न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

समय के साथ रिलेशनशिप को बनाए मजबूत, रखें इन 8 बातों का ध्यान

आज इस कड़ी में हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके रिलेशनशिप में हमेशा रहनी चाहिए ताकि बढ़ती उम्र के बावजूद आपका रिश्ता हमेशा जवां बना रहे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 26 Nov 2021 7:55:25

समय के साथ रिलेशनशिप को बनाए मजबूत, रखें इन 8 बातों का ध्यान

पति-पत्नी अपने रिश्ते को अपने प्यार और भरोसे से सींचते हुए बड़ा करते हैं और इसके तने को इस कदर मजबूत करते हैं कि किसी तरह का आंधी-तूफान भी इसे हिला ना सके। एक समय के बाद रिश्ता अपनेआप पोषित होता रहता हैं। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ आपको अपने रिश्ते में कुछ चीजें हैं जिनपर ध्यान देने की जरूरत होती हैं। आपकी समझ और साझेदारी से यह रिश्ता फलता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके रिलेशनशिप में हमेशा रहनी चाहिए ताकि बढ़ती उम्र के बावजूद आपका रिश्ता हमेशा जवां बना रहे। तो आइये जानते हैं उन बातों के बारे में जिनका ध्यान रखते हुए आप अपनी रिलेशनशिप को मजबूत बना सकेंगे।

सेहत का रखें खास ख्याल


बढ़ती उम्र के साथ हम व्यस्त हो जाते हैं और व्यस्तता बढ़ने के साथ तनाव बढ़ता है और हम बीमार होने लगते हैं। साथ ही कुछ बीमारियां जैसे कि डायबिटीज, हाई बीपी, दिल की बीमारियां, नींद से जुड़ी बीमारियां और हड्डियों से जुड़ी बीमारियां भी बढ़ने लगती है। ऐसे में अपने साथी की सेहत पर नजर रखें। 35 के बाद या 40 के बाद ये तमाम बीमारियां हम पर हावी होने लगती हैं। इसलिए रेगुलर अपने पति या पत्नी का मेडिकल चेकअप करवाते रहें। खुद भी अपना करवाएं। बीपी और शुगर का खास ध्यान रखें ताकि आप या आपका साथी अचानक एक दिन हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे से बचे रहें।

relationship tips,relationship tips in hindi,couple tips

एक-दूसरे के मानसिक तनाव को करें कम

मानसिक तनाव उम्र और जिम्मेदारियों के बढ़ने के साथ बढ़ता चला जाता है। ऐसे में ये डिप्रेशन जैसी गंभीर मानसिक बीमारियों का कारण बन सकता है। इस स्थिति में आपको एक-दूसरे के मानसिक तनाव को करें करने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए दोनों एक दूसरे से हर तनाव देने वाले मुद्दे पर बात करें। अकेले किसी चीज का उपाय निकालने की कोशिश ना करें। परेशानियों के बारे में सोच-सोच कर उसे बड़ा ना बनाएं और उसे खुश रहते हुए और बिना खुद पर या अपनी पर्सनल लाइफ पर हावी किए बिना सॉल्व करने की कोशिश करें।

एक दूसरे को थोड़ा स्पेस और समय दें


आप अब नए-नए कपल्स नहीं है कि आपको एक दूसरे के बारे में पता नहीं। आप जानते हैं कि आपकी साथी कब गुस्से में होती या आपका साथी परेशान होने पर क्या करना चाहते हैं तो, आपको उन्हें इसके लिए थोड़ा स्पेस और समय देना चाहिए। आपको अपने साथी को आजाद रहने देना चाहिए। हालांकि ये हर उम्र में जरूरी है पर बाकी उम्र में आप अपने साथ पर वैसा भरोसा नहीं कर पाते हैं जो आपको अभी अपने साथ पर है। तो शादी के इतने साल बाद भी अपने साथी को स्पेस और समय दें।

relationship tips,relationship tips in hindi,couple tips

गुस्से को बदले प्यार में

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए सबसे ज्यादा जरुरी यह होता है कि आप अपने पार्टनर को अच्छे से समझें। अगर आपका साथी किसी बात के लिए नाराज है और गुस्सा कर रहा है तो आप भी उसपर गुस्सा ना करें, बल्कि उसे प्यार से मनाएं। अगर दोनों एक ही बात के लिए साथ-साथ गुस्सा हो जायेंगे तो बात बनने की बजाय बिगड़ जाएगी। जब व्यक्ति गुस्से में होता है तो उसकी सोचने-समझने की क्षमता ख़त्म हो जाती है। इसलिए गुस्से में कोई भी फैसला लेने से बचना चाहिए।

बिना बोलें चीजों को समझें


जब आप शादी में नए होते हैं तो आप हर बात पर प्रश्न करते हैं और हर चीज का कारण जानना और समझना चाहते हैं। पर अब आप इतने साल साथ रह चुके हैं कि आपको प्रश्न करना कम कर देना चाहिए। कई बातें बस चुप चाप रह कर समझने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही आप अपने साथ को इतनी अच्छी तरह से जान रहे होते हैं कि आपका साथी क्या फैसला लेगा या क्या कहने वाला है। तो उम्र बढ़ने के साथ बिना बताए या बिना पूछे चीजों को समझने की कला लाएं।

relationship tips,relationship tips in hindi,couple tips

रिश्ते में हंसी मजाक बनाए रखें

भले ही आपके शादी के 30 या 40 साल क्यों ना हो गए हों, पर रिश्ते में हंसी मजाक बनाए रखना बंद ना करें। एक दूसरे से हंसी मजाक करते रहने से रिश्ते में रोमांच बना रहता है। इसके अलावा आप एक-दूसरे की अपनी पुरानी बातों के साथ टांग खिचाई कर सकते हैं। जिससे आपको ये महसूस होगा कि आप कितने पुराने और शानदार साथी हैं।

पार्टनर की सोच का करें सम्मान


हर व्यक्ति अलग होता है और इसके साथ ही उसकी सोच भी अलग होती है। जरूरी नहीं है कि आप जिस बात को सही मानते हैं, आपका पार्टनर भी उसी बात को सही मानें। किसी बात को लेकर उसकी अपनी एक अलग सोच भी हो सकती है। कई बार एक विषय पर बात करते समय पति-पत्नी के तर्क अलग-अलग होते हैं और दोनों आपस में लड़ने लगते हैं। यह बिलकुल गलत तरीका होता है। इससे रिश्ते में दरार जल्दी आ जाती है।

पार्टनर को तोहफा


शादी के कई सालों के बाद भी पति पत्नी को अपना खास समय देना बंद नहीं करना चाहिए। आपको एक दूसरे को गिफ्ट देते रहना चाहिए और हर बार एक दूसरे को खुश रखने की कोशिश करनी चाहिए। तभी आपकी शादी उम्र भर एक सफल शादी बनी रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन