न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मजेदार चुटकले : जब पत्नी के सामने पति ने एक अनजान लड़की से कहा 'Hello'...

डॉक्टरों के मुताबिक, हंसने के दौरान हमारी सांसें गहरी हो जाती है। सांस लेने और छोड़ने की अवधि बढ़ जाती है। इससे हमारी बॉडी में ज्यादा आक्सीजन जाती है, जिससे डिप्रेशन और टेंशन से बचने में मदद मिलती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Jan 2022 10:54:46

मजेदार चुटकले : जब पत्नी के सामने पति ने एक अनजान लड़की से कहा 'Hello'...

डॉक्टरों के मुताबिक, हंसने के दौरान हमारी सांसें गहरी हो जाती है। सांस लेने और छोड़ने की अवधि बढ़ जाती है। इससे हमारी बॉडी में ज्यादा आक्सीजन जाती है, जिससे डिप्रेशन और टेंशन से बचने में मदद मिलती है। हंसने के दौरान हमारी कैलोरी बर्न होती है। ठहाके लगाकर हंसने से एंडोर्फिन हार्मोंस का स्राव होने लगता है। इन हार्मोंस से मस्तिष्क में ऐसे भाव आते हैं कि इससे तनाव, चिंता और उदासी जैसी परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स जो हंसने में आपकी मदद करेंगे।

# सिनेमा हॉल के सामने का नजारा
मोनू- भईया यहां स्कूटर स्टैंड कहां हैं?
सोनू - सर पहले आप मुझे अपना नाम बताओ ?
मोनू - मोनू है।
सोनू - अब अपने माता-पिता का नाम बताओ?
मोनू - मुझे पिक्चर देखने जाना है,
आप मेरा समय बर्बाद किए बिना जल्दी बताइये स्कूटर स्टैंड कहां है?
सोनू - तभी तो बोल रहा हूं, जल्दी बताओ।
मोनू - मेरी माता का नाम आशा देवी है, और वो टीचर हैं
मेरे पिता का नाम राजेश शर्मा है, और वो वकील हैं
सोनू - सब पढ़े लिखें है
मोनू - हां, अब तो बताओ भाई स्कूटर स्टैंड कहां है?
सोनू - पढ़े लिखे मां बाप की औलाद स्कूटर स्टैंड स्कूटर के नीचे होता है

# दो पड़ोसन आपस में बात कर रही थी
पहली पड़ोसन: तुम्हे पता है 24 साल तक मेरे कोई औलाद नहीं हुई
दूसरी पड़ोसन : तो फिर तूने क्या किया ?
पहली पड़ोसन : जब मैं 24 साल की हुई तब घरवालों ने जाके मेरी शादी करवाई फिर कहीं जाकर मुन्ना हुआ...
दूसरी पड़ोसन ICU में भर्ती है

# पति-पत्नी दोनों मार्किट गए,
वहां पति ने एक अनजान लड़की से कहा हेलो!
पत्नी गुस्से में- बताओ ये कौन थी??
पति कुछ सोचकर- ओए चुप कर,
अभी उसे भी बताना है कि,
तुम कौन हो...!

# डॉक्टर- अब क्या हाल है?
मरीज- पहले से ज़्यादा खराब है
डॉक्टर- दवाई खाली थी क्या?
मरीज़- नहीं दवाई की शीशी तो भरी हुई थी।
डॉक्टर- मेरा मतलब दवाई लेली थी?
मरीज़- आप ने दी तो मैंने लेली
डॉक्टर- बेवकूफ दवाई पीली थी?
मरीज़- नहीं दवाई तो लाल थी
डॉक्टर- गधे दवाई को पीलिया था?
मरीज़- नहीं जी पीलिया तो मुझे था
डॉक्टर- बेहोश

# पति के जन्मदिन पर पत्नी- क्या गिफ्ट दूं?
पति- तुम मुझे इज्ज़त दो, कहना मानो यही काफी है।
पत्नी- नहीं, मैं तो गिफ्ट ही दूंगी।

# एक बार पति-पत्नी घूमने जा रहे थे...
रास्ते मे गधा मिला, पत्नी को मजाक सूझी...
पत्नी - आपके रिश्तेदार हैं, नमस्ते करो
पति भी कम नहीं था…
बोला, 'ससुर जी नमस्ते'

# लड़की -अपने बाल तो देखो जैसे घास उगी हो..
लड़का- इसीलिए इतनी देर से सोच रहा हूँ के,
मेरे पास भैस क्यों खड़ी है !

# गर्लफ्रेंड: मेरी याद आती है तो तुम क्या करते हो?
बॉयफ्रेंड: तुम्हारी पसंदीदा चॉकलेट खा लेता हूँ।
और तुम क्या करती हो मेरी याद आये तब,
गर्लफ्रेंड: मैं भी 'विमल' खा लेती हूँ।

# भाईसाहब आजकल की
जनरेशन की contact लिस्ट
देखकर डर ही लगता है…
‘Mummy New’, ‘Papa 2’
यह क्या है भाई?

# डॉक्टर : रमेश, अब तुम्हारी पत्नी कैसी है?
रमेश: अब काफी सुधार है उसकी तबियत में,
आज सुबह तो थोड़ी बहुत लड़ाई भी की उसने।

# टीचर: बस के ड्राइवर और कंडक्टर मे क्या फर्क है??
स्टूडेंट: कंडक्टर सोया तो किसी का टिकट नहीं कटेगा,
ड्राइवर सोया तो, सबका टिकट कट जायेगा।

# एक बार एक दादा-दादी ने जवानी के दिनों को याद करने का फैसला किया…

अगले दिन दादा फूल लेकर वहीं पहुंचे जहां वो जवानी में मिला करते थे,
वहां खड़े-खड़े दादा के पैरों में दर्द हो गया
लेकिन दादी नहीं आईं,
घर जाकर दादा गुस्से से, “आईं क्यों नहीं?
दादी शर्माते हुए,' मम्मी ने आने नहीं दिया'

# लड़की देखने हरीश सपरिवार पहुंचा।
उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी।
लड़की वालों ने कहा, 'सीमा की आवाज कोयल जैसी है,
उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है।'
हरीश ने कहा, 'जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?

# सुरेश और रमेश दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे...
टीचर- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?
सुरेश - मैडम फिर आप कहोगे नक़ल मारी है, इसीलिए...

# गप्पू -भाई आज तो गज़ब हो गया
संजू -लॉटरी लग गयी क्या
गप्पू -ओये नहीं मैं बस में बैठा था
तभी एक आदमी आया और
फोन में राष्ट्रगान चला दिया
संजू -फिर ?
गप्पू -फिर क्या राष्ट्रगान सुनते ही
मैं खड़ा हो गया और
वह मेरी सीट पर बैठ गया।

# सुरेश- यार आज सुबह-सुबह एक बिल्ली ने मेरा रास्ता काट दिया...
रमेश- अच्छा फिर क्या हुआ?
सुरेश- फिर क्या आगे जाकर उस बिल्ली का एक्सीडेंट हो गया..हमसे पंगा लिया...

# दुकानदार : मैंने आपको दुकान की एक-एक चप्पल दिखा दी, अब तो एक भी बाकी नहीं है।
महिला : वो सामने वाले डिब्बे में क्या है?
दुकानदार : बहन, रहम कर थोड़ा, उसमें मेरा LUNCH है...

# साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला भाईसाहब आप बहुत किस्मत वाले हो
आदमी : एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और ऊपर से मुझे किस्मत वाला कह रहे हो ?
साइकिल वाला : आज छुट्टी है तो साइकिल चला रहा हूँ नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूँ

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर