न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लड़कियां अपनी मां से ना कहें ससुराल की ये बातें, गृहस्थी में बढ़ सकता हैं तनाव

हम आपको यहां उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में अपनी मां को बताने से पहले लड़कियों को विचार कर लेना चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 31 Jan 2023 2:15:24

लड़कियां अपनी मां से ना कहें ससुराल की ये बातें, गृहस्थी में बढ़ सकता हैं तनाव

लड़कियों का अपनी मां से अनोखा रिश्ता होता हैं जिसके चलते वे अपनी हर बात अपनी मां से शेयर करती हैं। लेकिन जब बात शादी के बाद की हो, तो लड़कियों को अपनी बातों को सोच-समझकर मां से शेयर करना चाहिए। शादी के बाद भी कुछ लड़कियां अपनी 'मां' के साथ इतनी ज्यादा क्लोज होती हैं कि वह उन्हें अपनी सारी बातें बताती हैं जिसका असर उनकी गृहस्थी पर भी पड़ता हैं। दरअसल, शादी के बाद कुछ ऐसी बातें होती है जो आप अपनी 'मां' से न ही शेयर करें तो बेहतर होता है। हालांकि ये एक बेटी के विवेक पर निर्भर करता है कि वो कितनी बातें अपनी गृहस्थी की मां को बताना चाहती हैं। हम आपको यहां उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में अपनी मां को बताने से पहले लड़कियों को विचार कर लेना चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

girls should not say these things of in laws to their mother tension can increase in the household,mates and me,relationship tips

पति से हुआ झगड़ा

दुनिया में ऐसा शायद ही कोई कपल हो, जिनके बीच में बहस या झगड़े न होते हों। लेकिन क्या इसके बारे में आपको अपनी मां को बताना चाहिए? ये इस बात पर निर्भर करता है कि बात कितनी गंभीर है। अगर छोटी-मोटी बात पर आपके बीच में बहस हुई है, तो इसे अपने घर पर शेयर न करें। वहीं अगर झगड़ा काफी गंभीर था या कुछ ऐसा हुआ हो, जिससे आप आहत हुई हों या चोट पहुंची हो, तो इसके बारे में मां को बताने से झिझकें ना।

सास की चुगली मां से ना करें

आपकी सास का रिश्ता आपके साथ किस तरह बनेगा यह काफी हद तक आप पर निर्भर करता है, लेकिन वहीं अगर दूसरी तरफ आप अपनी सास से जुड़ी हर बात अपनी मां को बताती हैं, तो यह है आपके लिए आगे चलकर मुसीबत खड़ी कर सकता है। क्योंकि जब आप 2 लोगों की बात में आपकी मां एक तीसरे व्यक्ति की तरह अपने विचार आपके दिमाग में डालेंगी, तो हो सकता है कि बातें बिगड़ जाए। कई मामलों में ऐसे छोटे-छोटे झगड़े रिश्ते बिगाड़ने का कारण बन जाते हैं।

girls should not say these things of in laws to their mother tension can increase in the household,mates and me,relationship tips

फैमिली से जुड़ी गॉसिप्स

कोई परिवार ऐसा नहीं, जहां रिश्तेदारों के बीच में अपनों को ही लेकर गॉसिप्स न होती हों। बेहतर तो यही है कि आप इस तरह की चर्चा से दूर ही रहें। हालांकि, दूसरों से जुड़ी गॉसिप्स को सुनने के लिए अगर आपको जबरन शामिल किया ही जाता है, तो बात को वहीं सुनकर खत्म करें, इसे अपनी मां से बात करते हुए और न बढ़ाए व प्रचारित करें।

ससुराल से जुड़े राज़

हर परिवार के अपने कुछ राज होते हैं और अगर आप भी ऐसे ही किसी परिवार का हिस्सा बनी हुई है, तो कोशिश करें कि उनकी मर्यादा का सम्मान करें और अपने परिवार के राज को राज ही रहने दे। बजाय इसके कि आप उसका बखान अपनी मां के सामने करें क्योंकि अगर आप ऐसा करती हैं, तो आपके ससुराल वाले ही आप पर विश्वास करने से पीछे हट जाएंगे और ऐसा करना आपके वैवाहिक जीवन के लिए खतरा बन सकता है।

girls should not say these things of in laws to their mother tension can increase in the household,mates and me,relationship tips

छोटी-छोटी बातों को छुपाना सीखे

अक्सर शादी के बाद शुरुआती कुछ दिनों में आपकी मां आपसे बार-बार यह सवाल करती है कि ‘तुम खुश तो हो?’, ‘तुम्हारा मन तो लग रहा है?’, सबके साथ तुम्हारा व्यवहार कैसा है?’, ‘सब तुमको प्यार तो करते हैं ना?’ ऐसे में जरूरी है कि आप उनको सकारात्मकता से भरा जवाब दें। ससुराल की छोटी-छोटी बातों को अपनी मां के सामने ना बताएं क्योंकि यदि आप ऐसा करती हैं, तो वह आपके द्वारा बताई गई बातों को एक तीसरे व्यक्ति के दृष्टिकोण से देखेंगी और समझेंगी और आपके ससुराल को लेकर एक अलग छवि का निर्माण करेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती