न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑफिस से काम करके थका हुआ आया हैं पति, इस समय कभी ना करें ये बातें

हर इंसान को अपना घर बहुत प्यारा होता हैं जहां वह दिनभर काम करके जब पहुंचता हैं, तो सुकून के कुछ पल बिताने की चाहत रखता हैं। वहीँ जब पति दिनभर काम करके थका हुआ घर लौटता हैं और पति कुछ मुद्दों को लेकर बहस करने लगती हैं तो यही घर उसे काटने को दौड़ता हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Mar 2023 5:39:25

ऑफिस से काम करके थका हुआ आया हैं पति, इस समय कभी ना करें ये बातें

हर इंसान को अपना घर बहुत प्यारा होता हैं जहां वह दिनभर काम करके जब पहुंचता हैं, तो सुकून के कुछ पल बिताने की चाहत रखता हैं। वहीँ जब पति दिनभर काम करके थका हुआ घर लौटता हैं और पति कुछ मुद्दों को लेकर बहस करने लगती हैं तो यही घर उसे काटने को दौड़ता हैं। कहते हैं हर बात को कहने का सही समय होता हैं और गलत वक्त पर कही गई बात सही होने के बावजूद भी गलत लगने लगती है। यही होता हैं रिलेशनशिप में जब पार्टनर का मूड सही नहीं होता और उस समय अगर आप कोई बात कहते हैं तो लड़ाई का कारण बन जाता है, खासतौर से जब वह ऑफिस से काम करके थका हुआ आया हो। तो आइये जानते हैं कौनसी हैं वो बातें जो पति के घर आते ही नहीं करनी चाहिए।

husband care tips in hindi,marriage tips,relationship tips in hindi

ससुरालवालों की शिकायत

हो सकता है आप दिन भर अपने ससुरालवालों की कोई बात दिल से लगाकर बैठी हों और अपने पति के आने का इंतज़ार कर रही हों ताकि उनसे वो बात कहकर आप अपना मन हल्का कर सकें लेकिन फिर भी आपको इस बात का खयाल रखना है कि अपने पति के ऑफिस से लौटते ही उनसे किसी की शिकायत न करने लग जाएं। ऐसा करने से न सिर्फ उनका मूड ऑफ होगा बल्कि हो सकता है वो आप पर ही भड़क जाएं। ऐसे में थोड़ा इंतज़ार करें और बाद में धीरे से अपने दिल की बात कहें।

गलतियां निकालना

बाहर से घर आते ही अपने पार्टनर की गलतियों पर बात न करें। अगर आपको उनकी कोई बात बुरी लगी हो या किसी बात से परेशान हों तो भी ऑफिस से घर आकर तुरंत उनकी गलतियों पर चर्चा करने न बैठ जाएं। ऐसा करने से आप दोनों में विवाद हो सकता है।

आते ही न बताएं कोई काम

कोई इंसान अगर ऑफिस से थका-हारा अगर घर लौट रहा है तो इस बात का ध्यान रखें कि पहले उसे थोड़ा आराम करने दें और थोड़ी देर बाद ही कोई काम बताएं। किसी को भी दफ्तर से लौटने के तुरंत बाद कोई काम न कहें जब तक वो बहुत ज़्यादा ज़रूरी न हो।

खर्चों पर बात

घर आते ही कपल खर्चों से जुड़ी बातें न करें। इसके लिए सही समय का तय कर लें। बजट, पैसों के हिसाब किताब को करने का एक उचित वक्त होता है। ऑफिस से आते ही अगर आप खर्चों पर चर्चा करने लगेंगे तो वह बहस में तब्दील कर सकते हैं।

लौटते ही न करें लड़ाई


अगर आपका पार्टनर दफ्तर से लौटकर आया है तो वो पहले से ही बहुत थका हुआ होगा ऐसे में उन्हें आराम करने का समय दें न कि उनसे किसी बात पर कोई बहस शुरू कर दें। ऐसा करने से आप दोनों के रिश्ते में खटास आ सकती है। अपने पार्टनर की सेहत का खयाल रखिए और दफ्तर से लौटने के बाद उन्हें लड़कर परेशान न करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत