को बहुत अच्छी लगेगी। यह कार अलग-अलग रंगों में आपको मिल जाएगी। आपको बता दें कि जब यह कार चलती है तो उसमें म्यूजिक भी बजता है जो इसकी सुंदरता को और अधिक बढ़ाता है।

बच्चों के जन्मदिन पर करना चाहते हैं उन्हें खुश, ये गिफ्ट आइडियाज रहेंगे बेस्ट

लेगोस

लेगो टॉय एक बहुत अच्छा गिफ्ट हो सकता है। बच्चे अपने फाइन मोटर स्किल्स का इस्तेमाल कर इस गेम को खेलते हैं। लेगोस कम उम्र के बच्चों के बिल्डिंग और स्ट्रक्चर स्किल्स को बनाने का अच्छा तरीका है। आप बर्थडे पार्टी में बर्थडे गर्ल या बॉय के लिए इस गिफ्ट को लेकर जा सकते हैं।

बच्चों के जन्मदिन पर करना चाहते हैं उन्हें खुश, ये गिफ्ट आइडियाज रहेंगे बेस्ट

विज्ञान से जुड़े हुए गिफ्ट

अगर आपके बच्चे को विज्ञान के विषय में रुचि है तो आप साइंस एक्सपेरिमेंट किट या फिर डॉक्टर सेट भी दे सकती हैं। इस किट में कई सारी चीजें आपको एक साथ मिल जाएंगी। इसे खेलने में आपके बच्चे को भी बहुत मजा आएगी और वह इसे खेलने में इंटरेस्ट भी लेगा। आपको बता दें कि बच्चों को भी कई तरह के एक्सपेरिमेंट करने का मन होता है। इस किट में मौजूद चीजों से वह खेल-खेल में नई चीजों को भी आपसे सीख सकता है।

बच्चों के जन्मदिन पर करना चाहते हैं उन्हें खुश, ये गिफ्ट आइडियाज रहेंगे बेस्ट

किताब

बच्चो में पढ़ने की आदत डालना हमेशा एक अच्छा विचार है। उपहार के रूप में किताब दे। जन्मदिन में शामिल होने वाले प्रत्येक बच्चों को एक, एक किताब भेंट करें। आप नहीं जानते, आप उन्हें किताब पढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। इसलिए आप एक अच्छे लेखक की किताब बच्चों को गिफ्ट रूप में भेंट कर सकते हैं। छोटे बच्चों को कहानियां पढ़ना और सुनना बहुत ही पसंद होता है। खासकर मैजिक और कार्टून वाले कहानी बच्चों को ज्यादा पसंद आती है और इन कहानियों को बच्चे बड़े ध्यान से पढ़ते हैं। ऐसे में आप बच्चों को कॉमिक्स बुक उनके बर्थडे पर गिफ्ट कर सकतें हैं क्योंकि इसमें कहानियों के साथ साथ कार्टून भी बने होते हैं।

बच्चों के जन्मदिन पर करना चाहते हैं उन्हें खुश, ये गिफ्ट आइडियाज रहेंगे बेस्ट

थीम कलरिंग सेट

आप अपने बच्चे को एक थीम कलरिंग बुक भी दे सकती हैं इससे वह कलरिंग भी करेगा और उसे यह गिफ्ट भी पसंद आएगा क्योंकि यह कोई साधारण तरह की किताब नहीं होगी। आप कलरिंग बुक के साथ पेंसिल कलर भी गिफ्ट कर सकती हैं। इससे आपके बच्चे को कलरिंग में इंटरेस्ट भी आएगा क्योंकि आप उसे गिफ्ट में यह बुक देंगी। इसके साथ ही वह खाली समय में टीवी देखने की जगह कलरिंग कर सकता है।

बच्चों के जन्मदिन पर करना चाहते हैं उन्हें खुश, ये गिफ्ट आइडियाज रहेंगे बेस्ट

टेडी बियर

बच्चों के बर्थडे पर आप टेडी बियर भी गिफ्ट कर सकतें हैं। यह एक अच्छा बर्थडे गिफ्ट रहेगा। आजकल वैसे भी मार्केट में टेडी बियर के बहुत सारे वैरायटी उपलब्ध है। जैसे कि बंदर, भालू, मिकी माउस, डोरेमोन, शेर, कुत्ता, बिल्ली, चिड़ियां इत्यादी जैसे शक्ल वाले नरम और मुलायम बहुत सारे टेडी बियर मिल जातें हैं।

बच्चों के जन्मदिन पर करना चाहते हैं उन्हें खुश, ये गिफ्ट आइडियाज रहेंगे बेस्ट

पिग्गी बैंक

आप अपने बच्चे के अंदर अगर बचपन से ही बचत करना सीखाना चाहती हैं तो इसके लिए आप एक छोटा सा पिग्गी बैंक गिफ्ट कर सकती हैं। आपको बता दें कि इससे आपके बच्चे को बचत करने की आदत पड़ेगी। आपको मार्केट में कई तरह की डिजाइन के और अलग -अलग रंग के पिग्गी बैंक मिल जाएंगे। आप अपने बच्चे के पसंदीदा रंग के अनुसार उसके लिए पिग्गी बैंक सेलेक्ट कर सकती हैं।

बच्चों के जन्मदिन पर करना चाहते हैं उन्हें खुश, ये गिफ्ट आइडियाज रहेंगे बेस्ट

म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट

गिटार, पियानो की आवाज सुनकर ही बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। तो जरा, सोचिए जब वो खुद इन चीजों को प्ले करेंगे, तो उन्हें कितनी खुशी महसूस होगी। क्या पता आपके गिफ्ट के बाद म्यूजिक में उसकी रूचि बढ़ जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

शुभेंदु-भूपेंद्र सिर्फ फ्रंटफुट पर, TMC में टूट की असली स्क्रिप्ट के पीछे आंध्र के BJP सांसद का नाम?
शुभेंदु-भूपेंद्र सिर्फ फ्रंटफुट पर, TMC में टूट की असली स्क्रिप्ट के पीछे आंध्र के BJP सांसद का नाम?
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
'बीजेपी लोकतंत्र नहीं, किम जोंग उन मॉडल पर काम कर रही है', रेवंत रेड्डी ने  राज्यसभा चुनाव को लेकर लगाए गंभीर आरोप
'बीजेपी लोकतंत्र नहीं, किम जोंग उन मॉडल पर काम कर रही है', रेवंत रेड्डी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर लगाए गंभीर आरोप
जेब में महज 500 रुपये, आंखों में बड़े सपने... बरेली से मुंबई तक का सफर तय कर बॉलीवुड स्टार बनीं दिशा पाटनी
जेब में महज 500 रुपये, आंखों में बड़े सपने... बरेली से मुंबई तक का सफर तय कर बॉलीवुड स्टार बनीं दिशा पाटनी
'कॉमेडी नहीं, समाज को बिगाड़ने का जरिया बन रहा है ऐसा कंटेंट', प्रणीत मोरे विवाद पर भड़के सुनील पाल
'कॉमेडी नहीं, समाज को बिगाड़ने का जरिया बन रहा है ऐसा कंटेंट', प्रणीत मोरे विवाद पर भड़के सुनील पाल
कमाई में आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'पेद्दी' का दबदबा, 9 दिनों में कमा लिए इतने करोड़
कमाई में आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'पेद्दी' का दबदबा, 9 दिनों में कमा लिए इतने करोड़
'370 वाली बिरयानी' विवाद के बाद अब मधुर विरली घिरे, रेप पर की गई टिप्पणी से सोशल मीडिया में मचा बवाल
'370 वाली बिरयानी' विवाद के बाद अब मधुर विरली घिरे, रेप पर की गई टिप्पणी से सोशल मीडिया में मचा बवाल
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
दिल्ली में बिजली बिल होंगे महंगे, DERC ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने को दी मंजूरी; छोटे उपभोक्ताओं को राहत जारी
दिल्ली में बिजली बिल होंगे महंगे, DERC ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने को दी मंजूरी; छोटे उपभोक्ताओं को राहत जारी
हापुड़ में किराए के मकान से महिला का शव बरामद, शरीर पर मिले चोट के निशान; पति फरार
हापुड़ में किराए के मकान से महिला का शव बरामद, शरीर पर मिले चोट के निशान; पति फरार
TMC में उथल-पुथल के बीच BJP की रणनीति स्पष्ट, सभी बागी नेताओं के लिए नहीं खुलेंगे पार्टी के दरवाजे
TMC में उथल-पुथल के बीच BJP की रणनीति स्पष्ट, सभी बागी नेताओं के लिए नहीं खुलेंगे पार्टी के दरवाजे
FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार दिखा ऐसा नज़ारा, ड्रॉ के बावजूद कनाडा ने रच दिया अनोखा रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार दिखा ऐसा नज़ारा, ड्रॉ के बावजूद कनाडा ने रच दिया अनोखा रिकॉर्ड
NDA की नजर लोकसभा में 2/3 बहुमत पर, TMC के बाद अब इस बड़े विपक्षी दल में टूट की चर्चा
NDA की नजर लोकसभा में 2/3 बहुमत पर, TMC के बाद अब इस बड़े विपक्षी दल में टूट की चर्चा