न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके बच्चे में भी दिखाई दे रहे तनाव के संकेत, रखें इन बातों का ध्यान

अगर आपके बच्चे भी तनाव के दौर से गुजर रहे हैं तो इस दौरान पेरेंट्स को खास ख्याल रखने की जरूरत होती हैं ताकि बच्चों को तनाव से बचाया जा सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 01 Apr 2021 6:26:08

क्या आपके बच्चे में भी दिखाई दे रहे तनाव के संकेत, रखें इन बातों का ध्यान

इस भागदौड़ भरी दुनिया में लोगों को काम के चलते दूसरों के लिए तो छोडिए खुद के लिए भी खाली समय निकाल पाना मुश्किल हो गया हैं। जिसके चलते तनाव का साया हमेशा मंडराता रहता हैं, खासतौर से इस कोरोना काल में। देखा जा रहा हैं कि बच्चे भी इस कम उम्र में तनाव का शिकार होते जा रहे हैं जिसका कारण उनके पेरेंट्स, पढ़ाई या करियर से जुड़ा हो सकता हैं। अगर आपके बच्चे भी तनाव के दौर से गुजर रहे हैं तो इस दौरान पेरेंट्स को खास ख्याल रखने की जरूरत होती हैं ताकि बच्चों को तनाव से बचाया जा सकें। तो आइये जानते हैं ध्यान रखने वाली इन बातों के बारे में।

parenting tips,parenting tips in hindi,child in depression

बच्चे पर पढ़ाई का दबाव न बनाएं

आज के समय में बच्चों पर सबसे ज्यादा दबाव अगर किसी चीज का है, तो वो है उनकी पढ़ाई। कई माता-पिता अपने बच्चे पर पढ़ाई को लेकर काफी दबाव बनाते हैं। बच्चे को पढ़ाना अच्छी बात है, लेकिन उस पर अनावश्यक दबाव बनाना बेहद गलत है। इसका बच्चे पर बुरा असर पड़ता है। कभी भी पढ़ाई को लेकर बच्चे को डांटने की जगह पर उसे प्यार से चीजें बताएं और पढ़ाई का महत्व बताएं। इससे बच्चे पर तनाव नहीं होगा और वो अच्छे से पढ़ाई भी कर सकेगा।

रूचि का काम करने से न रोकें

कई बच्चों में देखा जाता है कि वो पढ़ाई-लिखाई तो ठीक ढंग से नहीं कर पाते, लेकिन वो कुछ ऐसा काम जरूर बढ़िया करते हैं जिसमें उनका भविष्य अच्छा हो सकता है। ऐसे बच्चे क्रिएटिव हो सकते हैं। अगर आपका बच्चा डांस, साहित्य या किसी और चीज में बेहतर है तो उसे उस ओर आगे बढ़ाएं। हो सकता है कि बच्चा अपनी रूचि का करके काफी कुछ अच्छा कर पाए।

parenting tips,parenting tips in hindi,child in depression

दूसरों से तुलना न करें

आमतौर पर ये चीज देखी जाती है कि माता-पिता अपने बच्चे की तुलना दूसरे बच्चों से करते हैं और अपने बच्चे में कमियां निकालते हैं। ये बात माता-पिता को समझनी होगी कि हर बच्चा अलग होता है, उसकी सोच, उसके काम करने के तरीके आदि सब कुछ हर बच्चे के अलग होते हैं। लेकिन अगर आप अपने बच्चे की तुलना दूसरे बच्चों से करेंगे, तो इससे भी बच्चे को तनाव होता है।

माता-पिता से पहले उनके दोस्त बनें

आप अगर अपने बच्चे के करीब जाना चाहते हैं, आप चाहते हैं कि वो आपको सबकुछ बताए, आप चाहते हैं कि वो कभी कुछ गलत न करें और सबसे बड़ी चीज की आपका बच्चा तनाव महसूस न करें, तो इसके लिए आपको अपने बच्चे का दोस्त बनना पड़ेगा। आप जो काम अपने बच्चे से माता-पिता बनकर नहीं करवा सकते। वही काम आप बच्चे से उसका दोस्त बनकर करवा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत