न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके बच्चे का भी नहीं लगता हैं पढ़ाई में मन, लें इन तरीकों की मदद

अगर आपको भी लगता है कि आपका बच्चा पढ़ाई से बचने के लिए बहाने बनाता है, तो ऐसे में आपको एफर्ट दिखाते हुए बच्चों के प्रति कुछ ऐसे तरीके अपनाने चाहिए जिससे आप उसे पढ़ने के लिए प्रेरित कर सकें। आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 27 Dec 2022 1:34:10

क्या आपके बच्चे का भी नहीं लगता हैं पढ़ाई में मन, लें इन तरीकों की मदद

हर पेरेंट्स बच्चों की अच्छी परवरिश करना चाहते हैं ताकि वे हर क्षेत्र में विकसित होते हुए उनका भविष्य संवार पाएं। हांलाकि बच्चों की परवरिश आसान नही है क्योंकि बच्चों को शिष्टाचार और कायदा सिखाते हुए उन्हें पढ़ाई के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाना होता हैं। लेकिन अक्सर देखने को मिलता हैं कि कई बच्चे खेल-कूद और शरारत करने के चक्कर में पढ़ाई से जी चुराने लगते हैं। ऐसे में माता-पिता की चिंता बढ़ जाती है। अगर आपको भी लगता है कि आपका बच्चा पढ़ाई से बचने के लिए बहाने बनाता है, तो ऐसे में आपको एफर्ट दिखाते हुए बच्चों के प्रति कुछ ऐसे तरीके अपनाने चाहिए जिससे आप उसे पढ़ने के लिए प्रेरित कर सकें। आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

does your child also do not feel like studying take help of these methods,mates and me,relationship tips

टाइम टेबल बनाएं

बच्चे का मन अगर पढ़ाई में नहीं लगता है तो उसके पढ़ने का नियत समय बना दें। फिर इस टाइम टेबल को फॉलो करने के लिए कहें। इस काम में आप उसकी मदद करें। निश्चत समय पर उसे याद दिलाएं कि अब उसके पढ़ने का टाइम हो गया है।

नंबर नहीं, कुछ सीखने की उम्मीद दें

अक्सर माता-पिता बच्चे को अच्छे नंबर लाने पर जोर देते हैं जबकि ऐसा करने बिलकुल गलत है। आपको अच्छे नंबर लाने की बजाय अपने बच्चे को सीखने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उससे पूछें कि उसने स्कूल में क्या किया और आज क्या सीखा।

does your child also do not feel like studying take help of these methods,mates and me,relationship tips

बच्चे के प्रयास की सराहना करें

यदि बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है, तो उसे डांटने की बजाय उसे समझाने की कोशिश करें। अगर वो कुछ गलती करे, तो उसे समझाएं। बच्चे को समय दें और उनके साथ बैठें व उनका होमवर्क कराने में उनकी मदद करें। बच्चे की छोटी-छोटी सफलता के लिए उनकी सराहना करें। साथ ही बच्चे को पढ़ाई के लिए अलग-अलग तरह से प्रेरित करें। उनके स्कूल में क्या चल रहा है, इस बारे में भी उनसे बात करें।

हर चीज के लिए दें समय

कई बार माता-पिता बच्चे के ऊपर पढ़ाई का प्रेशर बनाने लगते हैं और दिनभर पढ़ते हुए ही देखना चाहते हैं। ऐसा करना बच्चे के साथ गलत होगा। उसके टाइम टेबल में पढ़ने के साथ ही खाली समय को भी निश्चित करें। जिससे कि वो अपने मनपसंद काम को उस खाली समय में कर सके।

does your child also do not feel like studying take help of these methods,mates and me,relationship tips

जरूरी है एक निश्चित जगह

आपका घऱ कितना ही छोटा क्यों ना हो। एक छोटी मेज और कुर्सी बच्चे की पढ़ाई के लिए सेट करें। निश्चित स्थान पर पढ़ने की व्यवस्था बच्चे को ध्यान केंद्रित करने और पढ़ाई में मन लगाने में मदद करती है। इसलिए बच्चे के लिए एक निश्चित स्थान तय करें जहां पर बैठकर वो स्टडी कर सके। घऱ का एक एकांत कोना बेहतर होगा बच्चे की स्टडी के लिए।

फेलियर पर न करें गुस्सा

जिंदगी में हार-जीत को चलती रहती है और पढ़ाई में फेल होने का बोझ बच्चे पर डालना बहुुत गलत है। अगर आपके बच्चे के कम नंबर आते हैं उसे डांटे नहीं और न ही उसके दोस्तों या किसी और के आगे शर्मिंदा करें । बच्चे को दोबारा कोशिश करने और बेहतर परफॉर्म करने के लिए मोटिवेट करें।

does your child also do not feel like studying take help of these methods,mates and me,relationship tips

जरूरी है रिफ्रेशमेंट

पढ़ाई के हर घंटे के बीच में उसे थोड़ी देर रिफ्रेशमेंट का भी दें। जब वो खुद को रिलैक्स करने का मौका दें। इससे दिमाग को आराम मिलता है और पढ़ाई में मन अच्छे से लगता है। पढ़ाई के मामले में जबरदस्ती करने का तरीका कभी भी काम नहीं आता है। ऐसा करने से बच्चा जो पढ़ता है वो भी बंद कर देता है। हमेशा उन्हें आराम से पढ़ाएं और समझने की कोशिश करें।

इंटरनेट की लें सहायता

छोटे बच्चों को हिंदी और इंग्लिश की कई पोयम याद करनी होती हैं। कविताएं सिखाने के लिए उन्हें किताब से ना पढ़कर फोन की मदद से सिखाएं। यूट्यूब पर आपको हर तरह की कविता वीडियो फोर्म में मिल जाएगी। वहीं अगर आपका बच्चा बड़ा है तो उसे उसे कठिन विषयों को इंटरनेट पर मौजूद को देखकर समझने की सलाह दें।

does your child also do not feel like studying take help of these methods,mates and me,relationship tips

बच्चे के खाने-पीने का रखें ध्यान

बच्चे के पढ़ाई वाले समय के बीच में खाने-पीने का भी ध्यान रखें। खाली पेट पढ़ने में मन नहीं लग सकता। इसलिए उसके भोजन का ख्याल रखें और हेल्दी चीजें खाने को दें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती