न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लव मैरिज के लिए नहीं मान रहे पैरेंट्स, फॉलो करें ये 7 आसान से उपाय

कुछ पेरेंट्स को प्रेम विवाह के लिए राजी करना मुश्किल होता है। इस वजह से कई बार कपल्स को मजबूरन अपने साथी का साथ छोड़ना पड़ता है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि लव मैरिज के लिए अपने परिवार वालों को कैसे मनाएं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Thu, 29 Aug 2024 9:49:09

लव मैरिज के लिए नहीं मान रहे पैरेंट्स, फॉलो करें ये 7 आसान से उपाय

शादी एक खूबसूरत रिश्ता है जो प्यार और भरोसे की नींव पर टिका रहता है। जब यह शादी दो प्यार करने वाले आपस में करते हैं तो जिंदगी को सारे रंग मिल जाते हैं। अपने प्रेमी के साथ उम्र गुजारने का अहसास ही अलग होता है। मगर अक्सर समाज, परिवार और खासकर रिश्तेदार प्यार के मामले में थोड़े कंजर्वेटिव हो जाते हैं। समय के साथ दुनिया तो बदली, लेकिन प्रेम विवाह को आज भी पूरी तरह से मान्यता नहीं मिली है। हालांकि, कुछ माता-पिता लव मैरिज के लिए हंसी-खुशी राजी हो जाते हैं, लेकिन ऐसे पेरेंट्स का प्रतिशत कम है। वहीं, कुछ पेरेंट्स को प्रेम विवाह के लिए राजी करना मुश्किल होता है। इस वजह से कई बार कपल्स को मजबूरन अपने साथी का साथ छोड़ना पड़ता है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि लव मैरिज के लिए अपने परिवार वालों को कैसे मनाएं।

how to convince parents for love marriage,tips to convince parents for love marriage,ways to talk to parents about love marriage,how to get parental approval for love marriage,convincing parents for intercaste love marriage,how to make parents agree for love marriage,strategies to persuade parents for love marriage,dealing with parental opposition to love marriage,how to approach parents about love marriage,overcoming objections to love marriage from parents,emotional tips for convincing parents for love marriage,how to discuss love marriage with conservative parents,how to win parental support for love marriage,tips for handling love marriage discussions with parents,how to get parents on board with love marriage

खुलकर करें बात

हम सभी अपने पेरेंट्स से खूब प्यार करते हैं और हमारे पेरेंट्स भी हमें भरपूर प्यार करते हैं। लेकिन कुछ घरों में ये देखने को मिलता है कि पेरेंट्स और बच्चों के बीच काफी कम्युनिकेशन गैप आ जाता है। ये बातचीत का गैप कब आपके रिश्ते के बीच आ जाएगा आपको इस बात की भनक तक नहीं लग पाएगी। क्योंकि किसी भी रिश्ते को चलाने के लिए सार्थक बातचीत होना बेहद जरूरी है। यदि आप चाहते हैं कि आपके पेरेंट्स आपकी बात सुनें तो सबसे पहले आपको उनसे बातचीत का सिलसिला शुरू करना होगा।

ईमानदार बनें

अपने पार्टनर और अपने माता-पिता के प्रति ईमानदार रहें। माता-पिता को प्रेम विवाह के लिए राजी करने का यह पहला कदम हो सकता है। यह निश्चित रूप से जान लें कि यह, वह रास्ता है जिसका आप पीछा करना चाहते तो हैं पर यह बिल्कुल आसान नहीं होगा।

how to convince parents for love marriage,tips to convince parents for love marriage,ways to talk to parents about love marriage,how to get parental approval for love marriage,convincing parents for intercaste love marriage,how to make parents agree for love marriage,strategies to persuade parents for love marriage,dealing with parental opposition to love marriage,how to approach parents about love marriage,overcoming objections to love marriage from parents,emotional tips for convincing parents for love marriage,how to discuss love marriage with conservative parents,how to win parental support for love marriage,tips for handling love marriage discussions with parents,how to get parents on board with love marriage

पहले किसी एक को मनाएं

शादी की बात माता पिता को एक साथ बताने से अच्छा है पहले आप किसी एक को मनाएं। इससे आपका काम काफी आसान हो जाएगा। लेकिन इसके लिए पहले ये देख लें कि दोनों में से कौन इन बातों को लेकर ज्यादा चिल है। बातों बातों में दोनों की राय जानकर ये पता लगाएं कौन सा पेरेंट लव मैरिज के लिए आसानी से मान सकता है। अगर आपको ऐसा लगता है कि आपके दोनों पेरेंट लव मैरिज के लिए आसानी से मान सकते हैं तो इससे बेहतर आपके लिए और क्या ही होगा। इस स्थिति में सही मौका देखकर आप दोनों के सामने अपनी बात रख दें।

अहसास कराएं बाद में सब अच्छा होगा

हर बच्चा अपने माता-पिता से बहुत प्यार करता है। लेकिन कई घरों में कम बातचीत के कारण माता-पिता और बच्चों के बीच एक विशाल अंतर बनता है। यदि आप अपने माता-पिता को प्रेम विवाह के लिए मनाना चाहते हैं, तो आपको इन सीमाओं को तोड़ना होगा और उन्हें अपने दोस्त बनाना होगा। अपने माता-पिता के साथ जितना संभव हो सके समय बिताएं और उन्हें यह अहसास कराएं कि आपके साथी के आने के बाद भी उनका रिश्ता वैसा ही रहेगा।

आर्थिक स्वावलंबन जरूरी

सब से पहले अगर आप आर्थिक रूप से शादी करने मैं सक्षम हैं तो आप को माँ बाप को मनाने की जरुरत ही नहीं पड़ेगी। अक्सर पेरेंट्स किसी बेरोजगार या निठल्ले इंसान को अपनी बेटी देने से कतराते हैं। लड़का कामयाब है तो कोई माँ बाप मना नहीं करेंगे लेकिन अगर लड़का बेरोजगार है कमाता नहीं है तो लड़की वाले रिस्क नहीं उठाना चाहेंगे और आप जैसे तैसे मना भी लेंगे तो भविष्य मैं आप दोनों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ेगा। हर माँ बाप चाहते है कि लड़की अच्छे घर मैं जाये उसे आर्थिक संकट का सामना ना करना पड़े। आप दोनों पहले अपना करियर बनाये ताकि आप पूरी हिम्मत के साथ पेरेंट्स के आगे शादी की बात रख सकें।

how to convince parents for love marriage,tips to convince parents for love marriage,ways to talk to parents about love marriage,how to get parental approval for love marriage,convincing parents for intercaste love marriage,how to make parents agree for love marriage,strategies to persuade parents for love marriage,dealing with parental opposition to love marriage,how to approach parents about love marriage,overcoming objections to love marriage from parents,emotional tips for convincing parents for love marriage,how to discuss love marriage with conservative parents,how to win parental support for love marriage,tips for handling love marriage discussions with parents,how to get parents on board with love marriage

पार्टनर से मिलवाएं

जब घर का माहौल आपके अनुसार सकारात्मक होने लगे, तो मौके मिलते ही पार्टनर को परिवार से मिलवाएं। उन्हें आपस में एक-दूजे को समझने-जानने का मौका दें। परिजनों को पार्टनर और उसके परिवार के बारे में भी बताएं, जैसे वो क्या करते हैं और कहां रहते हैं।

सकारात्मक माहौल में करें बात

जब आपको लगे कि आपके घर का माहौल सही है तो ऐसे मौके पर आप अपने पार्टनर को परिवार वालों से मिलवाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि खुशी वाले माहौल में परिवार वाले आपके पार्टनर की सकारात्मक चीजों पर ज्यादा गौर करेंगे। हालांकि ऐसे में आप की अहम जिम्मेदारी है कि आप अपने पार्टनर और उसके परिवार के बीच में सही तालमेल बैठाएं। साथ ही माहौल को लाइट करने के लिए और बातों को आगे बढ़ाने के लिए आप प्रयास करते रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत