न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उदास पार्टनर को करना चाहते हैं खुश, बहुत काम आएंगे ये तरीके

जीवन को सुख-दुःख का संगम कहा जाता हैं जहां कभी भी हालात एक समान नहीं होते हैं। कई बार परिस्थितियां ऐसी बनती हैं कि मन उदास हो जाता हैं। बल्कि जिंदगी में सब कुछ शांत और अच्छा होने के बावजूद मन कभी-कभी उदासी से घिर जाता है

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 27 Aug 2023 2:19:01

उदास पार्टनर को करना चाहते हैं खुश, बहुत काम आएंगे ये तरीके

जीवन को सुख-दुःख का संगम कहा जाता हैं जहां कभी भी हालात एक समान नहीं होते हैं। कई बार परिस्थितियां ऐसी बनती हैं कि मन उदास हो जाता हैं। बल्कि जिंदगी में सब कुछ शांत और अच्छा होने के बावजूद मन कभी-कभी उदासी से घिर जाता है। ऐसा अगर आपके पार्टनर के साथ हो रहा हो तो यह आपकी जिम्मेदारी हैं कि उन्हें कैसे खुश किया जाए। कहते हैं कि जब आप प्‍यार में होते हैं तो आपके पार्टनर की खुशियों में आपकी खुशियां बसने लगती हैं। साथी को खुश करना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ तरीके ऐसे बताने जा रहे हैं जो उदास पार्टनर को खुश करने में आपकी मदद करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

making a sad partner happy,how to cheer up a sad partner,ways to make your partner happy again,bringing joy to a sad partner,rekindling happiness in a disheartened partner,tips for brightening your partner mood,uplifting a partner spirits,nurturing happiness in your relationship,helping your partner overcome sadness,spreading positivity to a sorrowful partner,उदास पार्टनर को करना चाहते हैं खुश,उदास पार्टनर को खुश करने के उपाय

उनकी पसंद को समझें

अगर आप अपने पार्टनर को खुश करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको उन्हें समझना होगा। वो क्या चाहते हैं, उनका मन क्या चीज करने का है-क्या नहीं करने का है, वो कहां घूमना पसंद करते हैं, वो क्या खाना पसंद करते हैं, उन्हें कौन सी चीजें अच्छी नहीं लगती हैं, कौन सी चीजें उन्हें ज्यादा पसंद है आदि। आपको उनकी बॉडी लैग्वेंज पर भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इससे आप अपने पार्नटर को काफी हद तक समझ पाएंगे। इस तरीके से आप उन्हें खुश रख सकते हैं।

पॉजिटिव फील कराएं


मन जब नकारात्मकता से घिर जाता है तो सकरात्मकता की एक किरण भी कमाल कर जाती है। अपने पार्टनर को सपोर्ट करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप उनमें उम्मीद की किरण जगाएं। उन्हें एहसास कराएं कि जो भी होता है, अच्छे के लिए होता है और बुरा वक्त ज्यादा समय का मेहमान नहीं होता। इन सब बातों से वे इमोशनली मजबूत होंगे और साथ ही आप दोनों के बीच रिश्ते भी।

making a sad partner happy,how to cheer up a sad partner,ways to make your partner happy again,bringing joy to a sad partner,rekindling happiness in a disheartened partner,tips for brightening your partner mood,uplifting a partner spirits,nurturing happiness in your relationship,helping your partner overcome sadness,spreading positivity to a sorrowful partner,उदास पार्टनर को करना चाहते हैं खुश,उदास पार्टनर को खुश करने के उपाय

तारीफ करें

दूसरा तरीका आप ये अजमा सकते हैं कि आप अपने पार्टनर की तारीफ कर सकते हैं। आपको हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि उनकी तारीफ करते रहें। उदाहरण के लिए अगर आपके पार्टनर को पेंटिंग बनाने का शौक है, और वो कभी कोई पेंटिंग बनाते हैं तो आपको उनके इस काम की तारीफ करनी चाहिए। आपके पार्टनर ने कोई नई ड्रेस पहनी हो, अपने दोस्तों के साथ बैठे हैं, किसी शादी-पार्टी के लिए तैयार हुए हैं आदि। अलग-अलग मौकों पर आपको अपने पार्टनर की तारीफ करते रहना चाहिए।

साथ में वॉक पर जाएं


अगर आपको लग रहा है कि आपका पार्टनर आपके सामने ही उदास है या डिप्रेस फील कर रहा है तो तुरंत उसके साथ एक वॉक पर निकल जाएं। इससे आप दोनों को एक-दूसरे से बातें करने और समस्या पर चर्चा करने का समय तो मिलेगा ही, साथ ही आपकी बॉन्डिंग भी स्ट्रॉन्ग होगी। वॉक के दौरान पार्टनर खुलकर आपसे अपने मन की बातें भी शेयर कर सकता है।

making a sad partner happy,how to cheer up a sad partner,ways to make your partner happy again,bringing joy to a sad partner,rekindling happiness in a disheartened partner,tips for brightening your partner mood,uplifting a partner spirits,nurturing happiness in your relationship,helping your partner overcome sadness,spreading positivity to a sorrowful partner,उदास पार्टनर को करना चाहते हैं खुश,उदास पार्टनर को खुश करने के उपाय

पार्टनर की बातें सुनें

कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें अपनी बातें करने का ही शौक होता है। वो अपने आगे किसी को बोलने नहीं देते, लेकिन अगर आप ऐसा अपने पार्टनर के आगे करते हैं तो आप गलत तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। इससे आपके पार्टनर दुखी हो सकते हैं। इसलिए आपको हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि अपनी बात करने से पहले आपको उनकी बात जरूर सुननी चाहिए। वो क्या कहना चाहते हैं, वो किसी बारे में बात कर रहे हैं आदि। इन सब बातों का आपको ध्यान रखना चाहिए। इससे भी आपके पार्टनर खुश हो सकते हैं।

शॉपिंग पर ले जाएं

शॉपिंग को स्ट्रेस रिलीवर भी कहा जाता है। जब हम शॉपिंग कर रहे होते हैं तो हमारा दिमाग सिर्फ और सिर्फ वहां मौजूद सामान के बारे में ही सोच रहा होता है। यही नहीं, इस बात की तो पुष्टि भी हुई है कि शॉपिंग से खराब मूड को बड़ी आसानी से ठीक किया जा सकता है। फिर देर किस बात की! बस अपने पार्टनर को उसके पसंदीदा मॉल या मार्केट ले जाएं और वहां से बिल्कुल रिलैक्स होकर लौटें।

making a sad partner happy,how to cheer up a sad partner,ways to make your partner happy again,bringing joy to a sad partner,rekindling happiness in a disheartened partner,tips for brightening your partner mood,uplifting a partner spirits,nurturing happiness in your relationship,helping your partner overcome sadness,spreading positivity to a sorrowful partner,उदास पार्टनर को करना चाहते हैं खुश,उदास पार्टनर को खुश करने के उपाय

उनकी हर चीज का रख सकते हैं ध्यान

आपको अपने पार्टनर की हर छोटी-बड़ी चीज का ध्यान रखना चाहिए। जैसे- उनका जन्मदिन कब आता है, वो किसको लेकर कितनी चिंतित रहती हैं आदि। आप उन्हें समय-समय पर कहीं बाहर नई-नई जगहों पर घूमाने या फिर कैंडल लाइट डिनर कराने बाहर ले जा सकते हैं। इससे उन्हें अच्छा लग सकता है। इसके अलावा आप उन्हें नए कपड़े दिलाने शॉपिंग पर बाहर लेकर जा सकते हैं यानी आपको कुल मिलाकर उनकी हर एक चीज का ध्यान रखना चाहिए। इससे भी आप अपने पार्टनर को खुश रख सकते हैं।

भावनाओं को करें व्‍यक्‍त


हैप्‍पी रिलेशनशिप के लिए इमोशन को एक्‍सप्रेस करना जरूरी माना जाता है। दरअसल, इस तरीके से आप अपने पार्टनर के मूड को बड़ी ही आसानी से अच्‍छा कर सकते हैं। आप उन्‍हें बताएं कि आप उन्‍हें कितना पसंद करते हैं। यकीन मानिए, ये सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन बार बार यह बात कहने का ये तरीका वाकई आपके पार्टनर के मूड को अच्‍छा बना सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत