न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पत्नियों को पसंद नहीं आती पति की ये आदतें, बनती हैं झगड़े का कारण

दो लोग शादी के बाद मिलकर एक परिवार बनाते हैं और कई सारे रिश्तों को जन्म देते हैं। शादी, लाइफ का वो फैसला है जिसे लेने से पहले ठीक से सोच-विचार कर लेना बहुत जरूरी है। शादी का रिश्ता खट्ठे-मीठे पलों का मिश्रण है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 21 Jun 2023 3:54:50

पत्नियों को पसंद नहीं आती पति की ये आदतें, बनती हैं झगड़े का कारण

दो लोग शादी के बाद मिलकर एक परिवार बनाते हैं और कई सारे रिश्तों को जन्म देते हैं। शादी, लाइफ का वो फैसला है जिसे लेने से पहले ठीक से सोच-विचार कर लेना बहुत जरूरी है। शादी का रिश्ता खट्ठे-मीठे पलों का मिश्रण है। लेकिन यदि पति-पत्नी के रिश्ते में अगर केवल खटास ही रह जाए तो फिर उस रिश्ते का कोई मतलब नहीं रह जाता। खासतौर से देखने को मिलता हैं कि शादीशुदा जोड़ा एक दूसरे के साथ रिश्ते में तो आ जाता है लेकिन अपने साथी की कुछ आदतों के कारण परेशान रहता हैं। जी हां, अपनी कुछ आदतों के चलते आप अपने पार्टनर को इरिटेट करने लगते हैं और एक वक्त ऐसा आता है जब आप दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि पतियों की उन आदतों के बारे में जो पत्नियों को पसंद नहीं आती हैं और लड़ाई की वजह बनती हैं। आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में...

husbands habits,habits that annoy wives,reasons for quarrels between husbands and wives,habits causing marital conflicts,habits that wives dislike,marital issues due to husband habits,resolving conflicts in marriage,improving husband-wife relationships,creating harmony in marriage,avoiding quarrels in marriage,healthy marital habits

पत्नी को रोबोट समझना

कई पुरुष शादी के बाद अपनी पत्नी को रोबोट समझने लगते हैं और उम्मीद करते हैं कि उनकी पत्नी ऑफिस के साथ-साथ घर का सारा काम-काज संभाले और एक आदर्श बहू की तरह सास-ससुर की सेवा करे। अगर आप भी अपनी पत्नी से इतनी सारी उम्मीदें रखते हैं तो आप एक बुरे पति साबित हो सकते हैं।

पत्नी के घरवालों की बुराई

पति अगर अपनी पत्नी के घर वालों के बारे में कुछ बुरा बोलते हैं तो पत्नियां बहुत बुरी तरह से नाराज हो जाती हैं। जब पति अपनी पत्नी के सामने उनके माता पिता, भाई-बहन या मायके के अन्य सदस्यों का मजाक उड़ाते हैं तो पत्नी को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आती। पति की यही आदत उनके बीच लड़ाई झगड़े की वजह बनती है।

बात करने का गलत लहजा


पति-पत्नी एक गाड़ी के दो पहिए होते हैं। दोनों का एक-दूसरे के बगैर रहना मुमकिन नहीं हो सकता। दोनों को एक-दूसरे की जरूरत होती है। कई बार पति काम के तनाव के कारण अपनी पत्नी पर गुस्सा जाहिर कर देते हैं या कई बार ठीक तरीके से बात नहीं करते हैं। ऐसे में आपको बात करते समय विनम्र होने की जरूरत है ताकि उन्हें भावनात्मक ठेस ना पहुंचे। वो आपसे कुछ पल का प्यार चाहती हैं, अगर आप रोज ऐसा करेंगे तो उन्हें सबसे ज्यादा खुशी होगी।

husbands habits,habits that annoy wives,reasons for quarrels between husbands and wives,habits causing marital conflicts,habits that wives dislike,marital issues due to husband habits,resolving conflicts in marriage,improving husband-wife relationships,creating harmony in marriage,avoiding quarrels in marriage,healthy marital habits

झूठ बोलना

लड़का हो या लड़की अगर उसका पार्टनर को झूठ बोलने की आदत है, तो ये आदत आगे जाकर एक बड़ी समस्या बन सकती है। ये आदत रिश्ते में नेगेटिविटी का माहौल बना सकती है। अगर आप पार्टनर की आदत को जान लेते हैं, तो इस बारे में उससे बात करें, क्योंकि फ्यूचर में आप उसकी बातों पर विश्वास नहीं कर पाएंगे। एक दो बार समझाने के बाद भी आपका पार्टनर फिर भी लगातार झूठ बोल रहा है, तो समय रहते उससे दूरी बना लें।

पत्नी के स्वरूप पर नकारात्मक बातें

कोई भी इंसान जब आपके रंग रूप या शारीरिक बनावट पर टिप्पणी करता है, तो इसपर नाराज होना लाजमी है। वहीं अगर पति अपनी पत्नी के लुक्स का मजाक बनाए, उन्हें मोटा, लंबा या छोटा कहे, तो इस तरह के नकारात्मक कमेंट से पत्नी आहत हो सकती हैं। तारीफ करने के बजाए पत्नी के शरीर का मजाक बनाने पर वह गुस्सा हो जाती हैं।

दोस्तों या घरवालों के सामने मजाक उड़ाना

हंसी-मजाक करना अच्छी बात है, लेकिन लोगों के सामने अपने ही साथी का मजाक बनाना या उड़ाना बिल्कुल भी सही नहीं है। आपकी यह आदत पार्टनर को बुरी तरह से ठेस पहुंचा सकती है। जब आप अपने घरवालों या दोस्तों के सामने किसी बात पर पार्टनर की खिल्ली उड़ाते हैं, तो वह अंदर ही अंदर कुंठित महसूस करते हैं और साथ ही आपकी रिस्पेक्ट भी उनकी नजर में कम हो जाती है। आपका उन्हें रिस्पेक्ट करना सबसे बड़ा धर्म है।

husbands habits,habits that annoy wives,reasons for quarrels between husbands and wives,habits causing marital conflicts,habits that wives dislike,marital issues due to husband habits,resolving conflicts in marriage,improving husband-wife relationships,creating harmony in marriage,avoiding quarrels in marriage,healthy marital habits

पार्टनर की हर बात में खामी ढूंढते रहना

कुछ लोगों की आदत होती है कि वह हर एक चीज में कुछ कमी निकाल ही लेते हैं। लेकिन एक रिलेशनशिप में आपकी यह आदत भारी पड़ सकती है, क्योंकि बार-बार आलोचना सुनना भला किसे अच्छा लगता है। पार्टनर के फैसलों, उनकी बातों और विचारों का सम्मान करें। उन्हें समझने की कोशिश करें, हमेशा अपनी ही मर्जी न चलाएं। एक रिश्ते में दोनों पार्टनर्स ही बराबरी के हकदार होते हैं, ऐसे में उनकी अवहेलना न करें।

आलोचना करना

कई बार ऐसा देखा गया है कि दूसरों के सामने पति अपनी पत्नियों की आलोचना करते नजर आते हैं। या कभी-कभी अपने मन-पसंद का खाना ना मिलने पर भी उन्हें तरह-तरह की बातें सुनाते हैं। ऐसा करना गलत है। आपको उन्हें ये बताने की जरूरत है कि उनकी कौन सी बात आपको पसंद नहीं आई। इसके बाद आपको उनके अच्छे कामों की प्रशंसा करने की भी जरूरत है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत