न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुस्से में भी ना कहें बच्चों से ये बातें, दिमाग पर पड़ता हैं नकरात्मक असर

क्योंकि आपके द्वारा बोली गई कुछ गलत बातें उनके दिमाग में बैठ जाती हैं और वह सुधरने के बजाय डरना शुरू कर देते हैं। आइये जानते हैं उन बातों के बारे में जो आपको अपने बच्चों से गुस्से में भी नहीं कहनी चाहिए...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Mar 2022 6:15:21

गुस्से में भी ना कहें बच्चों से ये बातें, दिमाग पर पड़ता हैं नकरात्मक असर

बच्चों की परवरिश करना कोई आसान काम तो है नहीं। आप चाहते हैं कि आपके बच्चे सलीकेदार, संस्कारी, कहना मानने वाले बने अर्थात आपके बच्चे सर्वगुण संपन्न हो। लेकिन इसके लिए आपकी परवरिश भी उसी अनुरूप होनी चाहिए। हम यह नही कहते कि आप आपके बच्चे की परवरिश सही से नहीं कर रहे हैं। लेकिन परवरिश के दौरान आपको भी अपने में बदलाव लाने की जरूरत होती हैं। बच्चों को अनुशासित रखने के लिए या उन्हें सुधारने के लिए माता-पिता कई बार ऐसी बातें बोल देते हैं जिससे बच्चों के कोमल मन पर बुरा असर पड़ता हैं। हम समझ सकते हैं कि आपकी स्थिति कैसी होगी लेकिन आपको इस दौरान संयम बरतने और समझदारी से काम लेने की जरूरत होती हैं। क्योंकि आपके द्वारा बोली गई कुछ गलत बातें उनके दिमाग में बैठ जाती हैं और वह सुधरने के बजाय डरना शुरू कर देते हैं। आइये जानते हैं उन बातों के बारे में जो आपको अपने बच्चों से गुस्से में भी नहीं कहनी चाहिए...

mates and me,relationship tips,do not say these things to children even in anger

काश तुम कभी पैदा नहीं होते

आप कितने भी नाराज क्यों ना हो लेकिन बच्चे से भूलकर भी ना बोलें कि 'काश तुम कभी पैदा नहीं होते'। कोई भी बच्चा अपने पेरेंट से ये नहीं सुनना चाहता है। ये बातें ना सिर्फ आपके बच्चे की भावनाओं को आहत करती हैं बल्कि उसके आत्म सम्मान को भी ठेस पहुंचाती हैं। इससे बच्चे के मन मे ये बात आ सकती है कि उसे कोई पसंद नहीं करता है।

तुम्हारी बस की नही हैं ये काम

बच्चे बहुत एनर्जेटिक होते हैं।ऐसे में काफी बार वह अपनी उम्र से बढ़कर कामों को करने लगते हैं। जैसे,भारी समान उठाना । अगर आप उनसे मजाक में भी कहेंगे कि रहने दो तुम्हारी बस की नहीं हैं ये काम । तो आपका बच्चा खुद को कमजोर समझने लगेगा और अपने आप को साबित करने के लिए वह जबरदस्ती उस काम को करेगा। इसलिए बेहतर ये हैं कि आप उसे प्यार से समझाएं।

हम इसे कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते”

आप नहीं चाहते कि आपके बच्चे ये महसूस करें कि उनके सपने या आकांक्षाएं पैसे से सीमित हो सकती हैं। इसके बजाय, उन्हें इसके लिए कड़ी मेहनत करें। आप चाहते हैं कि आपके बच्चे ये जानें कि पैसा एक महान मूल्य है जिसे कड़ी मेहनत से कमाया जा सकता है लेकिन ये आपके सपनों और खुशियों को निर्धारित नहीं करता है। मेटेरियलिज्म पर खुशी को प्रॉयरिटी देने की बात आने पर आपके बच्चे स्मार्ट फाइनेंशियल हैबिट्स को डेवलप करेंगे और धैर्य रखेंगे।

mates and me,relationship tips,do not say these things to children even in anger

काश कि तुम अपने भाई/बहन की तरह होते

दूसरों के साथ तुलना किसी को भी पसंद नहीं होता। बच्चों को अपनी की गई चीज की तारीफ ज्यादा पसंद आती है। इस तरह की बात बच्चे के मन में अपने भाई/बहन के लिए प्रतिद्वंद्विता की भावना बढ़ाएगी। बच्चे की मन में ये बात बैठ जाती है कि वो अपने भाई-बहन की तरह अच्छा कभी नहीं बन सकता। याद रखें कि हर बच्चा अलग होता है और उसकी अपनी खासियत होती है।

तुम मर क्यों नही जाते

बच्चों पर गुस्सा उतारते वक्त कई बार पेरेट्स ये बोल देते हैं कि तुम मर क्यों नही जाते। लेकिन बच्चों से यह बात कभी नही कहनी चाहिए। ऐसा कहने से उन्हें लगता है कि उनके माता-पिता उनसे प्यार नहीं करते और ये बात बच्चों के मन पर बहुत गलत असर डालती हैं।

ऐसे बच्चे बनना बंद करो

एक बच्चे के लिए एक बच्चे की तरह व्यवहार करना ठीक है। उनके लिए गलतियां करना ठीक है। बच्चों का रोना सामान्य है। माता-पिता कभी-कभी अपने बच्चों के प्रति थोड़े कठोर हो सकते हैं, ये कहकर आप उन्हें एक निश्चित उम्र का व्यवहार कर रहे हैं जो उनके लिए स्वाभाविक रूप से नहीं आती है। इतनी कम उम्र में किसी बच्चे पर एक निश्चित व्यवहार लागू करना उन्हें चुस्त और कंजर्वेटिव बनाने वाला है।

mates and me,relationship tips,do not say these things to children even in anger

एक दिन तुम्हें छोड़कर चली जाऊंगी

आप बच्चों को डराने के लिए ऐसी बातें कह देते हैं लेकिन बच्चे इस बात को बहुत गंभीरता से लेते हैं और फिर उन्हें डर सताने लगता है कि उनके पेरेंट उन्हें छोड़कर चले जाएंगे। साथ ही वह इस बात को बार बार सोचते हैं जिससे उनके दिमाग पर भी गलत असर पड़ता हैं।

तुम हमेशा मुझे परेशान करने का तरीका ढूंढते हो

कई बार बच्चे अपने माता-पिता की खुशियों के खिलाफ जाकर काम करते हैं जिससे उनकी भावनाएं आहत हो जाती हैं। अक्सर तो ऐसा अनजाने में होता है लेकिन कई बच्चे जानबूझकर भी ऐसा करते हैं। ऐसे में अपने बच्चे से ऐसा कुछ कहना उन्हें अपने फैसले पर अपराधबोध महसूस करवा सकता है। इसलिए बच्चों को अपने फैसले खुद करने दें।

तुम्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए

यह बयान अपने आप में बेहद कठोर है और किसी भी बच्चे को ऐसा कहना पूरी तरह से गलत है। बहुत से बच्चे ऐसे होते हैं जिनकी शैतानियां इतनी ज्यादा होती हैं कि वह किसी कि नहीं सुनते। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप अपने बच्चे को इस तरह से बोलें। बच्चों को अच्छे और बुरे के बीच का फर्क समझाने के और भी तरीके हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती