न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं शक ना बन जाए रिश्ता टूटने की वजह, इन तरीकों से दूर करें बीच की दूरियां

ऐसे में आपको अपने पार्टनर से बातचीत करते हुए समस्याओं को सुलझाने की जरूरत होती हैं। हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें ध्यान में रख शक को दूर करते हुए रिश्ते को खुशनुमा बना सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 28 Jul 2022 12:12:14

कहीं शक ना बन जाए रिश्ता टूटने की वजह, इन तरीकों से दूर करें बीच की दूरियां

किसी भी रिलेशनशिप के मजबूत होने की सबसे बड़ी वजह होती हैं विश्वास जो समय के साथ बढ़ता चला जाता हैं। लेकिन कई बार देखने को मिलता हैं कि किन्हीं कारणों की वजह से विश्वास की जगह शक ले लेता हैं जो रिश्तों को खोखला कर देता है। जी हां, रिश्ते में शक पैदा होना इसके टूटने का सबसे बड़ा कारण बनता हैं। शक की वजह से उनके बीच झगड़े, बहस या फिर नाराजगी भरा माहौल बन जाता है और खटास आने लगती हैं। कई बार अधिक पजेसिव और प्रोटेक्टिव हो जाने पर भी शक की स्थिति उत्पन्न हो जाती हैं। ऐसे में आपको अपने पार्टनर से बातचीत करते हुए समस्याओं को सुलझाने की जरूरत होती हैं। हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें ध्यान में रख शक को दूर करते हुए रिश्ते को खुशनुमा बना सकते हैं।

how to overcome insecurity,mates and me,relationship tips

एक दूसरे को समझें

रिश्ते में विश्वास की कमी की एक वजह होती है, एक दूसरे के स्वभाव और दिल की बात से अंजान रहना। इसलिए रिश्ते में विश्वास बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी है कि आपका पार्टनर आप पर विश्वास करे। विश्वास कहने मात्र से नहीं होने लगता। कपल को एक दूसरे को समझना चाहिए। पार्टनर को यह पता होना चाहिए कि उनकी आपके जीवन में क्या भूमिका है। इसके साथ ही आपको भी उनके बारे में जानना और समझना होता। ताकि आपको पता रहे कि आपकी किस बात पर उन्हें शक करने का मौका मिल सकता है। जिससे समय रहते आप उनके शक को दूर कर पाएंगे।

दिल की हर बात शेयर करें

रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए पार्टनर से दिल की हर बात शेयर करें। इससे रिलेशनशिप स्ट्रान्ग होगा और आपका अपने पार्टनर पर विश्वास भी बढ़ेगा। मन में पार्टनर के लिए कोई बात हो तो उसे उसी समय क्लीयर करने की कोशिश करें। बात क्लीयर नहीं होने की स्थिति में मन में शक पैदा होगा, इससे रिश्ता खराब हो सकता है। रोजमर्रा के कामकाज के दौरान कभी-कभी लोग छोटी-छोटी बातों को भी मुद्दा बना लेते हैं और लाइफ पार्टनर से खफा हो जाते हैं। इस दौरान दोनों के बीच सामान्य तरीके से संवाद भी कायम न हो पाता हो। ऐसी नौबत आ भी जाए, तो सबसे पहले हर मसले पर खुलकर बात करें।

एक-दूसरे पर बनाए रखें विश्वास

दांपत्य जीवन सुखमय हो, इसके लिए बेहद जरूरी है कि लाइफ पार्टनर पर विश्वास बनाए रखा जाए। यही 'विश्वास' जीवन के मुश्किल हालात से भी निपटने में सक्षम बनाता है। आमतौर पर थोड़ी-सी परेशानी सामने आने पर भी लोग एक-दूसरे पर दोष मढ़कर अपने दायित्व से छुट्टी पा लेने की फिराक में लगे रहत हैं। यह गलत प्रवृति है। इससे बचने की जरूरत है।

एक दूसरे से बातें न छुपाएं

पार्टनर आप पर शक तब करता है, जब उसे महसूस होता है कि आप उससे कुछ छुपा रहे हैं। आप उससे सच नहीं कहते। हर कपल एक दूसरे के जीवन से जुड़ी हर जरूरी बात जानना चाहता है। लेकिन अगर पार्टनर को यह महसूस होता है कि आप उनसे बातें छुपाते हैं या झूठ बोल रहे हैं तो वह आप पर हमेशा शक ही करेगा। इसलिए एक दूसरे से झूठ न बोले और बातें छुपाने से भी बचें। जब उन्हें आपसे जुड़ी हर बात पता होगी तो वह आश्वस्त रहेंगे कि आप उनसे कुछ छुपाते नहीं और ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिसका उन्हें डर है।

how to overcome insecurity,mates and me,relationship tips

पार्टनर को पर्सनल स्पेस दें

रिश्ते में होने का मतलब ये कतई नहीं होता कि आप अपने पार्टनर की पल-पल की जानकारी रखें। आपकी इस आदत से आपका पार्टनर परेशान हो सकता है। जिस कारण उसे कई बार खीझ महसूस हो सकती है। ध्यान रखें रिश्ते में पर्सनल स्पेस को महत्व देना बहुत जरूरी होता है पार्टनर के पर्सनल स्पेस में दाखिल होने से बचें। पार्टनर को समझाएं कि रिश्ते में एक दूसरे के पर्सनल स्पेस का सम्मान करना भी जरूरी है। हर बात न बताने के पीछे कोई खास वजह नहीं होती, लेकिन यह आपका पर्सनल स्पेस है, जिसका उन्हें सम्मान करना चाहिए।

पार्टनर को टाइम दें

पार्टनर अगर आपको किसी कारण से टाइम नहीं दे पा रहा है, तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि पार्टनर आपसे प्यार नहीं करता है। कई बार हम ऑफिस के काम में बिजी हो जाते हैं, जिस कारण रिश्ते को टाइम नहीं दें पाते हैं। पार्टनर पर बार-बार शक करने की आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है। कई बार पार्टनर से प्यार और सम्मान नहीं मिलने के कारण हम उस पर शक करने लगते हैं, अगर आप भी अपनी इस आदत से परेशान हैं तो पहले आप खुद जाकर भी प्यार जता सकते हैं। इससे रिश्ते में आई दूरी तो खत्म होगी ही, आपके मन में जो शक चल रहा है वह भी नहीं रहेगा।

निर्णय लेने में भी भागीदारी

कोई भी बड़ा फैसला आपसी सहमति से करें। निर्णय लेने से पहले एक-दूसरे की राय जरूर जानें। खासकर महिलाओं को भी निर्णय लेने में भागीदार बनाएं। मनचाहा परिणाम न आने पर भी निर्णय के लिए एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने से बचें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत