न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी रिलेशनशिप में खुद को महसूस कर रहे हैं अकेला, जानें इसके कारण और दूर करने के उपाय

आज इस कड़ी में हम आपको रिलेशनशिप में होने के बावजूद अकेलापन महसूस करने के कारण और इन्हें दूर करने के उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Feb 2022 3:12:45

क्या आप भी रिलेशनशिप में खुद को महसूस कर रहे हैं अकेला, जानें इसके कारण और दूर करने के उपाय

इंसान जब किसी के साथ रिलेशनशिप में आता हैं तो खुश रहता है कि उसका अकेलापन दूर हो गया और उसका अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का मन होता हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि एक समय के बाद इंसान रिलेशनशिप में होने के बावजूद खुद को आकेला महसूस करने लगता हैं। ऐसे हालात में इंसान को अपनी रिलेशनशिप भी बोझ लगने लगती हैं और वह टूटने लगता हैं। ऐसे में आपको खुद को संभालने और इसके पीछे के कारणों को जानने की जरूरत हैं। आज इस कड़ी में हम आपको रिलेशनशिप में होने के बावजूद अकेलापन महसूस करने के कारण और इन्हें दूर करने के उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

overcome loneliness in a relationship,mates and me,relationship tips

रिलेशनशिप में अकेलापन महसूस करने के कारण
भावनात्मक लगाव की कमी

सालों तक साथ रहने के बावजूद कई बार दो लोगों के बीच महज नाम का रिश्ता रह जाता है। रिश्ते में भावनात्मक लगाव न होने के कारण रिश्ता काफी बोझिल बन जाता है। लोग एक दूसरे से भागने लगते हैं और इस बोझ को ढोते-ढोते इंसान अकेला और निराशा महसूस करने लगता है।

बहुत ज्यादा उम्मीद रखना

आप किसी से बहुत ज्यादा उम्मीद करते हैं और कई बार ऐसी परिस्थितियां या हालात नहीं होते हैं कि वह उन्हें पूरा कर पाए। कई बार आपका पार्टनर काम की व्यस्तताओं के चलते इसे पूरा नहीं कर पाता। ऐसे में लोग अकेलेपन के शिकार हो जाते हैं।

टाइम न देना

यह बात बिल्कुल सही है कि अगर किसी को आपसे इमोशनल बॉन्डिंग है तो वह आपके लिए समय निकाल ही लेगा। लेकिन आपका
पार्टनर जानबूझकर आपके लिए समय नहीं निकालता तो ऐसे में अकेलापन और निराशा रिश्तों में जन्म लेती है।

overcome loneliness in a relationship,mates and me,relationship tips

सिर्फ अपने बारे में सोचना

जब दो लोग रिलेशनशिप में आते हैं तो उन्हें दूसरे के स्वभाव को जानने और पहचानने की जरूरत होती है। यही नहीं, एक दूसरे के दोस्तों, शौक और पसंद के साथ वक्त बिताने की भी कोशिश करना चाहिए। अगर आप केवल अपने बारे में ही सोचेंगे तो रिश्ते में दरार बढ़ेगी और अकेलापन बढ़ेगा।

सोशल मीडिया

कई लोग वर्चुअल दुनिया में ही अपनी खुशी तलाशने लगते हैं जबकि उनकी अपनी पर्सनल लाइफ आंख के सामने खराब होती चली जाती है। अगर आप घर आकर भी व्यस्त हो जाएंगे तो इससे आपका पार्टनर अकेलापन और उदासी महसूस कर सकता है। भले वह आपसे इस बात जिक्र न करें।

overcome loneliness in a relationship,mates and me,relationship tips

इस तरह दूर करें रिलेशनशिप में अकेलापन

आरोप लगाने की बजाय इस विषय पर बात करें

अकेलापन और निराशा इंसान को घून की तरह अंदर ही अंदर से खाता रहता है। ऐसे में अगर आपका पार्टनर किसी बात को लेकर परेशान है या खुद में अकेलापन महसूस कर रहे हैं तो आपको इस बात पर पार्टनर से बात करना चाहिए। यही नहीं अपने पार्टनर की बात को समझने की भी कोशिश करनी चाहिए।

साथ करें काम

अगर आप अकेलापन महसूस करते हैं तो ऐसी चीजों की लिस्ट बनाएं जिसमें आप दोनों काम कर सकते हैं। आप दूसरे के शौक, पसंद को इंजॉय करें और उससे जुड़ी चीजों पर साथ में काम करें।

अपनी हॉबीज़ पर काम करें

कई बार रिश्ते में हम अपनी तो भागीदारी निभाते चले जाते हैं लेकिन आपका पार्टनर आपको जानबुझकर नजरअंदाज करता रहता है। ऐसे में आपको खुद को काम या अपनी दूसरी हॉबीज़ में व्यस्त रखना चाहिए। आप चाहें तो गाना गाएं, लोगों से बात करें, कुछ क्रिएटिव काम करें आदि

overcome loneliness in a relationship,mates and me,relationship tips

सोशल मीडिया को हावी न करें

आजकल हर कोई मोबाइल में व्यस्त है जिसका सीधा असर रिलेशनशिप पर पड़ रहा है। ऐसे में ज्यादा समय मोबाइल पर बिताने की बजाय पार्टनर के साथ भी बिताएं। ऐसा करने से रिश्तों में मिठास आएगी और आप अकेलापन महसूस नहीं करेंगे।

स्पेस दें

अगर इन सबके बावजूद आपका पार्टनर आपके लिए समय नहीं निकाल पा रहा या इग्नोर कर रहा है तो आप कुछ दिनों के लिए रिलेशनशिप से ब्रेक लें। कई बार छोटा ब्रेक काफी काम कर जाता है और आपकी कमी महसूस होने पर वो आपके अधिक करीब आ पाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर