न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिश्ते में खुशियां चाहते हैं तो ऐसा रखें पत्नी के प्रति अपना स्वभाव, बढ़ेगा प्यार

अक्सर देखा जाता है कि लड़के शादी से पहले तो लड़कियों का बहुत ख्याल रखते हैं, लेकिन जैसे ही वह पत्नी बनती हैं और समय बीतता जाता हैं वैसे-वैसे अपने रिश्ते पर ध्यान देना कम कर देते हैं। पति बनने के बाद आप पर यह जिम्मेदारी भी आती हैं कि आप अपनी पत्नी की खुशियों का ख्याल रखें

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Sep 2022 3:58:40

रिश्ते में खुशियां चाहते हैं तो ऐसा रखें पत्नी के प्रति अपना स्वभाव, बढ़ेगा प्यार

अक्सर देखा जाता है कि लड़के शादी से पहले तो लड़कियों का बहुत ख्याल रखते हैं, लेकिन जैसे ही वह पत्नी बनती हैं और समय बीतता जाता हैं वैसे-वैसे अपने रिश्ते पर ध्यान देना कम कर देते हैं। पति बनने के बाद आप पर यह जिम्मेदारी भी आती हैं कि आप अपनी पत्नी की खुशियों का ख्याल रखें, तभी आपके रिश्ते में प्यार और सम्मान बना रहेगा। एक रिश्ता तब तक सुखी, हेल्दी रह सकता है, जब तक कि उसमें आपसी विश्वास, प्यार, एक-दूसरे के प्रति केयरिंग नेचर जैसी छोटी-छोटी मगर महत्वपूर्ण भावनाएं शामिल हों। तोहफे देने के अलावा भी आपको कई बातों पर जोर देने की जरूरत होती हैं जो रिश्ते में खुशियां लाने का काम करती हैं। आइये जानते हैं उनके बारे में...

husband wife relationship tips in hindi

उनको एप्रीशिएट करिए

संभव है कि विवाहित जोड़े एक दूसरे के साथ कम्फ़र्टेबल हो जाएँ। इसके कारण हो सकता है कि वे उस आपसी इंटेन्स कनेक्शन का कुछ भाग खो दें, जिसके कारण उन्होंने विवाह किया था। आपके साथ ऐसा न हो, इसके लिए अपनी पत्नी को प्रतिदिन बताइये कि आप उसे कितना एप्रीशिएट करते हैं। जब वो कमरे में आए, तब उसको पता चलने दीजिये कि आप जानते हैं कि वो वहाँ है। उन्हें जान लेने दीजिये कि आपको उसकी उपस्थिति का एहसास है, और आप अभी भी आप दोनों के बीच के कनेक्शन को महसूस करते हैं।

हमेशा दिलाएं प्यार का अहसास


शादी होने का मतलब ये नहीं है कि अब आप एक दूसरे के हो गए और आपको इसे कहने की जरूरत नहीं। प्यार सिर्फ करना ही नहीं उसे जताना भी जरूरी है। तो आप घर से काम के लिए जा रहे हैं और जब लौटें तो पत्नी को प्यार जरूर जताएं। अब सबका प्यार जताने का तरीका अलग हो सकता है। कोई हो सकता है ऑफिस जाते समय पत्नी को गुडबॉय किस भी दे सकता हैं और लौटते समय कभी गुलाब की पंखुड़ी भी ला सकते हैं। अगर वाइफ काम पर जा रही है तो भी उसके साथ ये काम जरूर करें। यकीन मानें इससे प्यार तो बढ़ेगा रिश्ते रोमांटिक भी बने रहेंगे।

उनके लिए उपहार ख़रीदिए

अपनी पत्नी को अक्सर उपहार दे कर चकित करिए। ज़रूरी नहीं कि वह कोई बहुत बड़ा या महंगा उपहार हो। आप उसे कोई छोटा उपहार भी दे सकते हैं, जिससे उसे पता चलेगा कि आप उसके बारे में सोचते रहते थे। चॉकलेट का डिब्बा ले कर घर पहुंचिए। काम से वापस जाते समय उसके लिए फूल ख़रीद कर ले जाइए। उसके लिए वो किताब ख़रीद दीजिये जो उसकी ऑनलाइन वेटलिस्ट पर हो। जब वो कहे कि वो यह चीज़ चाहती है, तब उस पर ध्यान दीजिए और उसके लिए वही ख़रीद कर उसे चकित कर दीजिये। न केवल उसे वह उपहार पसंद आयेगा जो आप उसे देंगे, बल्कि उसे यह भी ख़ुशी होगी कि आपने उसके बारे में इतना सोचा, कि आपने उस उपहार को ख़रीदा।

husband wife relationship tips in hindi

समय देना भी है जरूरी
अकसर पत्नियों की यह शिकायत रहती है कि आप घर पर समय पर नहीं आते या हर वक्त ऑफिस के काम में लगे रहते हैं। ऐसे में यदि आप अपनी पत्नियों को समय देंगे तो न केवल उन्हें स्पेशल महसूस होगा बल्कि उन्हें लगेगा कि आप अभी भी उनसे बेहद प्यार करते हैं। आप दिन में कुछ समय या रात को ऑफिस से आने के बाद कुछ क्वालिटी टाइम अपनी पत्नी के साथ बिताएं और उनसे उनके बारे में बात करें। जब आप अपने रिश्ते के बारे में अपनी पत्नी से बात करेंगे तो ऐसा करने से ना केवल रिश्ता मजबूत होगा बल्कि ये प्यार जाहिर करने का सबसे अच्छा तरीका है।

मदरहुड को पैरेंटहुड में बदलें

बच्चे संभालना कोई ऐसा काम नहीं है जिसके लिए केवल महिला जिम्मेदार है। बच्चे को संभालने में पति और पत्नी की बराबर जिम्मेदारी होनी चाहिए। घर में बच्चा छोटा है तो उसे संभालने में पत्नी की मदद करें और स्कूल जाना शुरू कर चुका है तो भी उसे तैयार करने से लेकर टिफिन तैयार करने तक कई सारे काम हैं जो आप संभाल सकते हैं। होमवर्क कराने में भी मदद करके पत्नी को हेल्प कर सकते हैं। अगर बच्चे से समय मिलेगा तो पत्नी आपको समय देगी। तो आज से घर पैरेंटहुट को लेकर काम शुरू कर दें।

अकेले कोई भी फैसला ना लें

कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने साथी को बताएं। उससे भी चर्चा करें। खासकर, अगर फैसले आप दोनों से संबंधित हों। अधिकांश पुरुष निर्णय लेने से पहले अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड से पूछना या बताना तक ज़रूरी नहीं समझते हैं। ऐसी हरकतें विश्वास में बाधा उत्पन्न करती हैं। याद रखें कि एक रिश्ता दोतरफा प्रक्रिया है और जब आप अपने साथी को हर फैसले में शामिल करते हैं, तो वह आपके प्रयासों की सराहना करता है।

उन्हें स्पेस दीजिये

शादी होने से पहले आप दोनों अलग-अलग व्यक्ति थे। केवल इसलिए कि अब आप दोनों अपना जीवन शेयर करते हैं इसका यह मतलब नहीं है, कि आप दोनों को एक दूसरे के साथ अपनी सभी रुचियाँ भी शेयर करनी चाहिए। अगर वो चाहती है तो उसे अपने डेन में बैठ कर सारे दिन लिखने का समय दीजिये। उसे अकेले जिम जाने दीजिये। उसे अपनी पसंद की उन रुचियों पर काम करने के लिए स्पेस दीजिये, जो आपसे अलग हों। वो फिर से चार्ज होने के लिए मिले समय को, एप्रीशिएट करेगी और उससे उसे ख़ुशी भी मिलेगी।

पत्नी का सम्मान सबसे जरूरी


कभी भी पत्नी की सेल्फ रिस्पेक्ट को ठेस न पहुंचाएं। कभी घर पर दोस्त आएं हों या दोस्तों के साथ आउटिंग पर हों और पत्नी भी मौजूद हो। ऐसे समय में कभी भी पत्नी पर बने चुटकुले या ऐसी बातें जो पत्नी को बुरी लग सकती हैं वो न कहें। सिर्फ ऐसा न करें यही जरूरी नहीं बल्कि अपने दोस्तों को भी ऐसा करने से रोकें। महिलाओं की इज्जत करने वाले पुरुष महिलाओं को बहुत पसंद आते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो पत्नी की नजर में आप किसी हीरों से कम नहीं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप