Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हर महिला बनना चाहती हैं एक अच्छी मां, इसके लिए अपनाएं ये खूबियां

आज इस कड़ी में हम आपको एक अच्छी मां की खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं जो बच्चे की परवरिश में बहुत काम आती है। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 11 Jan 2023 2:42:50

हर महिला बनना चाहती हैं एक अच्छी मां, इसके लिए अपनाएं ये खूबियां

मां बनना किसी भी महिला के जीवन का सबसे यादगार समय होता हैं जहां उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता हैं। बच्चे को जन्म देना जितना मुश्किल हैं उतना ही उसकी परवरिश करना भी हैं। बच्चे की परवरिश करते समय उन्हें कई बातों का ध्यान देना होता है। हर महिला चाहती हैं कि वह एक अच्छी मां बने और बच्चों के साथ उनका रिश्ता बहुत ही मजबूत बने। ऐसे में बच्चे का लालन-पालन करते समय हर एक महिला को कुछ खूबियां अपनाने की जरूरत होती हैं ताकि वे अच्छी मां बन सकें। आज इस कड़ी में हम आपको एक अच्छी मां की खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं जो बच्चे की परवरिश में बहुत काम आती है। आइये जानते हैं इनके बारे में...


every woman wants to be a good mother adopt these qualities for this,mates and me,relationship tips बच्चों के लिए मेंटर बनना

अपने बच्चे को उसकी काबिलियत को सुधारने में मदद करके आत्मनिर्भर बनने में मदद करें। जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है और चीजों में दिलचस्पी दिखाता है, उसे वास्तव में सिखाने के लिए समय निकालें। कुछ बच्चे कम उम्र से ही अपनी प्रतिभा दिखाते हैं। ध्यान दें, यदि आपके बच्चे में कोई विशेष प्रतिभा है, तो उसे काबिलियत और प्रतिभा विकसित करने में उसकी मदद करें ताकि वे अपने जीवन में स्वतंत्र और प्रोडक्टिव बन सकें।

खुद को मजबूत बनाएं


एक मां को सुपरवुमेन माना जाता है। मां और बच्चे का रिश्ता भावनात्मक तौर पर जुड़ा होता है। बच्चे की खुशी और गम, हार और जीत सब कुछ मां की भावनाओं को प्रभावित करता है। ऐसे में जब बच्चा कोई ऐसी हरकत या बात कहें, जिससे मां के दिल तो दुख पहुंचे तो वह कमजोर पड़ सकती है। इसलिए मां को स्ट्रांग होना चाहिए। शारीरिक और मानसिक दोनों तक पर मां की मजबूती उसे और उसके बच्चे को हर मुश्किल से बचा सकती है।

every woman wants to be a good mother adopt these qualities for this,mates and me,relationship tips बच्चे को समझना

यह एक अच्छी माँ के सबसे महत्वपूर्ण गुणों में से एक है। आपको अपने बच्चे की बात सुनने के लिए समय निकालना चाहिए और स्थिति को उसके नजरिए से समझने की कोशिश करनी चाहिए। बच्चों को यह जानने की जरूरत है कि वे आपसे किसी भी चीज के लिए और किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं, चाहे वे कितने भी बड़े क्यों न हो जाएं। बच्चा चाहता है कि मां उसकी बात को सुने और समझें। बच्चा कम उम्र में हो या बड़ा हो गया हो, वह उम्मीद रखता है कि मां उसके विचारों, भावनाओं को ऑब्जर्व करें और बिना कहे भी समझ जाए। अगर मां बच्चे की बात को इग्नोर करती है या उनकी बात नहीं सुनती तो बच्चे उन से अलग होने लगते हैं।

नम्रता

बच्चों से मधुर संबंध के लिए मां को नम्र व्यवहार अपनाना चाहिए। माता पिता भी इंसान है तो गलतियां कर सकते हैं। लेकिन आप अपनी गलतियों को कैसे संभालते हैं, ये जरूरी है। बच्चों के सामने अपनी गलती से इनकार करना या उनसे अपनी गलती के लिए माफी न मांगना, बच्चों के सामने आपकी गलत छवि प्रस्तुत करते हैं। इसलिए नम्र रहें और जरूरत पड़ने पर अपनी गलती को मानें। every woman wants to be a good mother adopt these qualities for this,mates and me,relationship tips हमेशा अपने बच्चों के लिए मौजूद रहना

चाहे आप वर्किंग माँ हों या घर में रहने वाली माँ, आपको अपने बच्चों के लिए समय जरूर निकालना चाहिए। आपको उनकी पसंद में रुचि लेने और उनके साथ बॉन्ड बनाने का प्रयास करना चाहिए। जब उन्हें आपकी जरूरत हो तो उनके लिए आप मौजूद रहें। यह आपके बच्चों को महत्वपूर्ण महसूस कराएगा और बदले में विश्वास, खुद का मूल्य और प्यार पैदा करेगा।

सपोर्ट करना

एक अच्छी मां के गुणों में से एक सपोर्टिव होना है। बच्चे जब कोई फैसला लेते हैं, तो हो सकता है कि अभिभावक के विचार उनसे मेल न खाएं। ऐसे में बच्चे माता पिता का समर्थन न मिलने पर खुद को नुकसान पहुंचा सकते हैं। मां को बच्चों की पसंद-नापसंद के बारे में पता होना चाहिए। बच्चों के फैसलों में उनका समर्थन करना चाहिए। अगर बच्चे किसी गलत राह पर हैं तो उन्हें समझाएं और हमेशा उनका साथ देने की बात करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
astrology