न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रहना पड़ रहा हैं घर से दूर, इन तरीकों से दूर करें होम सिकनेस

इस स्थिति से निकलने के लिए आज हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप होम सिकनेस को दूर कर सकते हैं और हंसते-खेलते जिंदगी जी सकेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Jul 2022 5:14:39

रहना पड़ रहा हैं घर से दूर, इन तरीकों से दूर करें होम सिकनेस

हर किसी को अपना घर प्यारा होता हैं। व्यक्ति दिनभर कहीं भी घूम आए लेकिन उसे सुकून अपने घर पर पहुंचने पर ही मिलता हैं। कई लोगों को पढ़ाई या काम के लिए अपना घर छोड़कर किसी दूसरे शहर में जाना पड़ता हैं और ऐसे में अपने घर की याद सताती रहती हैं। अपने करियर और भविष्य को संवारने के लिए घर से दूर जाने का फैसला लेना पड़ता हैं जो कि आसान नहीं होता हैं। कई बार ऐसे हालात उठ जाते हैं कि होम सिकनेस अर्थात घर की याद सताने लगती हैं और व्यक्ति खुद को अकेला महसूस करने लगता हैं। इस स्थिति से निकलने के लिए आज हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप होम सिकनेस को दूर कर सकते हैं और हंसते-खेलते जिंदगी जी सकेंगे।

home sickness ko door karne ke tareeke,mates and me,relationship tips

अपना ध्यान लगाएं कहीं ओर

कॉलेज में अपने क्लास में बैठे रहना बहुत आसान होता है। लेकिन ये आपको नए लोगों से मिलने से, नई चीजें ट्राई करने से और कॉलेज लाइफ का अनुभव करने से रोकता है। अपने क्लास रूम से बाहर जाएं। कॉलेज के कैंटीन में बैंठे, लाइब्रेरी जाएं, एक्टीविटीज में हिस्सा लें। अपने दिमाग को दूसरी जगह लगाएं। इससे आप दूसरे कामों में बिजी रहेंगे और आपको घर की याद नहीं आएगी।

दोस्तों के साथ बिताएं वक्त

घर से दूर किसी नई जगह पर अकेले रहकर होम सिकनेस का शिकार होने से बेहतर है कि आप नए दोस्त बनाने पर फोकस करें। इस दौरान आस-पास के लोगों से जान पहचान बढ़ाने के साथ-साथ कॉलेज या ऑफिस में लोगों से दोस्ती करने की कोशिश करें और घर की याद आने पर ज्यादा से ज्यादा समय दोस्तों के साथ स्पेंड करें।

नए दोस्त बनाए

इस समय में परिवार से दूर आने के बाद जरुरी है लोगों के करीब रहा जाए। परिवार के करीब ना होने का ये मतलब नहीं है कि अकेला रहा जाए। घर के बाहर अपने पड़ोस, ऑफिस में, कॉलेज में कुछ दोस्त बनाएं। चाहे वो आपके खास दोस्त बने हो या फिर नहीं। जिनसे जान-पहचान भी है उनके साथ समय बिताएं। जैसे-जैसे समय बिताएंगे दोस्त अपने आप बनते जाएंगे। याद रखिए लंबे समय तक चलने वाली दोस्ती धीरे-धीरे ही बनती है।

home sickness ko door karne ke tareeke,mates and me,relationship tips

अपनी हॉबी फॉलो करें

अकेले रहने पर घर की याद ज्यादा आती है। ऐसे में जब कभी आप अकेले रहें, तो बैठ कर घर के बारे में सोचने के बजाए अपनी फेवरेट हॉबी को निखारने पर जोर दें। मसलन अपना फेवरेट गेम खेलना, फेवरेट बुक पढ़ना, सिंगिंग, डांसिंग, पेंटिंग, पहेलियां सुलझाना और मूवी देखने जैसी आदतों को अपने रूटीन में शामिल करने की कोशिश करें।

पुराने दोस्तों को फोन करें

हो सकता है कि स्कूल खत्म होते ही सारे दोस्त अलग-अलग कॉलेजों में चले गए हो। जो दोस्त आपके होमटाउन में हैं उन्हें हमेशा फोन करते रहें। उनसे बात करने से आप रिफ्रेश महसूस करेंगे। जो दोस्त आपके ही शहर में हैं, उनसे भी बीच-बीच में मिलने का प्लान बनाते रहें

दूसरों की मदद करें

खुश रहने का सबसे बेस्ट तरीका है, जरूरतमंदों की मदद करना। इससे आप काफी सुकून भरा अनुभव कर सकेंगे और व्यस्त होने के चलते आपको घर की याद भी कम आएगी। सबसे बेहतर काम होता है दूसरों की मदद करें। अपने आसपास किसी एनजीओ के साथ वॉलेनटियर करें। दूसरों की मदद करने से दिल और दिमाग को वो सुकून मिलेगा जिसे आप घर से बाहर रहकर सबसे ज्यादा मिस कर रहे हैं।

खुद से करें बातें

खुद से बातें करें। अकेले समय में खुद से बात करें और बताएं कि आप अभी अकेले है लेकिन हमेशा नहीं रहेंगे। खुद से बात करते हुए अपने आप में कमियां और अच्छाईं भी तलाशे। अपनी कमियों और अच्छाईंयों पर दोस्तों से बात करें, अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश करें। याद रखिए, अकेले ही आप खुद में झांक सकते हैं और खुद अपनी जिंदगी को संवार सकते हैं। तो फिर आज से अकेलेपन से घबराइए नहीं इसका फायदा उठाइए और गुनगुनाइए 'अकेले हैं तो क्या गम है'।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती