न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों में इस तरह विकसित करें अच्छी आदतें, मानसिक रूप से बनेंगे मजबूत

जरूरी हैं कि आप अपने बच्चों में ऐसी आदतें विकसित करें जो उन्हें व्यवहारिक तौर पर बेहतर प्रदर्शित करें। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से बच्चों में अच्छी आदतें विकसित करने के साथ ही उनका बेहतर मानसिक विकास किया जा सके।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 23 Nov 2021 6:21:09

बच्चों में इस तरह विकसित करें अच्छी आदतें, मानसिक रूप से बनेंगे मजबूत

बच्चे मनमौजी होते हैं जो परिणाम की चिंता करे बिना काम करते हैं। समय के साथ बच्चों में समझदारी उत्पन्न होती हैं जो उनके आने वाले भविष्य को संवारने का काम करती हैं। बच्चों के आसपास का वातावरण और उनकी दैनिक दिनचर्या उनमें सही आदतें विकसित करने में मदद करती हैं। शारीरिक विकास के साथ ही बच्चों का मानसिक विकास होना भी जरूरी हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि आप अपने बच्चों में ऐसी आदतें विकसित करें जो उन्हें व्यवहारिक तौर पर बेहतर प्रदर्शित करें। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से बच्चों में अच्छी आदतें विकसित करने के साथ ही उनका बेहतर मानसिक विकास किया जा सके।

कोर्स से अलग किताबें भी पढ़ाएं

अक्सर पेरेंट्स सोचते हैं कि बच्चों को उनके कोर्स की ही किताबों पढ़नी चाहिए। ताकि वे अपनी क्लास से आगे निकल सके। मगर ऐसा सोचना या करना गलत है। असल में, बच्चों का पढ़ाई के प्रति रुझान पैदा करने के लिए उन्हें अलग कोर्स की किताबें भी पढ़ानी चाहिए। आप चाहे तो वे जिस विशेष में वे दिलचस्पी रखते हैं उन्हें वो पढ़ा सकते हैं। इससे आपके बच्चे पढ़ने के लिए अधिक प्रेरित होंगे। ऐसे में उनकी पढ़ने व याद करने की आदत विकसित होगा। वैसे अलग-अलग कहानियों, उपन्यास (नॉवेल्स), कॉमिक्स आदि पढ़ने से भी कई बार भाषा और व्यवहार की जानकारी मिल सकती है।

parenting tips,parenting tips in hindi,child mental health

अखबार पढ़ें और बच्चों से भी पढ़ाएं

अखबार पढ़ने से देश-दुनिया की जानकारी मिलने के साथ बहुत सारे नए विषयों का ज्ञान भी मिलता है। अगर आपका बच्चा छोटा है तो आप उसे मनोरंजक खबरों पढ़कर सुनाएं। अगर वह खुद पढ़ सकता है तो उसे अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित करें। बच्चे मोबाइल पर क्या देख या पढ़ रहे हैं इसपर ध्यान देना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसलिए उसे अखबार पढ़ने के लिए ही कहें।

डर का सामना

हम सभी अपने जीवन में किसी न किसी चीज से डरते हैं और इसलिए उसका सामना करने से डरते हैं। अगर आपका बच्चा भी किसी चीज से डरता है तो पहले उसका आत्मविश्वास बढ़ाएं और फिर उसे प्रोत्साहित करते हुए डर का सामना करना सिखाएं। इस तरह जब एक बार बच्चा अपने डर का सामना कर लेता है तो उसे दुनिया की कोई भी परेशानी या कठिन परिस्थिति मुश्किल नहीं लगती क्योंकि वह जीवन में अपने सबसे बड़े डर का सामना कर चुका होता है।

parenting tips,parenting tips in hindi,child mental health

बच्चों को सवाल करने की आदत डालें

आपको बच्चे में सवाल पूछने की आदत डालनी चाहिए। इससे वे अलग-अलग विषयों के बारे में जानकारी हासिल कर पाएगा। घर पर ऐसा माहौल रखें कि बच्चा बिना झिझक के अपना सवाल पूछ पाएं। इससे उनका मानसिक विकास होगा। इसके साथ ही वे खुल कर सबके सामने अपनी बात रख पाएंगे।

करने दें गलती

आज के समय में हर पैरेंट्स अपने बच्चे को परफेक्ट व हर कदम पर आगे देखना चाहते हैं और यहीं पर वह गलती कर बैठते हैं। दरअसल, माता-पिता के इस व्यवहार से बच्चा गलती करने से डरता है और फिर उसका आत्मविश्वास डगमगा जाता है। अमूमन लोग अपनी गलतियों से सीखते हैं और जब आप बच्चे से परफेक्शन की उम्मीद करते हैं तो वह चीजों को बेहतर तरीके से सीख ही नहीं पाता। इसलिए बच्चे को गलती करने दें। साथ ही उसे यह भी बताएं कि गलतियां करना लर्निंग का ही प्रोसेस है और इसलिए अगर उनसे गलती होती है तो उसमें शर्मिन्दा होने या हिचकिचाने की जरूरत नहीं है। इस तरह बच्चा गलतियों से सीख-सीखकर मानसिक रूप से मजबूत होता चला जाता है।

बच्चों को दूसरों से घुलने-मिलने के लिए प्रेरित करें

अक्सर बच्चे शर्मिले व संकोची किस्म के होते हैं। ऐसे में अगर आपका बच्चा भी ऐसा है तो उसे सबके साथ घुलने-मिलने के लिए प्रेरित करें। इससे वे व्यवहार कुशल बनेंगे। इसके लिए आप बच्चे को बाहर दूसरे बच्चों के साथ खेलने भेज सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो घर पर अपने बच्चों के दोस्तों को बुलाकर उन्हें कोई गेम खिला सकते हैं। इससे आपका बच्चा बोलने, समझने, दूसरों से अच्छा व्यवहार करने आदि चीजों को सिखेगा। इसतरह बच्चे का मानसिक विकास बेहतर होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर