Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

होमसिकनेस बढ़ा सकता हैं आपका तनाव, जानें इसे दूर करने के तरीके

नौकरी या पढ़ाई जैसी जरुरतों को पूरा करने के लिए घर और परिवार से दूर रहना पड़ता है। घर से दूर जाने का फैसला लेना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 03 Jun 2023 12:40:33

होमसिकनेस बढ़ा सकता हैं आपका तनाव, जानें इसे दूर करने के तरीके

नौकरी या पढ़ाई जैसी जरुरतों को पूरा करने के लिए घर और परिवार से दूर रहना पड़ता है। घर से दूर जाने का फैसला लेना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है। ऐसे समय में कई लोग होमसिकनेस महसूस करने लगते हैं। होमेसिकनेस घर से दूर होने पर महसूस होने वाली एंजाइटी और स्ट्रेस की भावना को कहते हैं। यह केवल स्टूडेंट्स के साथ ही नहीं, बल्कि किसी के साथ और किसी भी उम्र में हो सकता है। होमसिकनेस बढ़ने पर तनाव और मानसिक परेशानी का कारण बनता हैं। इसलिए जरूरत है कि आप इसके बढ़ने से पहले इसे कंट्रोल करना सीख जाएं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप होमसिकनेस को कम कर सकते हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...
homesickness and stress,impact of homesickness on stress levels,how homesickness can increase stress,dealing with stress caused by homesickness,homesickness-induced stress management,coping with increased stress due to homesickness,tips to reduce stress caused by homesickness,understanding the connection between homesickness and stress,overcoming homesickness-related stress,managing stress when feeling homesick नए लोगों से मिलें

जब आप अपने घर से बाहर जाएं और आपको होमसिकनेस महसूस हो तो ऐसी स्थिति में आपको नए लोगों से मिलना चाहिए। साथ ही आसपास के लोगों से बातचीत करें और उनसे घुलने मिलने का प्रयास करें। क्योंकि हम सभी कभी न कभी घर से बाहर जरूर निकलते हैं, तो जहां हम रह रहे हैं या जो हमारे आसपास के लोग हैं वहीं हमारे अपने होते हैं। जब आप लोगों के साथ उठना बैठना शुरू करेंगी तो आपको नई चीजें सीखने को मिलेगी और आप व्यस्त रहेंगी। इस स्थिति में आपको अच्छा महसूस होगा और बार-बार घर की याद नहीं आएगी।

खुद से बातें करें

अकेले समय में खुद से बात करें और बताएं कि आप अभी अकेले है लेकिन हमेशा नहीं रहेंगे। खुद से बात करते हुए अपने आप में कमियां और अच्छाईं भी तलाशे। अपनी कमियों और अच्छाईंयों पर दोस्तों से बात करें, अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश करें। याद रखिए, अकेले ही आप खुद में झांक सकते हैं और खुद अपनी जिंदगी को संवार सकते हैं।
homesickness and stress,impact of homesickness on stress levels,how homesickness can increase stress,dealing with stress caused by homesickness,homesickness-induced stress management,coping with increased stress due to homesickness,tips to reduce stress caused by homesickness,understanding the connection between homesickness and stress,overcoming homesickness-related stress,managing stress when feeling homesick अपनी हॉबी फॉलो करें

अकेले रहने पर घर की याद ज्यादा आती है। ऐसे में जब कभी आप अकेले रहें, तो बैठ कर घर के बारे में सोचने के बजाए अपनी फेवरेट हॉबी को निखारने पर जोर दें। मसलन अपना फेवरेट गेम खेलना, फेवरेट बुक पढ़ना, सिंगिंग, डांसिंग, पेंटिंग, पहेलियां सुलझाना और मूवी देखने जैसी आदतों को अपने रूटीन में शामिल करने की कोशिश करें।

पुराने दोस्तों को फोन करें

हो सकता है कि स्कूल खत्म होते ही सारे दोस्त अलग-अलग कॉलेजों में चले गए हो। जो दोस्त आपके होमटाउन में हैं उन्हें हमेशा फोन करते रहें। उनसे बात करने से आप रिफ्रेश महसूस करेंगे। जो दोस्त आपके ही शहर में हैं, उनसे भी बीच-बीच में मिलने का प्लान बनाते रहें। homesickness and stress,impact of homesickness on stress levels,how homesickness can increase stress,dealing with stress caused by homesickness,homesickness-induced stress management,coping with increased stress due to homesickness,tips to reduce stress caused by homesickness,understanding the connection between homesickness and stress,overcoming homesickness-related stress,managing stress when feeling homesick घर का ट्रिप बनाए

घर जाने से भी आप खुद को रिचार्ज कर सकते हैं। कुछ दिन घर रहकर पुरानी दिनचर्या को दोहराएं। मम्मी के हाथ का खाना खाएं। अपने रूम में सोएं। इससे अपको अच्छा महसूस होगा। लेकिन ज्यादा घर जाना आप पर उल्टा पड़ सकता है। यह होम सिकनेस को बढ़ा देता है। जरूरत महसूस होने पर ही घर जाएं। इसे हर हफ्ते का रूटीन ना बना लें।

दूसरों की मदद करें

सबसे बेहतर काम होता है दूसरों की मदद करें। अपने आसपास किसी एनजीओ के साथ वॉलेनटियर करें। इससे कुछ नए लोगों से मिलेगे साथ ही समय भी अच्छा बितेगा। दूसरों की मदद करने से दिल और दिमाग को वो सुकून मिलेगा जिसे आप घर से बाहर रहकर सबसे ज्यादा मिस कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology