न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों की परवरिश के दौरान अपनाए ये तरीके, अच्छी आदतों के साथ लाइफ बनेगी हेल्दी

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से बच्चों में अच्छी आदतों के साथ उन्हें सेहत के प्रति भी जागरूक किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 23 Oct 2021 11:38:11

बच्चों की परवरिश के दौरान अपनाए ये तरीके, अच्छी आदतों के साथ लाइफ बनेगी हेल्दी

पेरेंट्स अपने बच्चों को अच्छी आदतें सिखाने के लिए कई जतन करते हैं। लेकिन इस बीच अक्सर देखा गया हैं कि वे बच्चों को नेक इंसान बनाने के चक्कर में पेरेंट्स हेल्दी आदतों को नजरअंदाज कर देते हैं जिससे बच्चों में ऐसी आदतें नहीं पनप पाती जो उनकी सेहत को फायदा पहुंचाए। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से बच्चों में अच्छी आदतों के साथ उन्हें सेहत के प्रति भी जागरूक किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में।

मोटापे पर रखें नज़र

फास्ट फूड व आधुनिक गैजेट्स के कारण स्कूली बच्चों में मोटापा एक कॉमन और गंभीर समस्या बन चुकी है। आज के इस डिजिटल युग में एक ही जगह पर घंटों बैठकर खेलना, अनहेल्दी खाना, देर से सोना, देर रात खाना आदि कारणों से बच्चों में मोटापा बढ़ने लगता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा हेल्दी और फिट रहे, तो आपको यह सुनिश्‍चित करना चाहिए कि वो हेल्दी खाए, समय पर सोए और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से दूर रहे।

parenting tips,parenting tips in hindi,healthy upbringing

योग का अभ्यास करवाएं

छोटी उम्र से ही बच्चों को योग का अभ्यास करवाना उनकी सेहत के लिए फ़ायदेमंद होता है। ख़ासकर ब्रिदिंग एक्सरसाइज़ से बच्चों के दिमाग़ी विकास में मदद मिलती है और पढ़ाई में उनका ध्यान बढ़ता है। ऐसे योग आसन से बच्चों के फेफड़े मज़बूत होते हैं और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, इसलिए ख़ुद भी योग करें और अपने बच्चों को भी योग अभ्यास के लिए प्रेरित करें।

बच्चों के साथ समय बिताएं

आपकी दिनचर्या कितनी भी व्यस्त क्यों न हो, अपने बच्चों के लिए थोड़ा समय ज़रूर निकालें। उन्हें बिज़ी रखने के लिए गैजेट्स थमाने के बजाय उनका हाथ थामकर उन्हें बाहर घुमाने ले जाएं। दफ़्तर से लौटने के बाद और छुट्टी के दिन बच्चों के साथ समय बिताएं। उन्हें कहानियां सुनाएं और आउटडोर गेम्स के लिए प्रेरित करें।

टीवी पर लगाएं लगाम

जब बच्चा टीवी देख रहा होता है, तब कई पैरेंट्स उसे खाना खिलाते हैं, ताकि वो ज़्यादा खा सके। लेकिन इस तरह खिलाने से आपका बच्चा ओवर ईटिंग का शिकार हो सकता है। बच्चों के कमरे में टीवी न लगाएं। इसके साथ ही यह सुनिश्‍चित करें कि सोने से 2 घंटे पहले तक बच्चा टीवी या दूसरे गैजेट्स के साथ समय न बिताए। सोते समय बच्चों को कहानी सुनाना या फिर उनसे बातें करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

parenting tips,parenting tips in hindi,healthy upbringing

साथ बैठकर खाना खाएं

बच्चे जो देखते हैं वही सीखते हैं। बच्चे खाने-पीने की अच्छी आदतों को अपनाएं, इसके लिए ज़रूरी है कि आप अपने बच्चों और परिवार के साथ बैठकर समय पर खाना खाएं। खाना खाने के दौरान टीवी और दूसरे गैजेट्स से दूरी बनाकर रखें। खाते समय न तो ख़ुद इन चीज़ों का इस्तेमाल करें और न ही अपने बच्चों को करने दें।

आउटडोर गेम्स के लिए करें प्रेरित

आजकल ज़्यादातर पैरेंट्स अपने बच्चों को खेलने के लिए घर से बाहर नहीं जाने देते हैं, जबकि बच्चों को शारीरिक रूप से मज़बूत और एक्टिव बनाने के लिए उन्हें हर रोज़ एक घंटे घर से बाहर खेलने देना चाहिए। हेल्दी विकास के लिए सभी उम्र के बच्चों को आउटडोर गेम्स खेलने चाहिए। इसके अलावा अपने बच्चों को स्विमिंग, एरोबिक्स, डांस जैसी आउटडोर एक्टिविटीज़ के लिए भी प्रेरित करें।

सिखाएं स्वच्छता की अहमियत

बच्चे धूल-मिट्टी में खेलने के बाद बगैर हाथ धोए खाने पर टूट पड़ते हैं। इससे बच्चों के हाथों से हानिकारक बैक्टीरिया उनके पेट में जा सकते हैं और उन्हें बीमार कर सकते हैं। अतः अपने बच्चों को स्वच्छता की अहमियत समझाएं और उन्हें खाने-पीने से पहले हाथ धोने और खेल-कूद कर आने के बाद हाथ-पैर धोने की अच्छी आदत सिखाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर