न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी को लेकर ये क्या बोल गए जावेद अख्तर, हो रहे ट्रॉल, लंच डेट पर साथ दिखे विजय और रश्मिका

मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर (79) अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वे किसी भी विषय पर खुलकर अपनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Nov 2024 2:20:35

2 News : शादी को लेकर ये क्या बोल गए जावेद अख्तर, हो रहे ट्रॉल, लंच डेट पर साथ दिखे विजय और रश्मिका

मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर (79) अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वे किसी भी विषय पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। अब अख्तर ने शादी को लेकर ऐसा बयान दिया है जिस पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। अख्तर ने बरखा दत्त के मोजो स्टोरी शो में कहा कि शादी-विवाह बेकार की चीज है। यह एक बहुत पुरानी परंपरा है, जिसे सदियों से पहाड़ों से नीचे धकेला जा रहा है। इस प्रक्रिया में इसने बहुत सारा कचरा, गंदगी और फालतू चीजें अपने साथ जोड़ ली हैं। अख्तर की यह बात बहुत से लोगों को रास नहीं आ रही है और वे उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं।

अख्तर ने अपनी दूसरी पत्नी एक्ट्रेस शबाना आजमी के साथ रिश्ते के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि हमारी शादी आसान नहीं थी, लेकिन हमारी दोस्ती ने इस रिश्ते को मजबूत बनाया। एक अच्छी शादी की नींव दोस्ती पर टिकी होती है। अगर आप दोस्त हैं, तभी शादी लंबे समय तक चल सकती है। हमारे लिए शादी का मतलब केवल एक लेबल नहीं, बल्कि आपसी समझ, सम्मान और दोस्ती का रिश्ता है।

किसी भी रिश्ते का आधार केवल प्यार नहीं है, बल्कि आपसी सम्मान और स्वतंत्रता भी उतना ही महत्वपूर्ण हैं। पति-पत्नी जैसे शब्दों के अलग-अलग मायने हो सकते हैं। असल में, यह दो लोगों के बीच सम्मान, विचारों का मेल और एक-दूसरे को स्पेस देने का सवाल है। रिश्ते में दोनों को अपने सपनों और इच्छाओं का सम्मान देना चाहिए। खास तौर पर एक स्वतंत्र महिला के साथ रहना आसान नहीं होता, लेकिन यह सम्मान और समझ के जरिए ही सफल हो सकता है।

javed akhtar,lyricist javed akhtar,writer javed akhtar,shabana azmi,javed marriage,honey irani,farhan akhtar,zoya akhtar,vijay devarakonda,rashmika mandanna,vijay rashmika

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा में लगातार बढ़ रही हैं नजदीकियां

साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय से खबरें चल रही हैं। उन्हें कई दफा साथ भी स्पॉट किया गया है। माना जा रहा है कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक इस बारे में कुछ भी खुलकर नहीं बोला है। अब हाल ही में रश्मिका और विजय लंच डेट पर गए थे, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दोनों को एंजॉय करते हुए देखा गया।

हालांकि दोनों ने इस मुलाकात की तस्वीर शेयर नहीं कीं, लेकिन रश्मिका ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर शेयर की। इसमें वह लंच कर रही हैं और उन्होंने वही ब्लू टॉप पहना है, जो विजय के साथ दिख रही लड़की ने पहना था। रश्मिका ने कैप्शन लिखा, “गुड फूड।” इसके बाद इसी टॉप में उनकी विजय के साथ तस्वीर वायरल हो गई। इससे कंफर्म हो गया कि वह विजय के साथ लंच डेट पर गई थीं। हाल ही में विजय ने एक इंटरव्यू में माना कि वे एक रिलेशनशिप में हैं। हालांकि उन्होंने यह खुलासा नहीं किया कि उनका दिल चुराने वाली कौन है।

विजय ने कहा कि मैं 35 साल का हूं, क्या आपको लगता है कि मैं अकेला रहूंगा?' मैं एक रोमांटिक रिश्ते में आने से पहले एक मजबूत दोस्ती बनाना पसंद करता हूं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका अब ‘पुष्पा : द रूल’ में दिखेंगी, जो 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है। दूसरी ओर, विजय अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसका टेंपररी नाम ‘वीडी 12’ है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार