न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके बच्चे नहीं बना पा रहे है दोस्त, जानें वजह और इस परेशानी को दूर करने के तरीके

आज हम आपके लिए इसके पीछे की वजह और इसे दूर करने के तरीको की जानकारी लेकर आए हैं। हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्‍चे को दोस्‍त बनाने में हेल्‍प कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 17 Nov 2021 5:44:45

क्या आपके बच्चे नहीं बना पा रहे है दोस्त, जानें वजह और इस परेशानी को दूर करने के तरीके

हर बच्चे का अपना अलग स्वभाव होता हैं जिसके अनुरूप वह लोगों से मिलता हैं और बातचीत करता हैं। कुछ बच्चे मिलनसार स्वभाव के होते हैं जो जल्दी ही अपने दोस्त बना लेते हैं। लेकिन कुछ बच्चों के साथ परेशानी आती हैं कि वे खुलकर बात नहीं कर पाते हैं और उनके दोस्त नहीं बन पाते हैं। इस वजह से वे खुद को अकेला महसूस करने लग जाते हैं। इसके चलते बच्चों के पेरेंट्स भी परेशान रहते हैं कि आखिर उनके बच्चे का कोई दोस्त क्यों नहीं बन पाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए इसके पीछे की वजह और इसे दूर करने के तरीको की जानकारी लेकर आए हैं। हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्‍चे को दोस्‍त बनाने में हेल्‍प कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे मे।

शर्मीला होना

बच्चों की आदत अलग-अलग होती है, ऐसे में ज्यादातर बच्चों की आदत होती है कि वो बहुत ज्यादा शर्मीले होते हैं और किसी से भी बात करने में उन्हें शर्म आती है। इससे उनके साथ वाले बच्चे उनसे सही तरीके से बातचीन नहीं कर पाते, न ही वो उन्हें अच्छी तरह से कुछ बता पाते हैं। इसके कारण दूसरे बच्चे आपसे दूर रहने की कोशिश करते हैं। इस आदत को बदलने के लिए पैरैंट्स अपने बच्चों को रोजाना दूसरों से बात करना सिखाएं, उन्हें बोलने की आदत दें और सिखाएं कि अगर सामने वाला कुछ बोलता है तो उससे बात कैसे की जाए।

parenting tips,parenting tips in hindi,child care tips

सामाजिक परेशानी

ज्यादातर बच्चों में ये आदत होती है कि वो किसी से भी जल्दी खुल नहीं पाते और और उनसे बात करने में हिचकिचाते हैं। दोस्त न बनने का एक मुख्य कारण ये भी होता है कि बच्चे सामाजिक परेशानियों का सामना करते हैं। इसेस आपका बच्चा दोस्त बनाने में भी हमेशा पीछे रहता है और दूसरों में बहुत कम दिलचस्पी दिखाता है। इसके लिए आप बच्चों को बाहर लेकर जाएं लोगों से बात कराएं और उन्हें बोलने की आदत सिखाएं।

चिड़चिड़ापन

बच्चों का चिड़चि़ड़ापन उनके लिए बहुत बुरी आदत के रूप में देखा जाता है, इस आदत के कारण अक्सर दूसरे बच्चे बात नहीं करना चाहते। ऐसा इसलिए क्योंकि जब किसी बच्चे की आदत चिड़चिड़ी हो जाती है तो वो हमेशा सबसे लड़ाई करना, चिड़चिड़ेपन में बात करना और किसी को भी डांटने जैसी हरकतें करता है। इस कारण दूसरे बच्चे उन बच्चों से दूर रहना ही पसंद करते हैं। ये आदत बड़े होने के बाद गंभीर स्थिति भी पैदा कर सकती है इसलिए जरूरी है कि आप अपने बच्चों को इस आदत से दूर करें। इसके लिए आप उन्हें गुस्सा न करने की आदत, लड़ाई न करना और दूसरों के साथ प्यार से बात करने की आदत दें।

parenting tips,parenting tips in hindi,child care tips

झूठ बोलना
झूठ बोलना बड़ा हो या बच्चा हर किसी के लिए एक बुरी आदत होती है। जब आपका बच्चा किसी से झूठ बोलता है और पकड़ा जाता है तो दूसरे बच्चे ऐसे बच्चों से दूर रहते हैं। बच्चों को झूठ बोलने की आदत माता-पिता को जल्द से जल्द छुड़ानी चाहिए। इससे वो हमेशा सच बोलेंगे और सचाई के साथ चलना सीखेंगे।

इस तरह करें बच्चों की मदद और जगाएं आत्‍मविश्‍वास

सोशल एंग्‍जायटी करें दूर

कुछ बच्‍चों को अजनबियों या नए लोगों से बात करने में हिचक महसूस होती है। ऐसे में बच्‍चे या तो अजीब व्‍यवहार करने लगते हैं या बात करने से ही कतराते हैं। इससे उनके नए दोस्‍त बन पाना और भी मुश्किल हो जाता है। पेरेंट्स को बच्‍चों की सोशल एंग्‍जायटी यानि लोगों से बात करने में हिचक या डर महसूस होने की प्रवृत्ति को दूर करने में मदद करनी चाहिए। बच्‍चों की मुश्किलों को सुलझाने की क्षमता में भी सुधार करें। उन्‍हें समय दें और दोस्‍त बनाने या लोगों से घुलने-मिलने के लिए जबरदस्‍ती न करें।

parenting tips,parenting tips in hindi,child care tips

प्‍यार से आएं पेश

स्‍वार्थी और अपने से ही प्‍यार करने वाला इंसान, किसी को पसंद नहीं आता है। बच्‍चों को भी ऐसे लोगों के आसपास रहना अच्‍छा नहीं लगता है जो सिर्फ अपने बारे में ही सोचते हों। इसलिए आप भी अपने बच्‍चे को इस तरह के अवगुणों से दूर रखने की कोशिश करें। उसे दयालु और दूसरों की मदद करने वाला बनाएं। इस तरह बाकी लोग उसे अपने बराबर मानकर उससे दोस्‍ती करने के लिए खुद हाथ बढ़ाएंगे।

भावनाओं को व्‍यक्‍त करना सिखाएं

हर बच्‍चा इतना एक्टिव नहीं होता है कि अपने मन की बात खुलकर बता पाए। दोस्‍ती में आप खूब बातें करते हैं और अपने मन की हर बात शेयर करते हैं। इसलिए दोस्‍त बनाने के लिए आपको अपने बच्‍चे को अपने इमोशंस और बातें शेयर करना सिखाना होगा। उसे बताएं कि वो अपने दोस्‍तों से अपनी हर बात शेयर कर सकता है। उन्‍हें बात शुरू करने की ट्रिक्‍स और टिप्‍स भी दें।

फन एक्टिविटीज

एक्टिविटीज में बच्‍चों को बहुत मजा आता है और इस दौरान वो आसानी से एक-दूसरे के साथ घुल-मिल पाते हैं। बच्‍चों के लिए फन एक्टिविटीज शुरू करें और उसमें प्रतियोगिता की बजाय सहयोग करना सिखाएं। इससे बच्‍चे सोशल स्किल्‍स सीख पाएंगे। अगर आपको अपने बच्‍चे के व्‍यवहार में कोई नेगेटिविटी दिख रही है तो इसे नजरअंदाज न करें। यदि उसे बहुत जल्‍दी गुस्‍सा आ जाता है तो उसे इस आदत को कंट्रोल करना सिखाएं। आप उसे गुस्‍से को कंट्रोल करने के तरीके बताएं और इससे होने वाले नुकसानों के बारे में भी बताएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर