न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दोस्त बनकर समझे बच्चों की परेशानियां, इन तरीकों से आपका रिश्ता होगा मजबूत

बच्चों के साथ उनका दोस्त बनकर पेश आना होता हैं ताकि वो आपसे अपनी बात साझा कर और उनकी परेशानियों को समझ उनका हल निकाला जा सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 25 Oct 2021 11:29:11

दोस्त बनकर समझे बच्चों की परेशानियां, इन तरीकों से आपका रिश्ता होगा मजबूत

इस व्यस्ततम जीवनशैली में कई पेरेंट्स अपने बच्चों तक को समय नहीं दे पा रहे हैं जिस वजह से बच्चों की परवरिश पर भी असर पड़ रहा हैं। समय के साथ बढ़ते बच्चों पर सही से ध्यान देने की जरूरत होती हैं, नहीं तो आप उनकी परेशानियों को समझ नहीं पाते हैं। यह स्थिति तब और भी विकट हो जाती है, जब बच्चे टीनएज में आते हैं क्योंकि इस समय उनके दिमाग में सवालों का समंदर होता है और उनको समझने के लिए परिजनों के पास समय नहीं होता। ऐसे में बच्चों के साथ उनका दोस्त बनकर पेश आना होता हैं ताकि वो आपसे अपनी बात साझा कर और उनकी परेशानियों को समझ उनका हल निकाला जा सकें। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपका और बच्चों का रिश्ता मजबूत होगा।

घर के काम में बच्चों की बढ़ाएं भागीदारी

घर का बजट हो या कोई महत्वपूर्ण निर्णय, प्रयास करें कि इसमें बच्चा भी शामिल हो और महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। उसे महीने का बजट बनाने का काम सौंपें या घर का छोटा-मोटा हिसाब रखने की जिम्मेदारी दें। जैसे दूध वाले का हिसाब या इस्त्री के लिए दिए गए कपड़ों का हिसाब। इससे उसे इस बात की समझ आएगी कि माता-पिता घर को कैसे मैनेज करते हैं। यह भावना उसमे जिम्मेदारी पैदा करेगी और उसे फिजूलखर्च करने से भी बचाएगी।

relationship tips,parenting tips,child parent relationship,relationship with teenager

बच्चों पर हावी न हों

हर समय बच्चे के सिर पर सवार न रहें न ही पूरे समय उसकी जासूसी करें। इसकी बजाय उसे थोड़ी निजता दें। वह कहाँ जा रहा है यह अगर वह आपको बता कर जाता है तो उसके लौटने का समय आप निश्चित कर सकते हैं। आप सतर्क रह सकते हैं, उस पर नजर भी रख सकते हैं लेकिन इस तरह नहीं कि वह बन्धन महसूस करने लगे। अगर आपको लगता है कि उसकी दोस्ती, रूटीन आदि में कहीं सुधार की जरूरत है तो उसे शांति से बैठा कर समझाएं। डांटने-मारने से बचें। महीने में कम से कम एक बार उससे क्या चल रहा है, यह जरूर पूछें। इससे उसके मन में यह भाव रहेगा कि आपको उसकी परवाह है। यह बात उसे आपसे जोड़े रखेगी।

बच्चों के साथ दोस्ती करें, लेकिन दायरे में

अक्सर लोग कहते हैं कि बड़े होते बच्चों से दोस्त जैसा व्यवहार करना चाहिए। यह एक हद तक सही है लेकिन हमेशा याद रखिए कि दोस्त वही अच्छा होता है जो सही-गलत का फर्क बताए। इसलिए दोस्ती करें लेकिन इस दोस्ती में सही सीमा रेखा भी खींचें। उसे यह ध्यान रहे कि आप दोस्त के साथ साथ पैरेंट भी हैं, तभी वह आपको रिस्पेक्ट करना सीखेगा। इस दोस्ती में पारदर्शिता की बहुत जरूरत है। इसलिए बच्चे के सामने झूठ बोलने, अपशब्द बोलने, गलत व्यवहार करने से बचें। इससे बाहर भी वह ऐसे ही दोस्त चुनेगा जो इस दायरे में फिट बैठते होंगे।

सही गलत में फर्क बताएं

बच्चे को ये समझना जरूरी है कि सही क्या है और क्या गलत है। उदाहरण के लिए अगर आपका बच्चा किसी गलत काम को करने के लिए जिद्द कर रहा है, तो गुस्से की जगह उसे प्यार से समझाएं कि आप उसे उस काम के लिए क्यों रोक रहे हैं, वो काम करने से क्या गलत होगा आदि।

relationship tips,parenting tips,child parent relationship,relationship with teenager

बोलने का मौका जरूर दें

आपको ये समझना होगा कि एक स्वस्थ तर्क हमेशा अच्छा ही होता है। इसलिए आपको अपने बच्चे को बोलने का मौका देना चाहिए। इससे आगे चलकर वो समझेगा कि उससे किससे क्या बात कहनी है और क्या नहीं। इससे उसकी सोच में बदलाव आएगा।

सवाल टालें नहीं, पूछने को प्रोत्साहित करें

इस उम्र में बच्चों के दिमाग में हजार सवाल चल रहे होते हैं। अगर पहली बार सवाल पूछने पर उसे जवाब में यह सुनने को मिलेगा- कि फ़िजूल सवाल मत किया करो, ये तुम्हारे मतलब की बात नहीं। तो अगली बार से वह आपसे सवाल पूछेगा ही नहीं। इतना ही नहीं वह उस सवाल का जवाब घर से बाहर ढूंढने की कोशिश करेगा/करेगी, जहां उसका फायदा उठाने वाले भी मिल सकते हैं। बजाय इसके यदि उसका सवाल आपको अटपटा लगता है या आप उस समय उसको जवाब नहीं देना चाहते तो उसे कारण बताते हुए समय मांगें और जवाब जरूर दें। उसे यह भी कहें कि वह अपनी समस्याएं और सवाल हमेशा पूछ सकता है/सकती है।

बच्चों की बातों पर ध्यान दें

आजकल बच्चे बहुत तेजी से नई तकनीक और साधनों के बारे में सीख जाते हैं। कोशिश करें कि आप भी उससे नया कुछ सीख सकें। इससे उसे अपनी सीखी हुई चीज पर और खुद पर विश्वास होगा और वह आगे सीखने को प्रेरित होगा। साथ ही जब बच्चा कोई बात बता रहा हो तो उसे ध्यान से सुनें। हो सकता है उसकी जानकारी आपके किसी काम आ जाए। बच्चे को इससे यह आश्वासन भी मिलेगा कि आप उसकी बात को महत्व देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब