न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने जीवन में जरूर अपनाएं भगवान श्रीकृष्ण के ये गुण, संवर जाएगी जिंदगी

बीते दिनों देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया जहां कान्हा के जन्मोत्सव के तौर पर देश भर के मंदिरों को फूलों से सजाया गया। कान्हा की बाल लीलाएं हर किसी को मोहित कर देती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 09 Sep 2023 11:14:24

अपने जीवन में जरूर अपनाएं भगवान श्रीकृष्ण के ये गुण, संवर जाएगी जिंदगी

बीते दिनों देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया जहां कान्हा के जन्मोत्सव के तौर पर देश भर के मंदिरों को फूलों से सजाया गया। कान्हा की बाल लीलाएं हर किसी को मोहित कर देती हैं। माताएं अपने बच्चों को कान्हा के बचपन की कहानियां सीख के तौर पर सुनाती हैं। उनका पूरा जीवन ही मानव जाति के लिए एक सीख की तरह रहा। अपने जन्म से लेकर लीला समाप्ति तक, अपने पूरे अवतार के समय तक भगवान श्रीकृष्ण ने कई संघर्षों को सुलझाया और मानव जाति का मार्गदर्शन किया। आज इस कड़ी में हम आपको भगवान श्रीकृष्ण के उन गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपने जीवन में उतारकर जिंदगी को संवारा जा सकता हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

life lessons from lord krishna,habits of lord krishna,wisdom from lord krishna,krishnas teachings for life,lord krishnas lifestyle tips,krishnas virtues to emulate,krishnas qualities to adopt,spiritual lessons from lord krishna,krishnas guidance for daily life,krishnas leadership qualities,lord krishnas principles for success,krishnas habits for inner peace,krishnas lessons on love and devotion,lord krishnas timeless wisdom,lord krishnas philosophy of life,krishnas influence on personal growth,krishnas teachings on mindfulness,krishnas habits for happiness,lord krishnas values for a fulfilling life,lord krishnas legacy of goodness

जीवन को भरपूर जिएं

भगवान श्री कृष्ण बच्चों के देवता के रूप में जाने जाते हैं। जैसे कि बच्चे नादान मासूम और उल्लास से भरे होते हैं, ठीक उसी प्रकार श्री कृष्ण भी बच्चों की तरहनटखट और उत्तेजित हुआ करते थें। उनका खुशमिजाज स्वभाव और रंग-बिरंगा हाव भाव, हमें जीवन के अलग-अलग पड़ाव को मुस्कुराहट के साथ पार करना सिखाता है। श्री कृष्ण का जीवन प्रतिकूलताओं से भरा रहा है, परंतु वह कभी भी अपने जीवन से निराश नहीं हुए। उन्होंने हमेशा इसे एक उत्सव की तरह जीने की कोशिश की है। उनका यह स्वभाव हम सभी के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

सादगी और सरलता

भगवान श्रीकृष्ण का पूरा जीवन प्रेम और सादगी से भरा ही रहा। गोकुल, वृंदावन या फिर द्वारका जहां कहीं भी वे रहे वे बहुत सादगी के साथ रहे। उन्हें कभी भी अपने ईश्वरीय अवतार होने या फिर अपनी शक्तियों का जरा भी अभिमान नहीं रहा और न ही कभी उन्होंने उसका दुरुपयोग किया। कान्हा के इस गुण को आधुनिक जीवन में अपनाने की बहुत जरूरत है, ताकि सुख-सुविधा को भोगते हुए भी दिखावे से दूर रहें और हमारे भीतर किसी भी प्रकार का अभिमान न आने पाए।

life lessons from lord krishna,habits of lord krishna,wisdom from lord krishna,krishnas teachings for life,lord krishnas lifestyle tips,krishnas virtues to emulate,krishnas qualities to adopt,spiritual lessons from lord krishna,krishnas guidance for daily life,krishnas leadership qualities,lord krishnas principles for success,krishnas habits for inner peace,krishnas lessons on love and devotion,lord krishnas timeless wisdom,lord krishnas philosophy of life,krishnas influence on personal growth,krishnas teachings on mindfulness,krishnas habits for happiness,lord krishnas values for a fulfilling life,lord krishnas legacy of goodness

मन शांत और दिमाग स्थिर रखें

एक बार पांडवों के राजसूय यज्ञ में शिशुपाल कृष्ण को अपशब्द कहता रहा। वह छोटा भाई था, लेकिन बोलते-बोलते उसने सारी मर्यादाएं तोड़ दीं। सभा में मौजूद सभी लोग क्रोधित थे लेकिन भगवान श्रीकृष्ण शांत थे और मुस्कुरा रहे थे। एक बार कृष्ण शांति दूत बनकर दुर्योधन के पास गए तो उसने कृष्ण का बहुत अपमान किया। कृष्ण शांत रहे। इसलिए अगर हमारा दिमाग स्थिर है और मन शांत है तभी हम कोई सही निर्णय ले पाएंगे। गुस्से में हमेशा नुकसान होता है।

अच्छे दोस्त बनें


कृष्ण और सुदामा की मित्रता को आखिर कौन भूल सकता है। कृष्णा अपने बचपन से ही सुदामा से एक अटूट प्रेम करते थे। उन्होंने अपना बचपन पूरी तरह सुदामा के साथ ही बिताया है, हालांकि, कुछ वर्षों बाद उन्हें नियति ने ही अलग होने पर मजबूर कर दिया। वहीं जब कई वर्षों बाद कृष्ण सुदामा से मिले तो सुदामा की पत्नी ने उन्हें तो फिर के रूप में चिवड़ा यानी कि पीटा हुआ चावल दिया। कृष्णा के लिए यह किसी कीमती तौफे से कहीं ज्यादा बढ़कर था। आधुनिक दुनिया में रिश्तों ने अपनी गहराई अर्थ और पकड़ को कहीं न कहीं खो दिया है। यदि हम सभी मे कृष्ण का यह गुण आ जाता हैं, तो हम सार्थक संबंध बनाने के योग्य हो जाएंगे।

श्रेय लेने से बचें

भगवान श्रीकृष्ण ने दुनिया के कई राजाओं को हराया था। लेकिन कभी किसी राजा का सिंहासन छीना नहीं। कृष्ण के पूरे जीवन में कभी ऐसा नहीं हुआ कि उन्होंने किसी राजा का सिंहासन छीना हो बल्कि दूसरे अच्छे लोगों को वहां के सिंहासन पर बैठाया। वह कभी किंग नहीं बनें बल्कि किंगमेकर की भूमिका निभाई। भगवान श्रीकृष्ण ने पूरा युद्ध कूटनीति से लड़ा पांडवों को सलाह देते रहे, लेकिन जीतने का श्रेय भीम और अर्जुन को दिया।

सही मार्गदर्शन


श्रीकृष्ण ने हमेशा सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने महाभारत के समय गीता के उपदेश दिए। 'कर्म करते जाओ फल की इच्छा मत करो।',धर्म की रक्षा के लिए अपनों के भी विरुद्ध खड़े हो जाओ।, जैसे कई उपदेश उन्होंने अर्जुन को दिए और सारथी बनकर पूरे युद्ध में अर्जुन व पांडवों का साथ दिया। जब भी अर्जुन व्याकुल हुए उनका सही मार्गदर्शन किया।

तनाव और दबाव में ही श्रेष्ठ ज्ञान बाहर आता है

कुरुक्षेत्र के मैदान में जब दुश्मनों की सेना युद्ध के लिए तैयार थी तब श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जो भी ज्ञान दिया, वो दुनिया का श्रेष्ठ ज्ञान में से एक है। गीता की उत्पत्ति युद्ध के मैदान में हुई थी। जीवन की अच्छी बातें तनाव और दबाव में ही होती हैं। अगर आप दिमाग को शांत रखने की कोशिश करेंगे तो कठिन समय में भी आप अच्छा परिणाम पा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?