न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

व्यस्त जीवनशैली में बच्चों से दूर होते जा रहे हैं पिता, इस तरह बनाए स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग

इसके लिए पिता को अपने काम से वक्त निकालते हुए कुछ एफर्ट दिखाने होंगे ताकि बच्चों के साथ स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग बनाई का सकें। इसके लिए आज हम कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें आजमा सकते हैं और अपने रिश्तों में प्यार को बढ़ा पाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Jul 2022 5:47:06

व्यस्त जीवनशैली में बच्चों से दूर होते जा रहे हैं पिता, इस तरह बनाए स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग

जीवन की परेशानियों और जिम्मेदारियों को संभालने के चक्कर में आजकल इंसान व्यस्त रहने लगा हैं जिसकी वजह से वह अपनों को भी समय नहीं दे पा रहा हैं और रिश्ते बिगड़ते जा रहे हैं। कई बार यह देखने को मिलता हैं पिता और बच्चों के बीच जहां दोनों के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं। जी हां, काम और अन्य उलझनों में एक पिता अपने बच्चे के साथ समय नहीं बिता पाते और वे कब बच्चे से बड़े हो जाते हैं इसका पता नहीं चल पाता। लेकिन ऐसे रिश्ते में वह बॉन्डिंग नहीं बन पाती हैं। इसके लिए पिता को अपने काम से वक्त निकालते हुए कुछ एफर्ट दिखाने होंगे ताकि बच्चों के साथ स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग बनाई का सकें। इसके लिए आज हम कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें आजमा सकते हैं और अपने रिश्तों में प्यार को बढ़ा पाएंगे।

father se kese bnaye strong bonding,mates and me,relationship tips

साथ में खाएं खाना

फैमली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए साथ में खाना खाने से बेहतर शायद ही कोई ऑप्शन होगा। इसलिए अगर आप घर पर हैं, तो लंच, डिनर या ब्रेकफास्ट बच्चों के साथ ही करने की कोशिश करें। साथ ही हर वीकेंड बच्चों के साथ कहीं बाहर डिनर प्लान करना ना भूलें।

बच्चों के प्रति जताएं अपना प्यार

बच्चों को अपने माता-पिता से प्यार और दुलार की खूब ज़रूरत होती है और उम्मीद भी और मां-बाप भी अपने बच्चों से खूब प्यार करते भी हैं। लेकिन, मां-बाप अक्सर उतनी गर्मजोशी से बच्चों के प्रति अपना प्यार जता नहीं पाते। अगर आप भी ऐसा करते है तो बच्चों के प्रति अपना स्नेह जताने के थोड़े और मौके तलाशें। प्यार मिलने से बच्चों की आपके साथ बॉन्डिंग भी मज़बूत होगी।

जानें कैसा बीता दिन

बेशक आप दिन भर बच्चों के साथ ना रह पाएं। मगर, रात को सोने से पहले बच्चों से पूछना ना भूलें कि उनका दिन कैसा गया। वहीं बच्चों की दिन भर की परेशानी को सुलझाने में भी उनकी मदद करें। इससे बच्चे खुद को पैरेंट्स के क्लोज महसूस करेंगे।

साथ मिलकर किसी प्रोजेक्ट पर काम करें

प्रोजेक्ट का मतलब यहां बहुत सी चीजें हो सकती है। जैसे आप अपने बेटे के साथ बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। उनके स्कूल प्रोजेक्ट में पार्टनरशिप कर सकते हैं। अपने घर की सफाई के लिए आप उन्हें अपना साथी बना सकते हैं। इससे बच्चे में अच्छी आदतें भी डेवलेप होती हैं। साथ ही आप पर्यावरण से जुड़े किसी प्रोजेक्ट में भी साथ काम कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने घर की दीवारों को फैमिली पिक्चर के साथ सजा सकते हैं और साथ मिलकर काम करने से चीजें आसान हो जाती है। बच्चे और आपके बीच एक भावनात्मक जुड़ाव भी होता है।

father se kese bnaye strong bonding,mates and me,relationship tips

प्यार का कराएं एहसास

हर रोज अपनी बिजी दिनचर्या में से थोड़ा सा समय निकाल कर बच्चों को स्पेशल फील कराने की कोशिश करें। इसके लिए आप बच्चों को प्यारा सा नोट लिखकर भी दे सकते हैं। साथ ही हर रोज बच्चों को ढेर सारा प्यार करना भी ना भूलें। बच्चों को खुद के करीब रखने के लिए समय मिलने पर बच्चों का दुलार जरूर करें। जानकारी के अनुसार बच्चों को भरपूर प्यार और दुलार देने से ना सिर्फ बच्चे खुश रहते हैं बल्कि उनके बीमार पड़ने की संभावना कम रहती है।

बच्चों को दें एक सुरक्षित माहौल

जैसे-जैसे बच्चे बड़े होने लगते हैं उनमें कई चीज़ों के प्रति उत्सुकता बढ़ने लगती है। दोस्तों के साथ स्मोकिंग और अल्कोहल के सेवन जैसी सेहत के लिए हानिकारक आदतें भी इसी दौरान बच्चों में पड़ सकती हैं। ऐसे में बच्चों को घर और बाहर सुरक्षित रखने के प्रयास करें। बच्चों की ज़रूरतों को पूरा करने के प्रयासों के बीच उन्हें यह भी समझाएं कि उनकी ज़रूरतों का ख्याल रखते हैं आप। उन्हें पॉकेट मनी देते हुए यह समझाएं कि उन पैसों का इस्तेमाल वह सही कामों में करें। इसी तरह गैजेट्स, स्मोकिंग और अन्य लुभावनी लेकिन हानिकारक चीज़ों के नुकसान के बारे में भी बच्चों को अवगत ज़रूर कराएं। लेकिन, इन सबके बीच बच्चों को यह भी विश्वास ज़रूरत दिलाएं कि बच्चों की ज़रूरत में आप उनके साथ रहेंगे।


father se kese bnaye strong bonding,mates and me,relationship tips

बच्चों के साथ खेलें

घर पर बच्चों के साथ समय निकाल कर थोड़ी देर जरूर खेलें। बच्चों से दोस्ती करने का ये सबसे बेस्ट तरीका है। बच्चों के साथ खेलने के अलावा आप उनके साथ कुकिंग भी एंज्वॉय कर सकते हैं। इससे बच्चे आपसे काफी जुड़ाव महसूस करने लगेंगे।

छोटी-छोटी पार्टी करें

आप जब घर आएं तो अपने बच्चों के साथ एक अच्छा वक्त बिताएं। उन्हें कहीं घुमाने ले जाएं या एक छोटी ट्रिप प्लान करें। आप अपने बच्चों को पार्टी पर ले जा सकते हैं। बच्चे इन्हीं सारी चीजों का इंतजार करते हैं। जब आप लंबे समय के बाद घर जाएं, तो उनके लिए कुछ न कुछ गिफ्ट जरूर ले जाएं। इससे बच्चों को आपका इंतजार रहेगा। उनके साथ छोटी-छोटी चीजें सेलिब्रेट करें।

बच्चे की बातें सुने

कई बार आपको बच्चे की बातें बिना मतलब की लग सकती है क्योंकि आपके नजरिए से वह बिना किसी मतलब या बेतुकी हो सकती है लेकिन उनके लिए यह उनकी भावनाएं हैं। कई बार बच्चे अपनी बातों को सिर्फ इसलिए नहीं बता पाते हैं क्योंकि उन्हें कोई सुनने वाला नहीं होता है। पेरेंट्स अपने काम में व्यस्त होते हैं और बच्चा अपने आप में धीरे-धीरे गुम होने लगता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत