न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

असफलताओं की ओर खींचती हैं आपकी ही ये 7 आदतें, समय रहते करें बदलाव

आज इस कड़ी में हम आपको उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी सफलता की राह में रोड़ा बनती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Nov 2023 10:52:13

असफलताओं की ओर खींचती हैं आपकी ही ये 7 आदतें, समय रहते करें बदलाव

हर इंसान जीवन में अपनी मंजिल की ओर गति करते हुए सफलता पाना चाहता हैं और इसके लिए वह कड़ी मेहनत भी करता हैं। लेकिन कई बार इंसान अपनी मंजिल को पाने से पहले ही राह बदल लेता हैं या निराश हो जाता हैं। कई बार देखा जाता हैं कि इंसान अपनी ही आदतों की वजह से असफलताओं की ओर खिंचा चला जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी सफलता की राह में रोड़ा बनती हैं। तो आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में...

निगेटिव सोच

जो लोग कुछ भी करने से पहले उसके बारे में नकारात्‍मक होकर सोचते हैं उनको हमेशा निराशा ही हाथ लगती है। ऐसे में लोग जीवन में आगे इस लिए नहीं बढना चाहते कि कहीं हानि ना हो जाए। ऐसे लोगों को यह सोचने की जरूरत है कि जीवन में चैलेंज लेना ही सफलता की कुंजी है। ऐसे में पॉजिटिव रहे और निगेटिव लोगों से दूर रहें।

success-destroying habits,harmful habits for success,habits impacting success path,destructive habits for success,negative habits to avoid success,success hindering habits,damaging habits for success journey,bad habits affecting success path

अतीत में रहना

कई बार हम कुछ घटनाओं को अपने जीवन में गांठ बांध लेते हैं और हर स्‍टेप उन घटनाओं से सीख लेकर करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इतिहास में रहने वाली इस आदत से बाहर निकलें। अगर आप उन असफलताओं के बारे में ही सोचते रहेंगे तो भविष्य को बर्बाद कर लेंगे।

लक्ष्‍य हासिल होने के बाद रुक जाना


जिंदगी में लक्ष्‍य होना जरूरी है और उसे पाने के लिए कोशिश करते रहना भी जरूरी है। लेकिन मुश्किल तब पैदा होती है, जब लोग लक्ष्य पाने के बाद रुक जाते हैं कि अब क्या करना। यह सोच तरक्‍की करने से रोकती है। जिंदगी में लगातार तरक्की करने के लिए एक लक्ष्य पूरा होने के बाद दूसरा सेट करें, दूसरे के बाद तीसरा। खुद को रुकने न दें और न ही लक्ष्य को पाने की कोशिशों को।

इम्पॉसिबल शब्‍द का प्रयोग


इंसान के लिए कोई भी काम नामुमकिन नहीं है। अगर मन में निश्चय कर लिया जाए तो हर काम संभव है। ऐसे में मुमकिन शब्द को अपने जीवन से निकाल देना चाहिए। यह आपकी सफलताओं में रुकावट हो सकती है।

success-destroying habits,harmful habits for success,habits impacting success path,destructive habits for success,negative habits to avoid success,success hindering habits,damaging habits for success journey,bad habits affecting success path

चैलेंज लेने से डरना

कुछ इंसान बहुत ही सेफ लाइफ जीना पसंद करते हैं और किसी तरह का रिस्क लेना नहीं चाहते। लेकिन अगर आप छोटी चीजों में भी रिस्क नहीं लेंगे तो जीवन में सफलता का स्वाद कभी नहीं चख पाएंगे।

केवल दूसरों में कमी निकालना


कुछ लोगों की आदत होती है कि वे सारा दोष दूसरों पर देते हैं और हर बात में दूसरों की कमी निकलते हैं। लेकिन ऐसी आदतों वाले लोग कभी भी जीवन में सफल नहीं हो पाते। दूसरों की कमी देखने के बजाए जो लोग खुद कि खामियों पर ध्यान देते हैं वे सफल होते हैं।

जैसा चल रहा है, वैसा ही चलते रहने देना


अक्सर देखा गया है कि करियर की शुरुआत में तो लोगों में काफी उत्‍साह और मोटिवेशन होता है। लोग अपनी पोजिशन, सैलरी आदि को लेकर आवाज उठाते हैं। लेकिन कुछ सालों बाद यह उत्‍साह, यह एनर्जी कहीं खो जाती है। लोग जो जैसा चल रहा है चलने दो, यह सोच अपना लेते हैं। न कुछ नया करते हैं और न सीखते हैं। अपना काम भी केवल निपटाने के लिए करने लगते है। यह आदत सफलता में एक बड़ी रुकावट पैदा करती है। हालात के साथ समझौता न करके हालात को बदलने की सोच और कुछ नया सीखने व करने की ललक ही आपको सफलता की ओर ले जाती है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत