न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देने जा रहे हैं अपने करियर का पहला ऑनलाइन इंटरव्यू, दें इन बातों पर ध्यान

अगर आप भी ऑनलाइन इंटरव्यू देने वाले हैं तो हम आपको कुछ बेहतरीन टिप्स बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 17 Jan 2023 1:57:58

देने जा रहे हैं अपने करियर का पहला ऑनलाइन इंटरव्यू, दें इन बातों पर ध्यान

कोरोना के बाद से ही ऑफिस के कई काम ऑनलाइन होने लगे हैं। कंपनियां कर्मचारियों की भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन भी ऑनलाइन ही करने लगी हैं। फिजिकल इंटरव्यू में जहां आपकी चाल-ढाल और बोलचाल से आपकी पर्सनलिटी का पता चलता हैं, वहीँ ऑनलाइन इंटरव्यू के दौरान अपना सही इंप्रेशन छोड़ना थोड़ा मुश्किल होता है। हांलाकि इंटरव्यू आमने-सामने बैठकर हो या ऑनलाइन, उसमें पूछे जाने वाले सवाल एक-समान ही होते हैं। लेकिन इसके उलट ऑनलाइन इंटरव्यू में आपको कई अन्य बातों पर ध्यान देने की जरूरत पड़ती हैं। अगर आप भी ऑनलाइन इंटरव्यू देने वाले हैं तो हम आपको कुछ बेहतरीन टिप्स बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

going to give the first online interview of your career pay attention to these things,mates and me,relationship tips

प्रैक्टिस

प्रैक्टिस आपको बेहतर तरीके से किसी काम के लिए तैयार करती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करती है। इसलिए रियल इंटरव्यू से पहले इसकी मॉक प्रैक्टिस जरूर करें। हो सके तो किसी दोस्त, टीचर या अन्य शख्स की मदद लें और ऑनलाइन इंटरव्यू देने की प्रैक्टिस करें। आज जिस भी सॉफ्टवेयर के जरिए ऑनलाइन इंटरव्यू देने जा रहे हैं, उसे ठीक से चेक कर लें। उसे ठीक से ऑपरेट करना सीख लें। वर्ना इंटरव्यू के बीच में अटकने का डर लगा रहेगा।

सही हो इंटरव्यू देने की लोकेशन

ऑनलाइन इंटरव्यू हमेशा ऐसी जगह पर दें, जहां लाइट की ज्यादा प्रॉब्लम न हो। आप जहां भी बैठे हों, वहां अंधेरा नहीं होना चाहिए, आपके सिर के ठीक ऊपर कोई लाइट नहीं होनी चाहिए, कैमरा में आपका चेहरा अच्छी तरह से दिखाई देना चाहिए और शोर बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही अपने बैकग्राउंड का भी ख्याल रखें। इससे बेहतर इंप्रेशन पड़ेगा। आपका बैकग्राउंड न्यूट्रल और साफ होना चाहिए। लाइटिंग का खास ध्यान रखें और इस बात का भी ध्यान रखें कि इंटरव्यू देते समय आपका चेहरा साफ नजर आ रहा है या नहीं। कैमरे में अपनी इमेज साफ रखने के लिए सही रोशनी का ध्यान रखें।

going to give the first online interview of your career pay attention to these things,mates and me,relationship tips

टेक्निकल दिक्कत पर भी दे ध्यान

डिजिटल इंटरव्यू के दौरान कई बार तकनीकी खराबी आ जाती है। खुद कुछ कहने से पहले सामने वाले की बात को गौर से सुनें। इंटरव्यू शुरू होने से पहले डिवाइस और उसकी सेटिंग्स चेक कर लें। इंटरनेट सही तरीके चल रहा है कि इस बात का ध्यान रखें। टेक्निक्ली किसी तरह की कोई दिक्कत न आए। इंटरव्यू के दौरान किसी तरह की कोई टेक्निक्ली दिक्कत आने से आपका इंपैक्ट नेगेटिव जाता है। अगर इंटरनेट स्पीड अच्छी होगी तो इंटरव्यू देते वक्त किसी भी तरह की समस्या नहीं आएगी और इंटरव्यूअर को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ड्रेसअप का भी रखें ध्यान

इंटरव्यू ऑनलाइन हो या ऑफलाइन, उम्मीदवार के कपड़े हमेशा मायने रखते हैं। इंटरव्यू देते वक्त हमेशा प्रोफेशनल ड्रेस पहनें। ध्यान रखें कि कपड़े साफ-सुथरे हों। इससे आपका लुक स्मार्ट नजर आएगा और पैनल के सामने इंप्रेशन भी अच्छा जमेगा। आपका मेकअप भी टु द पॉइंट होना चाहिए। आप कहीं से भी ओवर ड्रेसेड या अंडर ड्रेसेड नहीं लगने चाहिए।

going to give the first online interview of your career pay attention to these things,mates and me,relationship tips

बॉडी लैंग्वेज

आपका बॉडी लैंग्वेज आपकी पर्सनालिटी बताता है। इंटरव्यू के दौरान बिल्कुल सीधे बैठें। पोश्चर अच्छा रखें। आपके चेहरे पर घबराहट नहीं दिखनी चाहिए। अपने हाथ ज्यादा हिलाएं डुलाएं नहीं। हाथों को अपनी गोद में रखने की कोशिश करें। अगर ईयरफोन लगाया है तो उसके माउथपीस को मुंह में कतई न दबाएं। इंटरव्यू से पहले ही उसे इस तरह सेट कर लें कि वो ज्यादा हिले डुले नहीं। वर्ना इससे बातचीत में बाधा हो सकती है।

बोलने का तरीका

बोलने का तरीका किसी पर्सनलिटी को अच्छे से दर्शाता है।ऑनलाइन इंटरव्यू के दौरान कैंडिडेट को अपने बोलने के तरीके का ख़ास ध्यान रखना होगा। इस दौरान थोड़ा धीरे और साफ बात करना अच्छा होगा। इंटरव्यू जल्दी खत्म करने की कोशिश न करते हुए इंटरव्यूअर को ठीक तरह से से धैर्य के साथ सुनें और साफ़ शब्दों में जवाब दें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका