न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके बच्चे में भी हैं भोजन झूठा छोड़ने की आदत, इस तरह समझाएं उन्हें

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बच्चों में भोजन झूठा छोड़ने की आदत को बदल पाएंगे। आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 05 Dec 2022 4:54:51

क्या आपके बच्चे में भी हैं भोजन झूठा छोड़ने की आदत, इस तरह समझाएं उन्हें

आजकल के समय में देखा जाता हैं कि लोग जब भी किसी फंक्शन में भोजन करने जाते हैं तो कई लोग खाना झूठा छोड़ देते हैं जो कि बहुत गलत आदत हैं। यही आदत कई बच्चों में भी देखने को मिलती हैं जो अपने घर पर हमेशा खाना झूठा छोड़ते हैं। आजकल के बच्चों में खाने को वेस्ट या खराब करने की आदत काफी ज्यादा बढ़ गई है। खाने की बर्बादी एक बुरी आदत है जिसे बचपन से ही छुड़वाना जरूरी हैं। इसी के साथ आपको अपने बच्चों को खाने की बर्बादी करने पर होने वाले नुकसानों के बारे में भी बताना होगा। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बच्चों में भोजन झूठा छोड़ने की आदत को बदल पाएंगे। आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

do your children also have the habit of leaving food lying,explain them in this way,mates and me,relationship tips

न हो कुछ अलग

बच्चे यदि भोजन के मामले में बेहद नखरे करते हैं और गिनी-चुनी चीज़ें ही खाते हैं तो उनके लिए कुछ अलग न बनाएं। कुछ अलग बनाकर हर बार परोसते रहेंगे तो उन्हें इसकी आदत हो जाएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी उन्हें पौष्टिक आहार खिलाना ही जरूरी है नहीं तो आगे चलकर वे सादा खाना खाने में बहुत नाटक करेंगे।

खाने के प्रति जागरूक करें

हम अपने बच्चों को खाने की बर्बादी के बारे में यूं ही नहीं बता सकते। इसके बजाय, हमें उदाहरण के साथ बताना होगा कि खाने की बर्बादी से कैसे बच सकते हैं। उन्हें बताएं कि खाना इस दुनिया में कैसे आता है और किस तरह से ये बहुत कीमती है। दरअसल, अक्सर बच्चों को इस बारे में पता ही नहीं होता कि खाना घर में आता कहां से है। इसलिए बच्चों को एक दिन अपने पास बिठा कर बताएं कि खाना कहा से आता है। कौन इन्हें उगाता है और कैसे ये बन कर उनकी प्लेट तक आता है।

do your children also have the habit of leaving food lying,explain them in this way,mates and me,relationship tips

करें नया प्रयोग

यदि बच्चे किसी व्यंजन को लेकर नखरे करते हैं तो नकारात्मक प्रतिक्रिया न दें। डांटना और जबरदस्ती खिलाना हल नहीं। व्यंजन को लेकर नया एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। संभव है कि बच्चे को आप जो खाना बना रहे हैं उससे समस्या न होकर उसके बनाने के तरीके से हो। कई बच्चे जो सब्जी घर पर खाना पसंद नहीं करते वे दूसरों के घर खा लेते हैं।

बच्चों को बताएं क्या है फूड वेस्टेज

बच्चों को फूड वेस्टेज का मतलब समझाने के लिए उन्हें किसी दिन ऐसी जगह लेकर जाएं जहां गरीब बच्चे रहते हों और उन्हें गरीबी की वजह से दो वक्त का खाना भी अच्छी तरह से नहीं मिल पाता हो। बच्चों को समझाएं कि वो कितने भाग्यशाली हैं कि उन्हें रोज भरपेट खाना मिलता है। जिसे उसे थाली में छोड़कर वेस्ट नहीं करना चाहिए।

do your children also have the habit of leaving food lying,explain them in this way,mates and me,relationship tips

पकाने में मदद

लड़का हो या लड़की, दोनों को खाना पकाने की प्रक्रिया मेंं शामिल करें। इससे उन्हें इस बात का भान रहेगा कि जिसे वे पलभर में नकार देते हैं, उस खाने को बनाना कितनी मेहनत का कार्य है। मम्मी दिनभर प्रयत्न करके अच्छा खाना बनाती हैं, जिसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं इसलिए साथ में मम्मी की मदद करें। इसी के साथ बच्चों को शिक्षित करते हुए समझाएं कि भोजन के लिए अनाज उगाने में कड़ी मेहनत लगती है।

सही रखें तालमेल

एक पसंद और नापसंद व्यंजन का तालमेल बनाएं। बच्चों के पसंदीदा व्यंजन के साथ उन्हें वह परोसें जो उन्हें कम पसंद है। उदाहरण के लिए यदि आपके बच्चे को दाल-चावल खाना पसंद है तो आप हरी सब्जियों के साथ उसे दाल चावल परोसें। ऐसा करने पर वो बिना नाटक के पौष्टिक आहार आराम से खा लेगा।

do your children also have the habit of leaving food lying,explain them in this way,mates and me,relationship tips

सामान खरीदते समय अपने बच्चों को साथ ले जाएं

अगली बार जब आप किराने की सूची की योजना बना रहे हों, तो बच्चों को एक कलम और कागज दें और उन्हें यह योजना बनाने के लिए कहें कि वे क्या खाना चाहते हैं। उन्हें आवश्यक सामग्री को सूचीबद्ध करने के लिए कहें, फिर उन्हें यह जांचने के लिए कहें कि क्या आपके पास पहले से ही सामग्री है या आपको अधिक खरीदने की आवश्यकता है। उन्हें सिखाएं कि उनके पास पहले से क्या है, इसके बारे में जागरूक रहें, ताकि आप सुपरमार्केट में अधिक खर्च न करें। ऐसे में उन्हें पैसे की कद्र होगी और वे खाने की वैल्यू भी समझेंगे।

भोजन एक साथ

इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि घर में खाना सभी के लिए एक जैसा बने। जो बना है वही सबकाे खाना है वह भी साथ बैठकर। किसी के लिए अलग से व्यंजन न बनाएं। यदि आप कोई ऐसी सब्जी बना रहे हैं जो कि बच्चों को बिल्कुल भी पसंद नहीं है तब भी उन्हें थोड़ी बहुत सब्जी जरूर खाने को कहें।

do your children also have the habit of leaving food lying,explain them in this way,mates and me,relationship tips

बच्चों को कम खाना लेना सिखाएं

अपने बच्चों को एक बार में ढेर सारा खाना लेने से मना करें। उन्हें बताएं कि अपने प्लेटों में थोड़ा-थोड़ा खाना रखें और वही खाएं। उन्हें समझाएं कि दूसरी, तीसरी या चौथी बार लेकर खाने में कोई बुराई नहीं है। वे बार-बार ले कर खा सकते हैं। उन्हें यह सिखाया जाना चाहिए कि अगर वे एक बार में ही ज्यादा खाना ले लेंगे तो, इसे ना खाने पर खाने की बर्बादी होगी। ये बात उन्हें बार-बार बताएं जिससे वे सीख लेंगे कि खाना बर्बाद नहीं करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती