न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपको शादी के बाद भी सता रही हैं पहले प्यार की याद, ये तरीके आजमाकर निकले इनसे बाहर

अगर आपके साथ भी ऐसी परेशानी आ रही हैं तो आपको जरूरत हैं ऐसे तरीकों को आजमाने की जिनकी मदद से इन यादों से बाहर निकल अपने शादी के रिश्ते को संभाला जाए और इसमें खुशियां लाइ जाए। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में जो आपको अपने पुराने प्यार को भुलाने में मदद करेंगे...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 12 Jan 2022 5:01:56

क्या आपको शादी के बाद भी सता रही हैं पहले प्यार की याद, ये तरीके आजमाकर निकले इनसे बाहर

सभी चाहते हैं कि अपने पहले प्यार को शादी के रिश्ते में बदला जाए जो कि कई बार मुमकिन नहीं हो पाता हैं। शादी के रिश्ते में बंधने के बाद भरोसा और प्यार होना जरूरी हैं जो कि रिश्ते की मजबूती होती हैं। लेकिन कई बार ऐसे मौके आते हैं जब अपने पुराने प्यार की याद सताने लगती हैं जो आपके वर्तमान रिश्ते के लिए घातक साबित हो सकती हैं। हर किसी की जिंदगी में पहले प्यार का बहुत महत्व होता हैं जिसे भुलाए नहीं भुलाया जा सकता हैं। अगर आपके साथ भी ऐसी परेशानी आ रही हैं तो आपको जरूरत हैं ऐसे तरीकों को आजमाने की जिनकी मदद से इन यादों से बाहर निकल अपने शादी के रिश्ते को संभाला जाए और इसमें खुशियां लाइ जाए। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में जो आपको अपने पुराने प्यार को भुलाने में मदद करेंगे...

how to forget your ex,mates and me,relationship tips

अपनी भावनाओं को व्यक्त करें

जब आप किसी न किसी बात को लेकर अपने एक्स की यादों से घिर जाते हैं और आप चाहकर भी इसे किसी से शेयर नहीं कर सकते। इसके लिए आपको अपनी भावनाओं को कहीं लिख देना चाहिए या फिर मिरर के सामने खुद से बात करते हुए सारी बातों को बोल देना चाहिए। ऐसा करना आपके अंदर की बातों को बाहर निकाल देता है और आप बहुत ही आजाद महसूस करते हैं।

एक्स से क्यों खत्म हुआ था रिश्ता

भले ही आपने अपने एक्स से कभी प्यार किया था, लेकिन इस बात को बिल्कुल न भूलें कि उनसे आपका रिश्ता क्यों खत्म हुआ था। ऐसी कोई तो वजह रही होगी जिस कारण आप दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। प्यार के बाद कोई भी कपल खुशी मन से ब्रेकअप नहीं करता, मगर जब स्थिति बद से बद्तर हो जाती है तब ही इस तरह से फैसले लिए जाते हैं। ऐसे में आप खुद को समझाएं कि जिस शख्स के बारे में आप बार-बार सोच रहे हैं, उनके साथ रिश्ते का कोई भविष्य नहीं था इसलिए ही आप आज साथ नहीं हैं।

पार्टनर के साथ एडवेंचर ट्रिप की करें प्लानिंग

आप अपने पुरानी प्रेमी को मिस करने के बजाय अपने वर्तमान पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मन बनाएं। एक्स की याद आने का कारण आप दोनों का एक-दूसरे के पर्याप्त समय न दे पाना हो सकता है। ऐसे में आप अपने साथी के साथ कोई एडवेंचर ट्रिप की प्लानिंग बनाएं और ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने की कोशिश करें। अगर आपका पार्टनर आपको ज्यादा वक्त न दे पा रहा हो, तो उन्हें यह बताएं कि आप उनके साथ समय बिताना चाहते हैं।

how to forget your ex,mates and me,relationship tips

अपनी फेवरेट हॉबी पर दें ध्यान

जब भी आप अपने एक्स-लवर को मिस करें, तो वहां से ध्यान हटाने के लिए अपनी किसी फेवरेट हॉबी पर ध्यान दें। आपको जो भी करना अच्छा लगता हो, जैसे पेंटिंग, डांसिंग, सिंगिंग, शॉपिंग या कुकिंग, ऐसी किसी भी चीज पर आप ध्यान लगा सकते हैं। पुराने लवर की याद आपको तब ज्यादा आ सकती है, जब आप हर वक्त फ्री रह रहे हों, ऐसे में खुद को बिजी रखने का प्रयास करें।

दोस्तों से मुलाकात कर बनाएं घूमने का प्लान

दोस्तों से मिलने और उनके साथ घूमने से अच्छा ऑप्शन भला क्यो हो सकता है। फ्रेंड्स वो होते हैं, जो आपके सारे गम भुलाने का काम करते हैं। भले ही आप उन्हें अपनी दुविधा न बता सकते हों, लेकिन अकेले रहने से अच्छा है कि दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करें। वहीं अपने पार्टनर को भी आप दोस्तों से मिलवा सकते हैं और साथ में हैंगआउट कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत